Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'INDIA bloc should have boycotted all-party delegations on Operation Sindoor': Sanjay Raut | India News Bihar News: Bike Rider Dies Tragically In Collision Between Bike And Jcb - Amar Ujala Hindi News Live Hair Transplant: Engineer Had Diabetes And Hypertension But Still Got Hair Transplant - Amar Ujala Hindi News Live Pushkar Kumbh 2025 More Than 25 Thousand Devotees Have Taken A Dip In Mana Village Saraswati River Banks - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Court Sentences Man To 7 Years In Prison For Sexually Assaulting A Minor Girl - Amar Ujala Hindi News Live - Delhi:बच्ची को अश्लील वीडियो दिखा यौन शोषण करने वाले को जेल, कोर्ट ने कहा MP News: राजधानी भोपाल को मिलेगा नया स्वरूप, सीएम आज करेंगे  "भोज नर्मदा द्वार" का भूमि-पूजन Jaipur News: Huge Fire In Plastic Scrap Warehouse Of Jaipur Vki Industrial Area - Amar Ujala Hindi News Live Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani Spy Jyoti Malhotra From Hisar Started Trending On Google - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Hamirpur Father Suffering From Cancer Daughter Saina Made It To The Merit Top 10 In 12th - Amar Ujala Hindi News Live इस खिलाड़ी के लिए संजू सैमसन ने दी अपने फेवरेट बैटिंग पोजीशन की कुर्बानी, मैच से पहले लिया बड़ा फैसला

Rafael Nadal: नोवाक जोकोविच ने मारी बाजी, राफेल नडाल दूसरे राउंड से हुए बाहर; टूटा सपना


Novak Djokovic beat Rafael Nadal - India TV Hindi

Image Source : PTI
Novak Djokovic beat Rafael Nadal

Rafael Nadal vs Novak Djokovic: टेनिस की दुनिया के दो महान प्लेयर्स नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल का पेरिस ओलंपिक 2024 के मेंस सिंगल्स में आमना-सामना हुआ। इस मैच में बाजी नोवाक जोकोविच के हाथ लगी। उन्होंने दो सेट जीतकर मैच भी जीत लिया और उन्होंने तीसरे राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं राफेल नडाल की चुनौती समाप्त हो गई है। टेनिस के मेंस सिंगल्स में नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल को पहले सेट में 6-1 और दूसरे सेट में 6-4 से हराया है। नडाल का मेंस सिंगल्स में मेडल जीतने का सपना टूट गया है। 

पहले सेट में टिक नहीं पाए राफेड नडाल

नडाल पिछले कुछ समय से अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नजर नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से पहले सेट में वह नोवाक जोकोविच के सामने टिक नहीं पाए। पहले सेट में नडाल का हर दांव जोकोविच के सामने फेल रहा। नडाल ने पहला सेट 4-1 से बहुत ही आसानी से गंवा दिया। इससे लग रहा था कि जोकोविच बहुत ही आसानी से ये मैच जीत जाएंगे। जबकि क्ले कोर्ट पर नडाल को अपने ही गढ़ में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि नडाल ने फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम का खिताब 14 बार जीता है, जो क्ले कोर्ट पर होता है और नडाल को क्ले कोर्ट का बादशाह कहा जाता है। 

दूसरे सेट में की थी वापसी

पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में भी राफेल नडाल स्टार टेनिस खिलाड़ी जोकोविच के खिलाफ 4-0 से पीछे चल रहे थे और ऐसे लग रहा था कि उन्होंने अपने गढ़ में ही हथियार डाल दिए हैं। लेकिन फिर उन्होंने मजबूत वापसी की और दिखाया कि उन्हें दुनिया का बेहतरीन प्लेयर क्यों माना जाता है। उनका खेल देखकर नोवाक जोकोविच भी हैरान थे। 4-0 से सेट को वह 4-4 तक ले गए। उन्होंने फोरहैंड का बेहतरीन इस्तेमाल किया। तब लगा कि कुछ करिश्मा हो सकता है। दूसरे सेट में जोकोविच को जीतने में मुश्किल हो रही थी। लेकिन अंत में वह दूसरा सेट 6-4 से जीत गए और इस सेट को जीतकर उन्होंने मैच भी जीत लिया। 

नडाल ने साल 2008 में जीता था स्वर्ण पदक

राफेल नडाल साल 2008 में ओलंपिक में मेंस सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा वह मेंस डबल्स में भी 2016 में गोल्ड जीता था। इस बार भले ही सिंगल्स में उन्हें हार झेलनी पड़ी हो। लेकिन डबल्स में उनकी और कार्लोस अल्काराज की जोड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरी तरफ ये देखने वाली बात होगी कि नोवाक जोकोविच इस बार गोल्ड मेडल जीत पाते हैं या नहीं। 

यह भी पढ़ें: 

लक्ष्य सेन ने जीता ग्रुप मैच, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए इस प्लेयर से जीतना होगा

IND vs SL 3rd T20I: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव, श्रीलंका का सूपड़ा होगा साफ!





Source link

1294010cookie-checkRafael Nadal: नोवाक जोकोविच ने मारी बाजी, राफेल नडाल दूसरे राउंड से हुए बाहर; टूटा सपना
Artical

Comments are closed.

‘INDIA bloc should have boycotted all-party delegations on Operation Sindoor’: Sanjay Raut | India News     |     Bihar News: Bike Rider Dies Tragically In Collision Between Bike And Jcb – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hair Transplant: Engineer Had Diabetes And Hypertension But Still Got Hair Transplant – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pushkar Kumbh 2025 More Than 25 Thousand Devotees Have Taken A Dip In Mana Village Saraswati River Banks – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Court Sentences Man To 7 Years In Prison For Sexually Assaulting A Minor Girl – Amar Ujala Hindi News Live – Delhi:बच्ची को अश्लील वीडियो दिखा यौन शोषण करने वाले को जेल, कोर्ट ने कहा     |     MP News: राजधानी भोपाल को मिलेगा नया स्वरूप, सीएम आज करेंगे  "भोज नर्मदा द्वार" का भूमि-पूजन     |     Jaipur News: Huge Fire In Plastic Scrap Warehouse Of Jaipur Vki Industrial Area – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jyoti Malhotra Youtuber Pakistani Spy Jyoti Malhotra From Hisar Started Trending On Google – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Hamirpur Father Suffering From Cancer Daughter Saina Made It To The Merit Top 10 In 12th – Amar Ujala Hindi News Live     |     इस खिलाड़ी के लिए संजू सैमसन ने दी अपने फेवरेट बैटिंग पोजीशन की कुर्बानी, मैच से पहले लिया बड़ा फैसला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088