Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : कीचड़ होली के बाद गांव में छाया मातम, चार में दो दोस्तों की हुई मौत; मचा कोहराम Dead Body Of Teen Found In Six Pieces On Holi In Pilibhit - Amar Ujala Hindi News Live Sp Came On The Road To Maintain Law And Order - Damoh News Didwana Dolchi Holi Didwana Dolchi Holi Is Unique Tradition Going On Since British Era Watch Video - Amar Ujala Hindi News Live Madhubani: Uncontrolled Bike Collided With Tree During Holi's Uproar One Youth Died Another Seriously Injured - Amar Ujala Hindi News Live Bareilly News: होली पर डांस के दौरान हुआ कुछ ऐसा... भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या; मातम में बदलीं खुशियां Jabalpur Why Is More Tax Being Levied At Dumna Airport - Jabalpur News Rajasthan Pharmacist Candidates Remained On Strike Even On Holi Day Celebrated Black Holi See Video - Amar Ujala Hindi News Live Saharsa Neeraj Bablu Played Holi With Supporters Danced Fiercely Says There Will Be Big Holi Again In November - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:phed मंत्री नीरज बबलू ने समर्थकों संग खेली होली, जमक... Bareilly News: होली पर सीओ इंटेलिजेंस के सरकारी आवास में लगी आग, घर का सारा सामान राख

Punjabi Singer Ammy Virk Father Kuljeet Singh Unanimously Became Sarpanch – Amar Ujala Hindi News Live – पंजाब पंचायच चुनाव:पंजाबी गायक एमी विर्क के पिता सर्वसम्मति से बने सरपंच, कुलजीत बोले


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर

Updated Tue, 08 Oct 2024 08:43 PM IST

पंजाबी गायक एमी विर्क के पिता पटियाला के नाभा के नाभा के गांव लोहार माजरा के नए सरपंच चुने गए हैं। गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव किया है। 


Punjabi singer Ammy Virk father Kuljeet Singh unanimously became Sarpanch

सर्वसम्मति से चुने गए पंचायत के सदस्य।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


पंजाब पंचायत चुनाव के चलते प्रदेश में कई गांवों में सर्वसम्मति से पंचायत चुनी जा रही है। गांव के लोग एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए सरपंच और पंचों का एकमत होकर चुनाव कर रहे हैं। पंचायत चुनाव के चलते पटियाला के नाभा में पंजाबी गायक व अभिनेता एमी विर्क के गांव में जश्न का माहौल है। नाभा के गांव लोहार माजरा स्थित घर पर इस समय जश्न मनाया जा रहा है। दरअसल एमी विर्क के पिता कुलजीत सिंह को सर्वसम्मति से गांव का सरपंच चुन लिया गया है।

Trending Videos

कुलजीत सिंह पहले से ही गांव में समाज कल्याण के काम करते आ रहे हैं। अब गांव के लोगों ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सर्वसम्मति से सरपंच चुन लिया है। इसके लिए एमी विर्क के परिवार के सदस्यों के बजाय गांव के लोग ज्यादा खुश हैं, क्योंकि गांव लोहार माजरा एमी विर्क के नाम से प्रसिद्ध है। एमी विर्क का जन्म इसी गांव में हुआ है। इस मौके पर कुलजीत सिंह ने कहा कि गांव के लोगों के इस फैसले के लिए वह उनके आभारी हैं।

साथ ही कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। गांव में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाकर इसकी तस्वीर बदली जाएगी। इस मौके पर गांव के पंच गुरचरन सिंह सेखों ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर गांव के लोगों की ओर से सर्वसम्मति के साथ सरपंच का चुनाव करने से अन्य गांवों के लोगों को भी एक दिशा मिलेगी। गांव के लोगों ने कहा कि गांव की भाईचारक सांझ को बरकरार रखने को व पार्टीबाजी से ऊपर उठकर सभी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। सभी ग्रामीण अपने फैसले से खुश हैं और उम्मीद है कि कुलजीत सिंह सभी की आशाओं पर खरा उतरेंगे।



Source link

1664800cookie-checkPunjabi Singer Ammy Virk Father Kuljeet Singh Unanimously Became Sarpanch – Amar Ujala Hindi News Live – पंजाब पंचायच चुनाव:पंजाबी गायक एमी विर्क के पिता सर्वसम्मति से बने सरपंच, कुलजीत बोले
Artical

Comments are closed.

Bihar News : कीचड़ होली के बाद गांव में छाया मातम, चार में दो दोस्तों की हुई मौत; मचा कोहराम     |     Dead Body Of Teen Found In Six Pieces On Holi In Pilibhit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sp Came On The Road To Maintain Law And Order – Damoh News     |     Didwana Dolchi Holi Didwana Dolchi Holi Is Unique Tradition Going On Since British Era Watch Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Madhubani: Uncontrolled Bike Collided With Tree During Holi’s Uproar One Youth Died Another Seriously Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bareilly News: होली पर डांस के दौरान हुआ कुछ ऐसा… भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या; मातम में बदलीं खुशियां     |     Jabalpur Why Is More Tax Being Levied At Dumna Airport – Jabalpur News     |     Rajasthan Pharmacist Candidates Remained On Strike Even On Holi Day Celebrated Black Holi See Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Saharsa Neeraj Bablu Played Holi With Supporters Danced Fiercely Says There Will Be Big Holi Again In November – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:phed मंत्री नीरज बबलू ने समर्थकों संग खेली होली, जमकर लगाए ठुमके; कहा     |     Bareilly News: होली पर सीओ इंटेलिजेंस के सरकारी आवास में लगी आग, घर का सारा सामान राख     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088