Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Bihar Diwas 2025 Event In Sk Memorial Gandhi Maidan Patna Rabindra Bhawan Event - Amar Ujala Hindi News Live पूर्व मंत्री की बहू का कत्ल: पति, पत्नी और वो... की गुत्थी में उलझी पुलिस, कमरे में ऐसे हाल में मिले थे तीनों Banking Services Will Soon Reach 10 Villages Of Uttarakhand Read All Updates In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Jabalpur: SC-ST वर्ग की गेस्ट फैकल्टी को HC से राहत,भर्ती के समय आयु सीमा में मिलेगी पांच साल की अतिरिक्त छूट Rajasthan News: पटवारी भर्ती मामले में हर्षवर्धन बर्खास्त, दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने की कार्रवाई; जानें Haryana: रोहतक में सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी HPU Shimla: काॅलेजों में 24 तक अवाॅर्ड जमा नहीं करवाए तो रुकेंगे एडमिट कार्ड MP News : धान और गेहूं उपार्जन, परिवहन और भण्डारण में गड़बड़ी रोकेगा कंट्रोल कमांड सेंटर, मंत्री ने दिए ये निर्देश Innovative & Transformative Technologies Impress at the 32nd Convergence India & 10th Smart Cities India Expo IPL 2025: जबरदस्त है SRH और RR का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारी?

Rajasthan Nine-year-old Dhanvi Singh Won Many Medals In Horse Riding In Karauli Ias And Ips Also Became Fans – Amar Ujala Hindi News Live


Rajasthan Nine-year-old Dhanvi Singh won many medals in horse riding in Karauli IAS and IPS also became fans

1 of 4

धानवी सिंह
– फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के करौली जिले की बेटी धानवी सिंह ने सिर्फ नौ साल की उम्र में अपनी अद्भुत घुड़सवारी कला से एक नई पहचान बनाई है। बता दें कि जिस उम्र में बच्चे साधारण जानवरों से भी डरते हैं, उस उम्र में धानवी ने घोड़े की पीठ पर सवार होकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।




Trending Videos

Rajasthan Nine-year-old Dhanvi Singh won many medals in horse riding in Karauli IAS and IPS also became fans

2 of 4

धानवी सिंह
– फोटो : अमर उजाला

सात मेडल जीतकर किया करौली का नाम रोशन

धानवी ने हाल ही में जयपुर में भारतीय सेना के 61 कैवलरी सेंटर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में सात मेडल जीते हैं। इन सात मेडल्स में चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। सिल्वर मेडल्स हस्क प्रतियोगिता में और ब्रॉन्ज मेडल्स बॉल एंड बास्केट प्रतियोगिता में उनकी कुशल घुड़सवारी के लिए मिले।

भारतीय सेना के कर्नल कमलजीत सिंह ने धानवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मेडल्स से सम्मानित किया। साथ ही आईएएस अंकित कुमार सिंह, पूर्व जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत और वर्तमान जयपुर हेरिटेज कमिश्नर ने भी धानवी को उनके इस अनोखे योगदान के लिए सम्मानित किया।


Rajasthan Nine-year-old Dhanvi Singh won many medals in horse riding in Karauli IAS and IPS also became fans

3 of 4

धानवी सिंह
– फोटो : अमर उजाला

पिता से मिली प्रेरणा, सिर्फ दो महीने की मेहनत

धानवी ने अपने पिता जितेंद्र सिंह पिचानौत को घुड़सवारी करते हुए देखकर इस खेल को अपनाया। मात्र दो महीने के अभ्यास के बाद, उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह अद्वितीय उपलब्धि हासिल की। धानवी के पिता जितेंद्र सिंह खुद एक घुड़सवारी के शौकीन हैं और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार विदेशों में भी करते हैं।


Rajasthan Nine-year-old Dhanvi Singh won many medals in horse riding in Karauli IAS and IPS also became fans

4 of 4

धानवी सिंह
– फोटो : अमर उजाला

धानवी के सपने: नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर चमकने की तैयारी

धानवी का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतना है। उनका सपना है कि वह अपनी घुड़सवारी के जरिए देश और परिवार का नाम और ऊंचा करें।

बेटियों के लिए मिसाल बनीं धानवी

धानवी सिंह ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उनके पिता जितेंद्र सिंह ने भी संदेश दिया कि बेटा और बेटी में फर्क करना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि बेटियां भी अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।




Source link

2292700cookie-checkRajasthan Nine-year-old Dhanvi Singh Won Many Medals In Horse Riding In Karauli Ias And Ips Also Became Fans – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Bihar Diwas 2025 Event In Sk Memorial Gandhi Maidan Patna Rabindra Bhawan Event – Amar Ujala Hindi News Live     |     पूर्व मंत्री की बहू का कत्ल: पति, पत्नी और वो… की गुत्थी में उलझी पुलिस, कमरे में ऐसे हाल में मिले थे तीनों     |     Banking Services Will Soon Reach 10 Villages Of Uttarakhand Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jabalpur: SC-ST वर्ग की गेस्ट फैकल्टी को HC से राहत,भर्ती के समय आयु सीमा में मिलेगी पांच साल की अतिरिक्त छूट     |     Rajasthan News: पटवारी भर्ती मामले में हर्षवर्धन बर्खास्त, दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने की कार्रवाई; जानें     |     Haryana: रोहतक में सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी     |     HPU Shimla: काॅलेजों में 24 तक अवाॅर्ड जमा नहीं करवाए तो रुकेंगे एडमिट कार्ड     |     MP News : धान और गेहूं उपार्जन, परिवहन और भण्डारण में गड़बड़ी रोकेगा कंट्रोल कमांड सेंटर, मंत्री ने दिए ये निर्देश     |     Innovative & Transformative Technologies Impress at the 32nd Convergence India & 10th Smart Cities India Expo     |     IPL 2025: जबरदस्त है SRH और RR का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारी?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088