Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bhopal's Samreen's Plea: Stuck In Trouble After Visa Suspension, She Said- How Can I Send My Small Children Al - Amar Ujala Hindi News Live Cyber Fraud Of More Than 12 Crores Through Closed Bank Accounts - Banswara News Water Problem In Haryana - Amar Ujala Hindi News Live Mid-day Meal Himachal Students Will Get Nutritious Food Every Day Diet Increased By Rs 1.47 - Amar Ujala Hindi News Live मुंबई इंडियंस का फाइनल में पहुंचना पक्का! ऐसा हुआ तो चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं पाएगा? लग्जरी गाड़ी में सैर, डिजाइनर कपड़े, कुछ ऐसी थी अंबानी फैमिली के पेट डॉग हैप्पी की ठाठ-बाट वाली लैविश लाइफ Internet और WiFi के बिना मोबाइल पर चलेगा Live TV, सस्ते फोन में मिलेगी Direct to Mobile की सुविधा RD की किस्त मिस हो जाए तो क्या होगा? निवेश करते हैं तो समझ लें ये जरूरी बातें Jalandhar: पंजाब में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गहने और फोन मिले गायब, हत्या की आशंका Bihar News : Pk Targeted Rjd Party Tejashwi Yadav Lalu Yadav Nitish Kumar India Caste Census Bhagalpur Bihar - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News :पीके ने तेजस्वी को ज्ञान और ट्यूशन लेने की दी सल...

Rajasthan:लाल डायरी के राज से उठेगा पर्दा, राजेंद्र गुढ़ा आएंगे सामने, विधानसभा में हंगामे के आसार – Rajasthan Rajendra Gudha To Address Press Conference, Will Open Secrets Of Red Diary


Rajasthan Rajendra Gudha To Address Press Conference, Will Open Secrets Of Red Diary

बीते सोमवार को विधानसभा से बाहर निकाले जाने बाद गुढ़ा ने दिया था ये बयान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर हिंसा की तुलना राजस्थान में महिला अपराध से करने और सरकार को अपने गिरेबां में झांकने की सलाह देकर पार्टी के निशाने पर आए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सरकार की परेशानी बढ़ाने वाले हैं। बुधवार को वे मीडिया से बातचीत करेंगे। इस दौरान लाल डायरी के राज खोल सकते हैं। 

लाल डायरी मामले पर सदन के अंदर और बाहर शोर-शराबा करने के बाद अब गुढ़ा क्या नई बात उजागर करने जा रहे हैं? कांग्रेस और विपक्ष के साथ जनता की भी इस पर नज़र टिकी है। सुबह 10:30 बजे जयपुर में अपने राजकीय आवास बंगला नंबर दो, अस्पताल मार्ग पर झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र गुढ़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके लिए बकायदा राजेंद्र गुढ़ा ने प्रेस नोट जारी करवाया है। राजस्थान विधानसभा की बुधवार को कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। विधानसभा से राजेंद्र गुढ़ा को निष्कासित हैं। उनके साथ ही भाजपा विधायक मदन दिलावर भी निष्कासित हैं। इन दोनों के निष्कासन को लेकर सदन में भी प्रतिपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों में हंगामा हो सकता है। राजेंद्र गुढ़ा बाहर रहकर ही अपनी आवाज उठाएंगे। 

सरकार और कांग्रेस की रहेगी नजर, एक्शन हो सकता है

सरकार और कांग्रेस पार्टी की पूरी नजर राजेन्द्र गुढ़ा के बयान पर रहेगी। लाल डायरी मुद्दे को और ज्यादा तूल देकर आरोप लगाए या अपनी ही कांग्रेस पार्टी और सरकार के खिलाफ गुढ़ा बोले कि कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ एक्शन ले सकती है। उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। राजेंद्र गुढ़ा का नाम कुछ प्रकरणों में भी चल रहा है। जमीन हथियाने, मारपीट जैसे मामले शामिल हैं। ऐसे प्रकरणों में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। गौर करने वाली बात यह है कि अब तक राजेंद्र गुढ़ा से कुछ नेताओं की बातचीत हो रही है और उन्हें समझाइश दी जा रही है। उन्हें अब तक कांग्रेस पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया है। राजेंद्र गुढ़ा को यदि कांग्रेस से निष्कासित किया जाता है, तो विधानसभा से भी उनकी बतौर कांग्रेस विधायक सदस्यता छीनने की मांग कांग्रेस पार्टी कर सकती है। अब विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय बचा नहीं है और करीब दो महीने बाद आचार संहिता लग सकती है। इस वजह से मंत्री पद खोने के बाद राजेंद्र गुढ़ा ज्यादा परवाह नहीं कर रहे हैं। उन्हें पता है फिर अब जनता के बीच जाना है और चुनाव लड़ना है। इसलिए सहानुभूति लेनी जरूरी है।



Source link

1024810cookie-checkRajasthan:लाल डायरी के राज से उठेगा पर्दा, राजेंद्र गुढ़ा आएंगे सामने, विधानसभा में हंगामे के आसार – Rajasthan Rajendra Gudha To Address Press Conference, Will Open Secrets Of Red Diary
Artical

Comments are closed.

Bhopal’s Samreen’s Plea: Stuck In Trouble After Visa Suspension, She Said- How Can I Send My Small Children Al – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cyber Fraud Of More Than 12 Crores Through Closed Bank Accounts – Banswara News     |     Water Problem In Haryana – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mid-day Meal Himachal Students Will Get Nutritious Food Every Day Diet Increased By Rs 1.47 – Amar Ujala Hindi News Live     |     मुंबई इंडियंस का फाइनल में पहुंचना पक्का! ऐसा हुआ तो चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं पाएगा?     |     लग्जरी गाड़ी में सैर, डिजाइनर कपड़े, कुछ ऐसी थी अंबानी फैमिली के पेट डॉग हैप्पी की ठाठ-बाट वाली लैविश लाइफ     |     Internet और WiFi के बिना मोबाइल पर चलेगा Live TV, सस्ते फोन में मिलेगी Direct to Mobile की सुविधा     |     RD की किस्त मिस हो जाए तो क्या होगा? निवेश करते हैं तो समझ लें ये जरूरी बातें     |     Jalandhar: पंजाब में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गहने और फोन मिले गायब, हत्या की आशंका     |     Bihar News : Pk Targeted Rjd Party Tejashwi Yadav Lalu Yadav Nitish Kumar India Caste Census Bhagalpur Bihar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :पीके ने तेजस्वी को ज्ञान और ट्यूशन लेने की दी सलाह, कहा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088