Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Focused, measured and non-escalatory in nature': Government on 'Operation Sindoor' in Pakistan in Pahalgam attack aftermath | India News Bihar News : Bihar Won Two Silver Medals Khelo India Games Khelo India 2025 Patna Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Hathras News: किसी गवाह की नहीं हो पाई गवाही, बच्ची से दुष्कर्म मामले में आज होगी सुनवाई Hemkund Sahib Yatra 2025 Army Soldiers Busy Clearing Snow From Aastha Path Amid Snowfall - Amar Ujala Hindi News Live Agent Who Sent Passenger To France By Changing Identity Arrested From Punjab - Delhi News Mp News: Mock Drill Will Be Conducted In Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur And Katni, Siren Will Sound For 2 M - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:भोपाल समेत पांच शहरों में होगी मॉक ड्रिल, सीएम बोल... Ajmer News: Preparations For Mock Drill Complete In The District, Cs Held A Meeting Of Officials Through Vc - Ajmer News Anil Vij On Punjab Haryana Water Dispute - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, कई भागों में अंधड़ का अलर्ट IPL 2025 Points Table: गुजरात टाइटंस बन गई नंबर-1, RCB से छीना ताज; मुंबई को हुआ तगड़ा नुकसान

Rajasthan Weather Update Imd Issues Warning Temperature To Drop In 24 Hours – Amar Ujala Hindi News Live


Rajasthan Weather Update IMD Issues Warning Temperature to Drop in 24 Hours

कड़ाके की ठंड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान में मौसम बीते 24 घंटों में ही काफी बदलता नजर आ रहा है। बुधवार सुबह मौसम में ठंड का प्रभाव ज्यादा नजर आया। उत्तर में कश्मीर के बाद हिमाचल में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में भी तेज गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम पारे में 2 से 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है।

 

राजमार्गों पर घने कोहरे की चेतावनी

राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इनमें एनएच-11 पर सीकर-बीकानेर तथा एनएच-15 पर बाड़मेर-जैसलमेर, जैसलमेर-बीकानेर, बीकानेर-हनुमानगढ़ पर कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं एनएच 65 पर पाली-जोधपुर, जोधपुर-नागौर, नागौर-चूरू, एनएच-89 पर अजमेर-नागौर तथा नागौर-बीकानेर रूट पर कौहरे की चेतावनी जारी की गई है। 

बीते 24 घंटों के मौसम का हाल

राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चल रहा है। हालांकि करीब 2 सप्ताह पहले ही राजस्थान में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच चुका है। लेकिन इसके बाद मौसम में गर्मी का प्रभाव बढ़ा, लेकिन अब बर्फबारी का असर दिन के मौसम पर भी नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

हिल स्टेशन माउंट आबू पर न्यूनतम पार 6 डिग्री पर पहुंच गया है। चूरू में अधिकतम तापमान 28.1 व न्यूनतम 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंता-बारां में अधिकतम तापमान 28.1 व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। करौली में 27.3 व न्यूनतम 10.1 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 26.5 व न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो अधिकतम तापमान 28.9 व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



Source link

2001800cookie-checkRajasthan Weather Update Imd Issues Warning Temperature To Drop In 24 Hours – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

‘Focused, measured and non-escalatory in nature’: Government on ‘Operation Sindoor’ in Pakistan in Pahalgam attack aftermath | India News     |     Bihar News : Bihar Won Two Silver Medals Khelo India Games Khelo India 2025 Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras News: किसी गवाह की नहीं हो पाई गवाही, बच्ची से दुष्कर्म मामले में आज होगी सुनवाई     |     Hemkund Sahib Yatra 2025 Army Soldiers Busy Clearing Snow From Aastha Path Amid Snowfall – Amar Ujala Hindi News Live     |     Agent Who Sent Passenger To France By Changing Identity Arrested From Punjab – Delhi News     |     Mp News: Mock Drill Will Be Conducted In Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur And Katni, Siren Will Sound For 2 M – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:भोपाल समेत पांच शहरों में होगी मॉक ड्रिल, सीएम बोले     |     Ajmer News: Preparations For Mock Drill Complete In The District, Cs Held A Meeting Of Officials Through Vc – Ajmer News     |     Anil Vij On Punjab Haryana Water Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, कई भागों में अंधड़ का अलर्ट     |     IPL 2025 Points Table: गुजरात टाइटंस बन गई नंबर-1, RCB से छीना ताज; मुंबई को हुआ तगड़ा नुकसान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088