Rajasthan Pcc President Govind Singh Dotasara Resigned From Estimates Committee ‘b’ – Amar Ujala Hindi News Live
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के माध्यम से जानकारी साझा कर सभी को चौंका दिया। डोटासरा ने अचानक ही राजस्थान विधानसभा की प्राक्कलन समिति ‘ख’ के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। उनका ये निर्णय बड़ा ही हैरानी भरा रहा। बताया जा रहा है कि उनका ये त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के चलते आया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में देवनानी के निर्णयों पर सवाल उठाते हुए पक्षपात की बात कही है।

Comments are closed.