Punjab News:जालंधर में टैक्सी स्टैंड के कर्मी ने की खुदकुशी, गिद्दड़बाहा में व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान – Two People Committed Suicide In Jalandhar And Giddarbaha

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालंधर के संविधान चौक स्थित एक टैक्सी स्टैंड के कर्मी ने टैक्सी स्टैंड पर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मंगा राम पुत्र तरसेम लाल के रूप में हुई है। वह पंजाब टेंपो गुड्स कैरियर में काम करता था। मृतक ने खुदकुशी क्यों की, इसके कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।
इस हादसे की खबर मिलते ही थाना नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस टैक्सी स्टैंड के मालिक के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस हादसे के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
उधर, दूसरी तरफ इस मामले में टैक्सी स्टैंड के मालिक विक्की का कहना है कि उन्हें जब इस घटना का पता चला तो वह खुद थाने पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि मृतक तरसेम लाल काफी हंसमुख स्वभाव का था। वह खुद हैरान हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गिद्दड़बाहा: व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान, पांच पर केस दर्ज
गिद्दड़बाहा हलके की कोटभाई पुलिस ने एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रामेआना निवासी रानी कौर ने बताया कि उसका पति जसपाल सिंह उर्फ पाली मेहनत मजदूरी करता था। उनके घर का गुजारा उसके पति की मजदूरी से ही चलता था।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसके जेठ की लड़की को उनके ही गांव का एक लड़का तोता सिंह निवासी रामेआना भगाकर ले गया था। इस मामले में पंचायत ने राजीनामा करवा दिया गया था। मगर उनके पति जसपाल सिंह उर्फ पाली पर तोता सिंह नामक व्यक्ति ने थाना जैतो में क्रॉस केस दर्ज करवाया दिया था। मामले में राजीनामा करने संबंधी उसके पति जसपाल सिंह पर उक्त व्यक्ति दबाव डाल रहे थे। इस कारण उसके पति काफी परेशान चल रहे थे।
रानी के अनुसार गुरुवार रात उनके पति बिना बताए घर से चला गया और सुबह गांव वाड़ा किशनपुरा के खेतों में पेड़ पर शव लटकता दिखा। पुलिस ने इस मामले में तोता सिंह, निर्मल सिंह, सुखप्रीत कौर, लवप्रीत सिंह व कर्मजीत कौर निवासी रामेआना के खिलाफ केस दर्ज कर कर्मजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed.