Raksha Bandhan 2024 Muhurat And Shubh Muhurat Pujan Vidhi Bhadra Kaal Timing For Rakhi – Amar Ujala Hindi News Live
कल यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। यह त्योहार प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए भाई और बहन का आपस में अटूट संबंध स्थापित करने के लिए रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता है। कब बहनें बांधे राखी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…

Raksha Bandhan 2024
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
भारतीय संस्कृति में त्योहारों का बहुत बड़ा महत्त्व है। रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन 19 अगस्त 2024 भाद्रपद 4 प्रविष्टे, संवत 2081 कालयुक्त संवत में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा। यह त्योहार प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए भाई और बहन का आपस में अटूट संबंध स्थापित करने के लिए रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को रक्षासूत्र दाहिने हाथ में बांधकर भाई के लिए दीर्घायु की कामना करती है।
ज्योतिषाचार्य और संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ. मस्त राम शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर वैदिक विधि विधान से सम्पूर्ण भारतवर्ष में यह त्योहार मनाया जाएगा। जिससे मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक शुद्धि के लिए नदी और तीर्थ स्थलों में जाकर यदि स्थान किया जाए और सूर्य भगवान की उपासना की जाए, अपने ऋषि मुनियों का स्मरण करते हुए ध्यान किया जाए तो हमारे अनेक प्रकार के अपराधों का भी प्रायश्चित हो जाता है। भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का त्योहार समस्त भारत वर्ष में मनाया जाता है। कहा गया है कि इंद्र पत्नी महारानी सची ने वैदिक मंत्रों से रक्षा सूत्र को अभिमंत्रित कर अपने पति के हाथों में बांधा था, ताकि शत्रुओं पर विजय प्राप्त की जा सके। करोड़ों भारतीयों की आस्था का यह रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। रक्षा सूत्र बांधते समय येन बध्दो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

Comments are closed.