Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
सर्फ एक्सेल को बदनाम करने के आरोप में फंसा घड़ी ब्रांड, कोर्ट ने तीन विवादित लाइनों को लेकर सुनाया बड़ा फैसला Israel-Iran conflict: Air India to resume Middle East, Europe flights on Tuesday; US, Canada operations next | India News Bihar News: Cm Nitish Kumar And Deputy Cm Pay Tribute To Digvijay Singh On 15th Death Anniversary In Jamui - Bihar News UP: हर घंटा इंतजार.. खबर डराने वाली, ईरानी बेटी फायजा ने बताई जंग की दास्तां, मुरादाबाद निवासी से की है शादी Cancer Hospital In Dehradun Harrawala 12 Months Since Built People Are Having A Tough Time Finding An Operator - Amar Ujala Hindi News Live Air India: दिल्ली से श्रीनगर जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान वापस लौटा दिल्ली, जम्मू में नहीं हुई लैंडिंग Employees Who Do Not Update Their Aadhaar And Samagra Will Not Get Salary For The Month Of June - Damoh News Monsoon Update: Flood-like Situation In Baran, Several Villages Cut Off, Child Dies As Wall Collapses - Amar Ujala Hindi News Live Teacher Accused Of Molesting Girl Students Suspended, Statements Of 15 Girl Students Recorded In Court - Amar Ujala Hindi News Live अंग्रेजों के सामने एक और बड़ी मुसीबत, अब आईसीसी लेगा कड़ा एक्शन!

Rajasthan Assembly Live:राष्ट्रपति मुर्मू की विधायकों को सीख, कहा- मैं और मेरा छोड़कर हमारा होना चाहिए – Rajasthan Monsoon Assembly Session Live: President Droupadi Murmu Address Vidhan Sabha Updates


11:59 AM, 14-Jul-2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के विधायकों को सीख देते हुए कहा कि मैं सभी जनप्रतिनिधियों को गुजारिश करना चाहती हूं चाल, चरित्र के साथ आचार विचार को जनता के इर्द गिर्द रखकर सोचना चाहिए। केवल मैं और मेरा छोड़कर हमारा होना चाहिए। मैं या मेरा सोचने से मेरा, समाज की और राज्य की उन्नति नहीं होगी। इसलिए जनता और राज्य के लिए सोचना चाहिए। मेरा देश, मेरी जनता, मेरे लोग होना चाहिए। मुझे लगता है आप सब समझदार हैं। इसीलिए जनता आपको बार बार चुनकर भेजती है। वर्तमान की जरूरत के हिसाब से नींव बनाने का दायित्व जनता ने जनप्रतिनिधि को दिया है। आप इसे बना सकते हैं। आपके हाथ में हर चीज है। आगे चलकर एक्स वाई जेड ने नहीं किया। लेकिन खुदको पूछना चाहिए कि मैंने क्या किया। जनता ने मुझे दायित्व दिया, हमने मिलकर संगठित रूप में क्या किया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- राजस्थान का नाम सुनकर मेरे दिल में ये भावना आती है कि आज यहां राजाओं का राज नहीं लोकतंत्र है। 7 करोड़ से ज्यादा जनता और 200 विधायक हैं। इतना भरोसा आप पर जनता करती है। मुझे लगता है कि भरोसा कायम होना चाहिए। राजस्थान के लोगों की मैं भविष्य की मंगलकामनाएं करती हूं। राजस्थान के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे और संसदीय गरिमा को आप बढ़ाते रहेंगे इसी विश्वास के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देती हूं। जय हिन्द, जय राजस्थान

11:59 AM, 14-Jul-2023

द्रौपदी मुर्मू ने कहा- ये युग कम्प्युटर युग है, जो मॉर्डन टेक्नोलॉजी से चलता है। पहले एक युग था जब पेपर भी जनप्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच पाता था। आज परिवार, समाज, महिलाओं, युवाओं के लिए क्या कर सकते हैं सब दिखता है। 

11:59 AM, 14-Jul-2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- मैं सभी माननीयों को कहना चाहती हूं आप सब कितने भाग्यशाली हैं। मुझे बताया गया है इस राज्य की जनसंख्या 7 करोड़ से ज्यादा है। विधानसभा के जनप्रतिनिधि केवल 200 हैं। जनता ने आपको जनप्रतिनिधि के रूप में इस विधानसभा में भेजा। कभी एक बार, दो बार, 4 बार, जिन्दगीभर बार-बार चुनकर इस सभामंडल को सुशोभित करते हैं। जनता आपको कितना प्यार करती है।

