Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

Rajasthan: Bjp Issues Show Cause Notice To Dr. Kirori Lal Meena – Amar Ujala Hindi News Live


Rajasthan: BJP issues show cause notice to Dr. Kirori Lal Meena

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान के वरिष्ठ नेता और विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यह नोटिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जारी किया।

Trending Videos

नोटिस में कहा गया है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से पार्टी और भाजपा नीत सरकार पर अनुचित आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया में बयान देते हुए सरकार पर अपना फोन टैप कराने का आरोप लगाया, जिसे पार्टी ने असत्य और गंभीर माना है।

पार्टी की छवि को धूमिल करने का आरोप

नोटिस में कहा गया है कि डॉ. मीणा का यह बयान भारतीय जनता पार्टी और उसकी बहुमत वाली सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करता है। इस कृत्य को पार्टी संविधान के अनुशासन भंग की परिभाषा के तहत माना गया है।

तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

भाजपा ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि वे निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो इसे उनकी मौन सहमति माना जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

मुझे जानकारी नहीं

इस पत्र की पुष्टि के लिए किरोड़ीलाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, ‘मुझे कारण बताओ नोटिस के बारे में जानकारी नहीं है। मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं, नोटिस प्राप्त होते ही तय समय अवधि में पार्टी नेतृत्व को जवाब प्रेषित किया जाएगा।’

ये कहा था किरोड़ीलाल मीणा ने

वायरल वीडियो में मंत्री मीणा ने कहा…मैं आशा करता था कि हम राज में आएंगे तो भ्रष्टाचारियेां पर नकेल कसेंगे। लेकिन निराश हूं। मैने पेपरलीक के मामले उठाए। 50 थानेदार गिरफ्तार हुए। मैने कहा परीक्षा रद्द करो, लेकिन सरकार नहीं मानी। उल्टा जैसा पिछली सरकार में होता था, चप्पे-चप्पे पर मेरी सीआईडी की जाती है। मेरा टेलीफोन भी रिकॉर्ड किया जाता है, लेकिन मैं कोई बुरा काम करता नहीं, इसलिए मैं डरता नहीं। वीडियो आमागढ़ मंदिर में एक सामाजिक कार्यक्रम का है।






Source link

2401110cookie-checkRajasthan: Bjp Issues Show Cause Notice To Dr. Kirori Lal Meena – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

परिवारवाद पर BJP का प्रहार, PM Modi की मंशा के मुताबिक राजनीति में अब प्रोफेशनल्स की एंट्री, सीएम डॉ मोहन यादव व वीडी शर्मा ने कही बड़ी बात     |     Glossi Token Set to Revolutionize Crypto in 2025 with AI, Metaverse, and DeFi Innovations     |     Saif Ali Khan’s attacker seeks bail, says he was booked in false case | India News     |     Bseb Bihar Board Class 10th Result 2025 123 Students In Top 10 In Matriculation Exam Check Result Toppers Lis – Amar Ujala Hindi News Live     |     बलिया प्रकरण: 'भाजपा सरकार में पुलिस निरंकुश…', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले-हाईकोर्ट के जज से कराई जाए जांच     |     Uttarakhand News 84 Bond Holding Doctors Deployed In Nine Hill Districts – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Devotees Took A Dip In Maa Narmada On Bhootdi Amavasya – Madhya Pradesh News     |     Karauli News: Kaila Devi Chaitra Lakkhi Mela Preparations Complete, Adequate Arrangements For Devotees – Karauli News     |     Dushyant Chautala Wrote About Hisar Airport: Proud Of The Role In Making Flight Services Reality, Shared Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Forecast To Remain Clear For A Week, Temperature Likely To Rise – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088