Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Rain In Ludhiana Cloudy Weather In Chandigarh Punjab Weather Update Today – Amar Ujala Hindi News Live


Rain in Ludhiana cloudy weather in Chandigarh Punjab weather update today

चंडीगढ़ में छाए बादल।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मानसून का लगभग आधा सीजन बीत चुका है। बावजूद पंजाब में अब तक सामान्य से करीब 35 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। अगले कुछ दिन राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सोमवार को पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हुई है। लुधियाना शहर में सुबह तेज बरसात हुई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिली है। सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी भी हुई। 

Trending Videos

मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ सहित पंजाब में आज रात से मौसम में बदलाव होगा। मंगलवार से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। 

कम बारिश से भाखड़ा के जलस्तर पर असर

कम बारिश का असर भाखड़ा बांध के जलस्तर पर भी देखा जा रहा है। फिलहाल बांध का जलस्तर 1630 फीट है जबकि पिछले साल मॉनसून में अच्छी बारिश हुई थी और जलस्तर बढ़कर 1660 फीट पर पहुंच गया था। बांध में 1680 फीट के जलस्तर काे डेंजर मार्क माना जाता है लेकिन जिस तरह से बारिश हो रही है, लगता नहीं कि इस बार जलस्तर में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। इसी वजह से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ व दिल्ली की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि इस बांध से इन राज्यों को पानी की सप्लाई होती है। अगर यही हाल रहे तो अगली गर्मियों में इन राज्यों में पानी व बिजली की किल्लत हो सकती है। वहीं रविवार को पौंग बांध का जलस्तर 1355 फीट दर्ज किया गया। इसमें भी काफी कमी दर्ज की गई है।

हिमाचल में भी येलो अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पिछले 24 घंटों में हिमाचल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं अगल दो दिन के लिए हिमाचल में भी बारिश का येलो अलर्ट है। रविवार को जिला शिमला के खदराला में 26.6 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे अधिक बारिश वाला स्थान रहा, जबकि कांगड़ा जिला के घमरूर में 24.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कसौली, शिमला, कुफरी, नाहन, नारकंडा, बंगाणा, मंडी, धर्मपुर, पच्छाद, शिमला, बजौरा, नगरोटा सूरियां, जोगिंद्रनगर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर और बरठीं में भी बारिश हुई है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को हिमाचल में बादल फटने से सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा था। करीब 135 मार्ग प्रभावित हुए थे और कई जगह लोग फंस गए थे।

 



Source link

1345810cookie-checkRain In Ludhiana Cloudy Weather In Chandigarh Punjab Weather Update Today – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Sheikhpura News: A Person Died After Falling From Train, Was Going To Gaya To Meet His Daughter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Silver Factory Fire In Pictures: Burning People Scattered Goods Explosion Caused Devastation Shudder To See It – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli Heavy Rainfall Due To Rising Water Level Temporary Bridge Built On The Pranmati River Was Washed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: अब आईपीयू में होगा अनाथ कोटा, विद्यार्थी मुफ्त कर सकेंगे पढ़ाई     |     Chhindwara News: Attempt To Gangrape A 16-year-old Minor, Case Registered Against Two – Madhya Pradesh News     |     ये कार ब्रांड्स सिर्फ गाड़िया ही नहीं बल्कि विमानों के इंजन भी बनाती है, जमीन के साथ-साथ आसमान में भी इनकी मशीनो का बजता है डंका!     |     HDFC Life Simplifies Claim Submission Process for Families Affected by Ahmedabad Tragedy     |     Bidso Inks Multi-Year Licensing Pacts with Hasbro, Hello Kitty, Chhota Bheem and more     |     Rajasthan Police Issues Cyber Fraud Alert Regarding Fake Sbi Rewardz App – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Three More Including A Young Woman Drowned In A Ravine In Kangra – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088