Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

Punjab Gets Rs 3220 Crore Funds From Central Government – Amar Ujala Hindi News Live


Punjab gets Rs 3220 crore funds from central government

सदन में सीएम भगवंत मान (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केंद्र सरकार ने पंजाब को राज्य के पूंजीगत व्यय और अपने विकास व कल्याण संबंधी व्यय के लिए 3,220 करोड़ रुपये जारी किए हैं। दरअसल केंद्रीय कर पूल में पंजाब की ओर से डाले गए हिस्से में से यह एडवांस के रूप में फंड जारी किया गया है। पंजाब के पड़ोसी राज्यों की अगर बात की जाए तो हरियाणा को 1,947 और हिमाचल प्रदेश को 1,479 करोड़ रुपये एडवांस जारी किए गए हैं। 

Trending Videos

दरअसल सरकार को यह एडवांस केंद्रीय कर पूल में अपने पूंजीगत व्यय और विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए दिया जाता है, ताकि इस फंड को वह ऐसे प्रोजेक्ट और सर्विस पर खर्च कर सकें, ताकि सरकार इनसे अपने राजस्व ढांचे को मजबूत कर सके। बीते दिनों सरकार ने 1150 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इस कर्ज की एवज में सरकार अपने सरकारी स्टॉक को गिरवी रख रही है।

पंजाब में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा और आम आदमी क्लीनिक को संचालित करने में सरकार को हर महीने हजारों करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकार पर सब्सिडी का बोझ लगातार बढ़ रहा है। 25 साल के अंतराल में इस कर्ज की अदायगी की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से केंद्र से जरूरी मंजूरी भी ले ली गई है। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की गाइडलाइंस के तहत सरकार यह कर्ज लेने की तैयारी कर चुकी है। दूसरी ओर, पंजाब की कर्ज सीमा 10 हजार करोड़ बढ़ाने की मांग को केंद्र सरकार जल्द पूरा कर सकती है। इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्रालय (खर्च विभाग) को पत्र लिखा जा चुका है।

पंजाब के 8500 करोड़ केंद्र ने रोके

केंद्र ने पंजाब सरकार के करीब 8500 करोड़ रुपये अलग-अलग योजनाओं के तहत रोक रखे हैं। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) का 950 करोड़, आयुष्मान भारत योजना के तहत 249 करोड़, रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) के तहत 5600 करोड़, मंडी बोर्ड के तहत 1100 करोड़, नेशनल हेल्थ मिशन के 1100 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के 180 करोड़ और कैपिटल क्रिएशन के तहत 1800 करोड़ रुपये के फंड रोक रखे हैं।



Source link

1676920cookie-checkPunjab Gets Rs 3220 Crore Funds From Central Government – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances, Dowry Murder Alleged – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shivani Murder Case: Father Said – He Belonged To Another Caste, How Could He Marry, Hence He Killed – Amar Ujala Hindi News Live – शिवानी हत्याकांड:पिता बोला     |     Corona Case In Uttarakhand One More Corona Infected Found In The State – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: गहरे भूरे-काले बादल आते ही कृत्रिम बारिश से भीगेगी दिल्ली     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: Raj Turned Out To Be Sanjay Verma, Sonam Used To Talk To Him For Hours – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News Cow Smuggler Killed In Encounter With Police, 3 Cops Injured In Gunfire Exchange – Amar Ujala Hindi News Live     |     Patwari Of Samalkha Arrested While Taking Bribe Of Eight Thousand Rupees – Amar Ujala Hindi News Live     |     Competition To Become Driver, Clerk, Hundreds Of Contenders For One Post – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारतीय टीम की हार का सिलसिला जारी, अर्जेंटीना से मिली करारी शिकस्त     |     वो एक्ट्रेस जिसने मुख्यमंत्रियों के साथ शेयर की स्क्रीन और 100 फिल्मों में दिखाई अदाएं, दर्दनाक रहा अंत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088