इसलिए बार बार आप जनप्रतिनिधियों को जनता चुनकर भेजती है। कभी कभी इतने लोग प्रभावित होते हैं कि उनके चाल, चलन, चेहरा, ड्रेस, हाथ में बंधे हुए कलई के धागे को भी वो फॉलो करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि लोग आशा करते हैं कि जिस चीज को लेकर विधायकों को चुना गया है। वो उसकी रक्षा करेंगे। आजादी और प्रियंबल की कुछ पंक्तियां हैं। सामाजिक आजादी, आर्थिक आजादी, शिक्षा लेने की आजादी, ये आजादी कायम रखने का दायित्व जन साधारण ने अपने जनप्रतिनिधि को दिया है।

11:47 AM, 14-Jul-2023

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा-राजस्थान के उद्यमियों ने सभी जगह अपना प्रभाव जमाया है। आज से 1500 साल पहले संस्कृति महाकवि ने शशिपाल काव्य की रचना की थी। महाकवि से तुलनी होती है। चंद्रवरदायी को हिन्दी महाकाव्य, लिखित पृथ्वीराज रासो को हिन्दी भाषा का पहला महाकाव्य माना जाता है। राजस्थान की मीरा बाई का भक्ति संगीत में योगदान रहा है। महाभारत में आदिवासी समुदाय के ऐसे समुदाय का जिक्र मिलता है जो 5वीं शताब्दी तक रहे।

स्वाभिमान के लिए त्याग करने की भावना राजस्थान के लोगों में कूट कूटकर भरी है। यहां के बारे में राजाओ, योग्धाओं, वीरों ने धरती को अपने खून से लाल कर दिया। पृथ्वीराज चौहान, महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप जैसे वीर यहां हुए हैं। चित्तौड़गढ़ का विजय स्तम्भ राष्ट्र गौरव का एक जीवित प्रतीक है। महाराणा प्रताप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राजा पूंजा के अमर बलिदान की कहानी मेवाड़ का बच्चा बच्चा जानता है।

 वीर बालक भील ने महाराणा का अनुसरण करते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया था। मोतीलाल तेजवान ने जनजाति समाज के लिए एका आंदोलन चलाया था। लंकरपुर की वीरबाला कालीबाई के बारे में सभी देशवासियों की जानकारी होनी चाहिए। महान स्वतंत्रता सेनानी गोविंद गुरू मानगढ़ जनसंहार में वीर गति को प्राप्त हुए। राजस्थान समेत देशभर में गोविंद गुरू जी का प्रभाव था। मानगढ़ धाम की गौरव गाथा के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। 

11:43 AM, 14-Jul-2023

मुर्मू ने कहा- उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इस राजस्थान विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। 1948 में मतस्य संघ की स्थापना के साथ इस राज्य की स्थापना का कार्य शुरू हुआ। अजमेर के विलय के साथ सम्पन्न हुआ। विधानसभा का स्वरूप भी सम्पन्न हुआ। 1952 में सभी सामाजिक और भौगोलिक क्षेत्रों से विधायकों की उपस्थिति इस विधानसभा में है। क्षेत्रफल के लिहाज से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। जैसलमेर के रेगिस्तान से लेकर प्रकृति की छटां दिखाई देती है। जयपुर को यूनोस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया गया है। जयपुर नगर की स्थापना वैदिक आधार पर स्थापित है। जिसमें अन्य शैलियों का भी इस्तेमाल किया है। 

राष्ट्रपति भवन के निर्माण में लगे अधिकांश पत्थर राजस्थान से ही गए हैं। राजस्थान के अनेक कारीगरों का परिश्रम और कौशल शामिल है, जो राष्ट्रपति भवन की शोभा बढ़ाता है। राजस्थान की छवि राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले और आने वाले सभी लोगों के मन मस्तिष्क पर बनी रहती है। द्रौपदी मुर्मू बोली- राजस्थान का लोकप्रिय गीत पधारो म्हारे देस में अतिथि सत्कार की भावना को यहां के लोगों ने अपने व्यवहार में भी ढाला है। प्रकृति, संस्कृति, कलाकृतियों के आकर्षण के कारण देश विदेश के लोग यहां बार बार आना चाहते हैं।

11:31 AM, 14-Jul-2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विधानसभा में संबोधन शुरू हो गया है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और राज्यपाल कलराज मिश्र ने संदन को संबोधित किया। 

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने अपने कहा कि राजस्थान री धोरां री धरती रां निवासियों को शुभकामनाएं। कुछ बोलने से पहले इस विधानसभा की पावन धरती को मैं नमन करती हूं। 1952 में राजस्थान विधानसभा का गठन हुआ, तब से 71 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रचा गया। राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। पूर्व राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, विधानसभा अध्यक्षों, विधायकों को भी धन्यवाद देती हूं।

