Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Rajasthan Bypoll 2024 Bap Party Announces Candidates For Salumber And Chaurasi Seats News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन

Updated Sat, 19 Oct 2024 10:44 AM IST

Rajasthan bypoll 2024: राजस्थान उपचुनाव के लिए बाप पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सलूंबर विधानसभा सीट से जितेश कुमार कटारा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि चौरासी विधानसभा सीट से अनिल कटारा को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ये दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।


Rajasthan Bypoll 2024 BAP Party Announces Candidates for Salumber and Chaurasi Seats news in Hindi

बाप के दोनों प्रत्याशी
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


विधानसभा उपचुनाव की सियासी गर्माहट बढ़ने लगी है। भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) ने हाल ही में उदयपुर जिले की सलूंबर और बांसवाड़ा जिले की चौरासी सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। पार्टी ने सलूंबर सीट से जितेश कटारा और चौरासी सीट से अनिल कटारा को मैदान में उतारा है। खास बात यह है कि जितेश कटारा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि अब उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है।

Trending Videos

BAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन अब समाप्त हो गया है, हालांकि दोनों ने 2024 लोकसभा चुनाव में बांसवाड़ा से एक साथ मिलकर सफलता हासिल की थी। कांग्रेस के साथ गठबंधन टूटने के बाद अब BAP ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सलूंबर सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अमृतलाल मीणा ने कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा को 14,691 वोटों के अंतर से हराया था। वहीं, जितेश कटारा तीसरे स्थान पर रहे थे, जिन्हें कुल 51,691 वोट मिले थे। अमृतलाल मीणा के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि BAP और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने के बाद क्षेत्र की सियासी तस्वीर कैसे बदलती है और मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं।



Source link

1732480cookie-checkRajasthan Bypoll 2024 Bap Party Announces Candidates For Salumber And Chaurasi Seats News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

‘Boost to India’s defence’: DRDO successfully tests UAV-Launched Precision Missile ULPGM-V3; key features | India News     |     IND vs ENG: फिर भिड़े अंग्रेज बल्लेबाज और सिराज, अंपायर से कर दी शिकायत, एक-दूसरे को दिखाई उंगली     |     सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, 60 करोड़ में बनकर हुई तैयार, अब OTT पर कर रही है ट्रेंड     |     Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस हुई ठप, 140 देशों के लाखों यूजर्स परेशान     |     Homes Under Budget Rebrands with New Identity and Multi-Segment Expansion     |     Shubh Developers Launches ‘Shubh Veda’, a Vertical Landmark of Ultra-Luxury Living in PCMC, Malaika Arora to be the Brand Face for Group and Project     |     Priyanka Gandhi criticises Election Commission over Bihar SIR     |     Udham Singh’s Family Has Been Wandering For A Job In Punjab For 19 Years – Amar Ujala Hindi News Live     |     सावन में जरूर देखें ये 3 रहस्यमयी जगहें, जहां आज भी मौजूद हैं भगवान शिव के पैरों के निशान     |     Bihar: Itbp Jawan Beaten To Death, He Had Come To Meet His Family; Taken Into Custody By Police – Amar Ujala Hindi News Live     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088