हेडलाइंस
‘Old generation should step aside’: Nitin Gadkari backs leadership shift; pitches youth to take charge | India News Dj Controversy Involving The Co Of Bhagwanpur Block In Vaishali Public Outrage Ensues Hajipur News - Bihar News Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत - Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In F... Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज - Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे - Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-sch... विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल

Punjab Flood:अब भी 115 गांव बाढ़ की चपेट में; अब तक 29 की मौत, दो और डूबे, चार दिन फिर बारिश की चेतावनी – Punjab Flood: 115 Villages Still In The Grip Of Flood; 29 Killed So Far


Punjab Flood: 115 villages still in the grip of flood; 29 killed so far

पंजाब में बाढ़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन अब भी 14 जिलों के करीब 115 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें सर्वाधिक 60 गांव जालंधर जिले के हैं। इसके अलावा संगरूर में 16, फिरोजपुर में 15 और फाजिल्का में 10 गांव के अलावा अन्य जिलों में भी करीब 15 गांव बाढ़ के प्रभाव से बाहर नहीं आ पाए हैं।

सरकार को राजस्व विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अब तक बारिश व बाढ़ के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लापता हैं। 25000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 3300 से अधिक लोग विभिन्न राहत कैंपों में रुके हैं।

इस बीच शनिवार को फिरोजपुर में एक युवक व पटियाला में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव नौब बहराम शेर सिंह वाला की तरफ सतलुज पर बने पुल के ऊपर से बह रहे पानी में पांव फिसलने से एक युवक नदी में गिर गया। जब नौजवान खुद को बचाने के लिए हाथ-पांव चला रहा था, तो बाहर खड़े लोग उसका वीडियो बना रहे थे।

मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। वहीं, पटियाला की बड़ी नदी के किनारे शौच करने गए 16 साल के किशोर मांगव पैर फिसलने से नदी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई है। मौके पर मौजूद उसके दोस्त आयुष ने उसे बचाने का प्रयास सका, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। दो घंटे बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान मांगव निवासी ढेहा बस्ती नजदीक गोपाल कालोनी के तौर पर हुई है।

दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के यलो अलर्ट जारी किया है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। रविवार को हल्की, जबकि सोमवार से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने को कहा है।

विधायक ने लोगों के साथ मिलकर तोड़ा धुस्सी बांध

कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी के विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। बांध तोड़ने से पहले विधायक ने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सचेत किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़ दे। विधायक के अनुसार इससे कई गांवों को खतरा पैदा हो गया था। प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा था। एसडीएम सुल्तानपुर लोधी चंद्राज्योति ने कहा कि वह जांच के बाद ही कुछ कह सकती हैं। वहीं, जालंधर के मंडाला छन्ना में धुस्सी बांध टूट गया था। इससे कई गांवों की फसल डूब गई थी। राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल व उनकी संगत ने बांध की दरार को पूरा भर दिया। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।



Source link

981890cookie-checkPunjab Flood:अब भी 115 गांव बाढ़ की चपेट में; अब तक 29 की मौत, दो और डूबे, चार दिन फिर बारिश की चेतावनी – Punjab Flood: 115 Villages Still In The Grip Of Flood; 29 Killed So Far
Artical

Comments are closed.

‘Old generation should step aside’: Nitin Gadkari backs leadership shift; pitches youth to take charge | India News     |     Dj Controversy Involving The Co Of Bhagwanpur Block In Vaishali Public Outrage Ensues Hajipur News – Bihar News     |     Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत – Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In Flames Rudraprayag     |     Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री     |     Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज – Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses     |     कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना     |     फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे – Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-schools     |     विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास     |     ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088