Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: 'डोमिसाइल नीति युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ', बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर हमला लखनऊ: आंधी और बारिश से उड़ी आधे शहर की बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटे बाधित रही आपूर्ति; जानिए अपडेट Car Stunts Video Viral From Rajasthan Youths On Rishikesh Badrinath Highway Totaghati Police Caught - Amar Ujala Hindi News Live एक्सपो : देशभर की 150 से अधिक कंपनियों ने प्रदर्शित किए सुगंधित उत्पाद Shivpuri Anger Erupted After Death Of Girl, Women Blocked The Road,collector Ordered A Magisterial Inquiry - Madhya Pradesh News Rajasthan Neet Ug 2025 Barmer Poor Student Shravan Kumar Success Struggle Story - Amar Ujala Hindi News Live लॉर्ड्स के मैदान पर 19 साल बाद हुआ ऐसा, टेम्बा बवुमा का विकेट लेते ही पैट कमिंस बन गए इस लिस्ट का हिस्सा Amit Shah praise for CM Yogi Adityanath on hiring record 60,000 constables 'sans bias' | India News Bihar : बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की व्यवस्था होगी सुदृढ़, अध्यक्ष मृत्यंजय कुमार झा ने लिया निर्णय Drain Opened A Month Ago For Cleaning, Forgot To Cover It, Middle Aged Man Falls And Dies - Amar Ujala Hindi News Live

Rajasthah Politics News Vasundhara Raje Meets Pm Narendra Modi In Delhi Know Political Equation – Amar Ujala Hindi News Live


Rajasthah Politics News Vasundhara Raje Meets PM Narendra Modi in Delhi Know Political Equation

पीएम मोदी के साथ वसुंधरा राजे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान में सियासत की एक अहम तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर वसुंधरा राजे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में हुई मुलाकात की है। राजे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर इस तस्वीर को साझा करते हुए बीजेपी राजस्थान को भी टैग किया है। राजे ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया। लेकिन राजस्थान की राजनीति के लिए यह तस्वीर अहम सियासी संदेश देने वाली है। लंबे अरसे बात मोदी और राजे की वन-टू-वन मुलाकात हुई है। हालांकि इससे पहले कुछ मौकों पर राजे और मोदी आमने-सामने आए हैं लेकिन वे कार्यक्रम सार्वजनिक मौकों पर थे।

Trending Videos

प्रदेश में बीते 2 दशकों तक बीजेपी का एक छत्र चेहरा रही राजे को बीजेपी ने नई पीढ़ी से रिप्लेस कर दिया। उनकी जगह पहली बार के विधायक भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने साफ संदेश दिया कि राजस्थान में अब ‘राजे युग’ बीती बात हो गई। वसुंधरा राजे न लोकसभा चुनाव और न ही विधानसभा उपचुनावों में सक्रिय नजर आईं। रुतबा कम हुआ तो उनके बंगले 8 सिविल लाइंस पर परिक्रमा करने वाले नेताओं की संख्या भी धीरे-धीरे घटने लगी। हालांकि बीच-बीच में राजे कुछ मुखर जरूर हुई। सिक्किम के राज्यपाल बनने के बाद जब ओम माथुर का अभिनंदन समारोह हो रहा था तब राजे का एक बयान काफी चर्चाओं में आया। जिसमें उन्होंने कहा…कई लोगों को पीतल की लोंग क्या मिल जाती है वे खुद को सर्राफ समझ बैठते हैं।

हालांकि यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चाओं में जरूर रहा लेकिन इस पर कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसा माना जाने लगा कि राजे का सियासी करियर का अब पटाक्षेप हो चुका है और वे बीजेपी के अघोषित मार्गदर्शक मंडल की सदस्य हो चुकी हैं। लेकिन बीते दिनों जयपुर की ददिया में हुई सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर उनकी मौजूदगी और फिर मोदी के भाषण में वसुंधरा राजे के जिक्र ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया कि दिल्ली और राजे के बीच दूरियां घट गई हैं।

भैरोंसिंह शेखावत की राह पर राजे

वसुंधरा राजे से पहले राजस्थान की बीजेपी में भैरोंसिंह शेखावत की तूती बोलती थी। वे तीन बार राजस्थान के सीएम रहे। लेकिन वसुंधरा राजे के आने के बाद बीजेपी ने शेखावत को राजस्थान से दूर कर दिया और उन्हें देश का उपराष्ट्रपति बना दिया गया। अब भजनलाल राजस्थान के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे अब शेखावत की राह पर आगे बढ़ रही हैं। ददिया में मोदी के भाषण में वसुंधरा की तरीफ तो थी लेकिन साथ ही यह भी कहा कि राजे की धरोहर को भजनलाल की सरकार और समृद्ध करने में जुटी है। यानी राजस्थान की सक्रिय राजनीति में अब राजे एक सिंबोलिक चेहरा ही होंगी। उन्हें दिल्ली में ही एडजेस्ट किया जाएगा।  अगस्त 2027 में जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल पूरा भी हो जाएगा। वसुंधरा राजे इस पद के लिए योग्य दावेदार भी हैं।

पुत्र दुष्यंत का करियर भी 

वसुंधरा राजे को सिर्फ अपने सियासी करियर की ही चिंता नहीं है बल्कि अपने बेटे दुष्यंत के करियर को भी बचाना है। दुष्यंत झालावाड़-बारां सीट से चौथी बार के सांसद हैं। वे केंद्र में मंत्री पद के दावेदार भी थे। लेकिन राजे और दिल्ली के बीच तल्ख रिश्तों का असर उन पर भी पड़ा। अब जब दिल्ली और राजे के बीच दुरियां घटती दिख रही हैं तो दुष्यंत को भी केंद्र में कोई जगह मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

 





Source link

2104750cookie-checkRajasthah Politics News Vasundhara Raje Meets Pm Narendra Modi In Delhi Know Political Equation – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: 'डोमिसाइल नीति युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ', बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर हमला     |     लखनऊ: आंधी और बारिश से उड़ी आधे शहर की बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटे बाधित रही आपूर्ति; जानिए अपडेट     |     Car Stunts Video Viral From Rajasthan Youths On Rishikesh Badrinath Highway Totaghati Police Caught – Amar Ujala Hindi News Live     |     एक्सपो : देशभर की 150 से अधिक कंपनियों ने प्रदर्शित किए सुगंधित उत्पाद     |     Shivpuri Anger Erupted After Death Of Girl, Women Blocked The Road,collector Ordered A Magisterial Inquiry – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Neet Ug 2025 Barmer Poor Student Shravan Kumar Success Struggle Story – Amar Ujala Hindi News Live     |     लॉर्ड्स के मैदान पर 19 साल बाद हुआ ऐसा, टेम्बा बवुमा का विकेट लेते ही पैट कमिंस बन गए इस लिस्ट का हिस्सा     |     Amit Shah praise for CM Yogi Adityanath on hiring record 60,000 constables ‘sans bias’ | India News     |     Bihar : बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की व्यवस्था होगी सुदृढ़, अध्यक्ष मृत्यंजय कुमार झा ने लिया निर्णय     |     Drain Opened A Month Ago For Cleaning, Forgot To Cover It, Middle Aged Man Falls And Dies – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088