Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bank Jobs: 257 Vacancies For Graduates In Bihar State Co-operative Bank; Apply Now, Check Salary Details - Amar Ujala Hindi News Live UP News: सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी करतूत... पति के उड़े होश, थाने पहुंचकर बताई पूरी कहानी Delhi News: पेड़ काटे जाने के मामले में वन विभाग को नोटिस Shahdol News: A Young Man Was Stabbed To Death On The Occasion Of Muharram - Madhya Pradesh News Rajasthan Monsoon Update: Rain Alert In 22 Districts Including Jaipur, Heavy Rainfall Warning In Eastern Parts - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 49 DSP के हुए तबादले, यहां जानें डिटेल हिमाचल: भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को जेबीटी भर्ती का मौका, जानिए काउंसलिंग का शेड्यूल आकाश दीप ने इंग्लैंड की बजाई बैंड, पांच विकेट लेकर प्लेयर्स के साथ मनाया जश्न; देखें VIDEO 'आज मनहूस दिन है...', किसे याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र? शेयर किया इमोशनल पोस्ट IRCTC का मानसून ट्रैवल पैकेज, 30 से ज्यादा टूरिस्ट प्लेस पर घूमने का मौका, अयोध्या राम मंदिर से शुरुआत

Rajasthan: 121, 105 And 51 Feet Tall Effigies Of Ravana Prepared At Jaipur Ramlila Ground – Amar Ujala Hindi News Live


Rajasthan: 121, 105 and 51 feet tall effigies of Ravana prepared at Jaipur Ramlila Ground

दशहरा महोत्सव के लिए तैयार रावण के पुतले।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जयपुर में दशहरा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। आदर्श नगर दशहरा मैदान में श्री राम मंदिर प्रन्यास समिति द्वारा 105 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। विद्याधर नगर स्टेडियम में 121 फीट ऊंचे रावण का दहन जयपुर घराने के पूर्व महाराज पदमनाभ सिंह करेंगे। रामलीला मैदान में 70 फीट के रावण का दहन श्री सनातन धर्म महोत्सव समिति द्वारा किया जाएगा, जबकि प्रताप नगर के कुंभा मार्ग पर 51 फीट के रावण का दहन मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा।

Trending Videos

पिछले 68 साल से निरंतर श्री राम मंदिर प्रन्यास समिति आदर्श नगर राजापार्क स्थित दशहरा मैदान में रावण दहन कर रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम मंदिर प्रन्यास समिति की ओर से दोपहर 2:30 बजे भगवान राम की बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आदर्श नगर का भ्रमण कर शाम 6:15 बजे दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भगवान श्री राम का स्वागत करेंगे। तत्पश्चात शाम 7:15 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर सत्य की जीत का संदेश देंगे। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री के साथ जयपुर सांसद मंजू शर्मा जयपुर मेयर सोमिया गुर्जर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक परनामी और अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

पर्यावरण के अनूरूप तैयार हुआ रावण पुतला

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजीव मनचंदा ने बताया कि इस बार के रावण को पर्यावरण का ध्यान रखते हुए बनाया गया है। रावण में जीरो प्लास्टिक का उपयोग किया गया है।

विद्याधर नगर स्टेडियम में पूर्व महाराज पदमनाभ सिंह करेंगे दहन

जयपुर के ही दूसरे कोने में जयपुर दशहरा मेला समिति के द्वारा विद्याधर नगर स्टेडियम में 121 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। यहां रावण दहन का मुहूर्त रात 9:15 बजे का बताया गया है। विद्याधर नगर में आयोजित होने वाले दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरी भाऊ बागडे़ होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर घराने के पूर्व महाराज पदमनाभ सिंह मौजूद रहेंगे। समिति के अध्यक्ष राजू मीणा के अनुसार जयपुर घराने के पूर्व महाराज पदमनाभ सिंह रावण दहन संपन्न करेंगे।

रामलीला मैदान 8:15 बजे किया जाएगा रावण दहन

गुलाबी नगरी जयपुर, विश्व में अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए जानी जाती है। आधुनिक युग में समय अनुसार अपनी विरासत को भव्य बनाते हुए नई पीढ़ी भी इस कार्य में जुड़ी हुई है। जयपुर में रामलीला का एक समृद्ध इतिहास रहा है, जिसे इस वर्ष एक भव्य आयोजन कर 12 तारीख को 70 फुट के रावण का दहन रामलीला मैदान में किया जाएगा। इस वर्ष यह आयोजन श्री सनातन धर्म महोत्सव समिति की ओर से आयोजित किया जाएगा। रावण दहन का मुहूर्त शाम 8:15 बजे का निर्धारित किया गया है। रामलीला मैदान के इस कार्यक्रम में त्रिवेणी धाम के संत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके साथ जयपुर सांसद मंजू शर्मा एवं हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद रहेंगे।

कुंभा मार्ग पर 51 फीट का रावण

प्रताप नगर विकास समिति की ओर से भी विशाल खुला मैदान कुंभा मार्ग पर 51 फीट का रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। समिति के मीडिया संयोजक एडवोकेट विकास सोमानी के अनुसार 6:00 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। एडवोकेट विकास सोमानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक लाख से अधिक राम भक्त इस मैदान में उपस्थित रहेंगे।



Source link

1680200cookie-checkRajasthan: 121, 105 And 51 Feet Tall Effigies Of Ravana Prepared At Jaipur Ramlila Ground – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bank Jobs: 257 Vacancies For Graduates In Bihar State Co-operative Bank; Apply Now, Check Salary Details – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP News: सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी करतूत… पति के उड़े होश, थाने पहुंचकर बताई पूरी कहानी     |     Delhi News: पेड़ काटे जाने के मामले में वन विभाग को नोटिस     |     Shahdol News: A Young Man Was Stabbed To Death On The Occasion Of Muharram – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Monsoon Update: Rain Alert In 22 Districts Including Jaipur, Heavy Rainfall Warning In Eastern Parts – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 49 DSP के हुए तबादले, यहां जानें डिटेल     |     हिमाचल: भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को जेबीटी भर्ती का मौका, जानिए काउंसलिंग का शेड्यूल     |     आकाश दीप ने इंग्लैंड की बजाई बैंड, पांच विकेट लेकर प्लेयर्स के साथ मनाया जश्न; देखें VIDEO     |     ‘आज मनहूस दिन है…’, किसे याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र? शेयर किया इमोशनल पोस्ट     |     IRCTC का मानसून ट्रैवल पैकेज, 30 से ज्यादा टूरिस्ट प्लेस पर घूमने का मौका, अयोध्या राम मंदिर से शुरुआत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088