Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Sasaram: Bride Absconds With Rs 2.5 Lakh Cash-jewellery Just Hours After Marriage, Mp Youth Cheated In Bihar - Bihar News मध्य प्रदेश मौसम: आज 15 जिलों में मेघगर्जन-आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में हीटवेव, अगले हफ्ते आएगा मानसून, पढ़े IMD का नया अपडेट बलिया में गर्मी का असर: डायरिया से तीन की मौत, 24 घंटे में 104 भर्ती; जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बढ़े मरीज Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन छह अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर Delhi In The Grip Of Severe Heat And Heat Wave - Amar Ujala Hindi News Live Damoh News: The Nurse Stopped The Bus And Beat Up The Pregnant Woman's Husband - Damoh News Liquor Salesman Murder Case Police Arrests Two Accused In 6 Hours Search Continues - Rajasthan News इंद्रप्रस्थ से सीधा जुड़ेगा बहादुरगढ़: ग्रीन लाइन मेट्रो का होगा विस्तार, इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे इंग्लैंड की धरती पर इस टीम से खेलेगा युवा भारतीय बल्लेबाज, BCCI से मिल चुकी हरी झंडी IIM से पढ़े हैं बालिका बधु फेम अविका गौर के बॉयफ्रेंड, 6 महीने तक किया था फ्रेंडजोन, ऐसे शुरू हुई लवस्टोरी

Rajasthan Weather Update: Heat Increased On The Border, Mercury In Jaisalmer At 46.3, Alert Of Storm And Rain – Amar Ujala Hindi News Live


राजस्थान में गर्मी का प्रकोप कितना भीषण है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेतहाशा गर्म रहने वाले इलाकों में भी तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। जैसलमेर में गर्मी ने बीते 56 साल का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। साल 1969 के बाद अप्रैल के महीने में जैसलमेर में यह सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं पाकिस्तान की सीमा से सटे अन्य जिलों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में 44.2 डिग्री रहा। वहीं गंगानगर में भी अधिकतम पारा 44.2 डिग्री रहा।

Trending Videos

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार जैसलमेर में अप्रैल के इससे अधिक तापमान 1969 में रिकॉर्ड हुआ था। वहीं 2018 में अप्रेल में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि 1 मई से प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने का दौर शुरू होगा। प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव से 1 मई से राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की प्रबल संभावना है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने जुटी दमकल की गाड़ियां

मौसम विभाग का कहना है कि 1 मई को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभागों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं 2 व 3 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तेज अंधड़ व बारिश होने की प्रबल संभावना है। 4 से 7 मई को राज्य के कुछ भागों में आंधी व बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। जिसके प्रभाव से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आएगी।

राजधानी में दो दिन भीषण गर्मी

राजधानी जयपुर की बात करें तो 1 मई को यहां सर्वाधिक तापमान दर्ज हो सकता है। इस दौरान यहां पारा 44 डिग्री को पार कर सकता है। आज यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान का स्तर 42 तक रह सकता है लेकिन अगले एक सप्ताह में यहां तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री के स्तर तक उतर सकता है।

प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान जैसलमेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री तक अधिक है। अगले 2 दिनों में इसमें राहत का अनुमान है।



Source link

2662990cookie-checkRajasthan Weather Update: Heat Increased On The Border, Mercury In Jaisalmer At 46.3, Alert Of Storm And Rain – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Sasaram: Bride Absconds With Rs 2.5 Lakh Cash-jewellery Just Hours After Marriage, Mp Youth Cheated In Bihar – Bihar News     |     मध्य प्रदेश मौसम: आज 15 जिलों में मेघगर्जन-आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में हीटवेव, अगले हफ्ते आएगा मानसून, पढ़े IMD का नया अपडेट     |     बलिया में गर्मी का असर: डायरिया से तीन की मौत, 24 घंटे में 104 भर्ती; जिला अस्पताल के इमरजेंसी में बढ़े मरीज     |     Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन छह अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर     |     Delhi In The Grip Of Severe Heat And Heat Wave – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: The Nurse Stopped The Bus And Beat Up The Pregnant Woman’s Husband – Damoh News     |     Liquor Salesman Murder Case Police Arrests Two Accused In 6 Hours Search Continues – Rajasthan News     |     इंद्रप्रस्थ से सीधा जुड़ेगा बहादुरगढ़: ग्रीन लाइन मेट्रो का होगा विस्तार, इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे     |     इंग्लैंड की धरती पर इस टीम से खेलेगा युवा भारतीय बल्लेबाज, BCCI से मिल चुकी हरी झंडी     |     IIM से पढ़े हैं बालिका बधु फेम अविका गौर के बॉयफ्रेंड, 6 महीने तक किया था फ्रेंडजोन, ऐसे शुरू हुई लवस्टोरी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088