11:12 AM, 14-Jul-2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से पहले विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी संदन को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू का आभार जताया। इस दौरान सीपी जोशी ने कहा कि आपके (द्रौपदी मुर्मू) राष्ट्रपति बनने के बाद आपने हमें पहली बार मौका दिया कि हम विधानसभा में आपको सुन सकें। प्रदेश के नए सदन में आपका स्वागत करते हुए हमें बड़ी प्रशन्नता हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते मुझे आपका स्वागत करने का मौका मिला ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है।   

11:06 AM, 14-Jul-2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म राजस्थान विधानसभा पहुंच गईं हैं। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। 

10:50 AM, 14-Jul-2023

सचिन पायलट विधानसभा पहुंचे
– फोटो : अमर उजाला

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट विधानसभा पहुंच गए हैं। वे करीब 10:40 पर विधानसभा पहुंचे हैं। कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शुरू होगा। 

08:48 AM, 14-Jul-2023

11 बिल इस सत्र में पेश किए जाएंगे 

इस सत्र में जो बिल विधानसभा में पेश किए जाएंगे। उनमें रोजगार गारंटी बिल, नकल और पेपर लीक माफिया को उम्रकैद का प्रावधान का बिल,  बुजुर्ग, विधवा, एकल महिला को सामाजिक सुरक्षा के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन का बिल, राजस्थान यूनिवर्सिटीज में अस्थाई शिक्षक विधेयक, राजस्थान जेल विधेयक, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टिट्यूट विधेयक, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट आफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज इंस्टीट्यूट विधेयक, राजस्थान प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रेगुलेटरी अथॉरिटी बिल, राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अद्युपाय एक्ट 2022, पेंशन और रोजगार एक्ट, राजस्थान विधियां निरसन विधेयक, राजस्थान स्टेट मेला प्राधिकरण विधेयक,  राजस्थान संगठित अपराध नियंत्रण विदेश विधेयक पास करवाए जाएंगे।

08:47 AM, 14-Jul-2023

शाम को सेमिनार, मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट एसोसिएशन के राजस्थान चैप्टर की ओर से शुक्रवार शाम 6 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। “राजस्थान विधानसभा के संविधानिक पद धारकों की लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण में भूमिका” विषय पर होने वाले इस सेमिनार की मुख्य वक्ता समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी सेमिनार को संबोधित करेंगे। वीवीआईपी मूवमेंट के तहत आज सिविल लाइंस, विधानसभा, जेएलएन मार्ग, झालाना और जगह-जगह जयपुर शहर में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

08:43 AM, 14-Jul-2023

Rajasthan Assembly Live: राष्ट्रपति मुर्मू की विधायकों को सीख, कहा- मैं और मेरा छोड़कर हमारा होना चाहिए

राजस्थान विधानसभा का 8वां और अंतिम सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन शुक्रवार सुबह 11 बजे सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा। राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन पहली बार हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी स्वागत उद्बोधन देंगे। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत सभी विधायक  भी मौजूद रहेंगे। विधानसभा के इस सत्र में करीब 11 नए, संशोधित और पेंडिंग बिल पेश किए जाएंगे।



Source link

977540cookie-checkRajasthan Assembly Live:राष्ट्रपति मुर्मू की विधायकों को सीख, कहा- मैं और मेरा छोड़कर हमारा होना चाहिए – Rajasthan Monsoon Assembly Session Live: President Droupadi Murmu Address Vidhan Sabha Updates
Artical

Comments are closed.

सर्फ एक्सेल को बदनाम करने के आरोप में फंसा घड़ी ब्रांड, कोर्ट ने तीन विवादित लाइनों को लेकर सुनाया बड़ा फैसला     |     Israel-Iran conflict: Air India to resume Middle East, Europe flights on Tuesday; US, Canada operations next | India News     |     Bihar News: Cm Nitish Kumar And Deputy Cm Pay Tribute To Digvijay Singh On 15th Death Anniversary In Jamui – Bihar News     |     UP: हर घंटा इंतजार.. खबर डराने वाली, ईरानी बेटी फायजा ने बताई जंग की दास्तां, मुरादाबाद निवासी से की है शादी     |     Cancer Hospital In Dehradun Harrawala 12 Months Since Built People Are Having A Tough Time Finding An Operator – Amar Ujala Hindi News Live     |     Air India: दिल्ली से श्रीनगर जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान वापस लौटा दिल्ली, जम्मू में नहीं हुई लैंडिंग     |     Employees Who Do Not Update Their Aadhaar And Samagra Will Not Get Salary For The Month Of June – Damoh News     |     Monsoon Update: Flood-like Situation In Baran, Several Villages Cut Off, Child Dies As Wall Collapses – Amar Ujala Hindi News Live     |     Teacher Accused Of Molesting Girl Students Suspended, Statements Of 15 Girl Students Recorded In Court – Amar Ujala Hindi News Live     |     अंग्रेजों के सामने एक और बड़ी मुसीबत, अब आईसीसी लेगा कड़ा एक्शन!     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088