Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Ranji Trophy: Ayush Loharuka Shines On Home Ground, But Bihar Loses Against Uttar Pradesh – Amar Ujala Hindi News Live


Ranji Trophy: Ayush Loharuka shines on home ground, but Bihar loses against Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश ने जीत हासिल कर लूटी महफिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना के मोईन उल हक स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में बिहार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश को इस मैच में एक पारी और 119 रनों से जीत मिली। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 ओवर में 248 रन बनाए। टीम के लिए आयुष लोहारूका ने शानदार 101 रनों की पारी खेली, जबकि सरमन निगरोध ने 44 और सचिन कुमार ने 38 रन बनाए। नवाज ने नाबाद 14 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम का स्कोर 248 रनों पर सिमट गया। 

Trending Videos

 

वहीं, जवाब में उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 121.3 ओवर में केवल दो विकेट खोकर 603 रन बनाए। अभिषेक गोस्वामी ने 198 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान आर्यन जुरेल ने नाबाद 200 रन और करण शर्मा ने नाबाद 118 रन बनाया। इसके अलावा माधव कौशिक ने भी 63 रनों का योगदान दिया। 

 

पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए बिहार के लिए नवाज और हिमांशु सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए। हालांकि, उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजों का प्रदर्शन फीका रहा। 

 

दूसरी पारी में खेलते हुए बिहार की टीम ने बेहतर संघर्ष दिखाया। सचिन कुमार ने 50 रनों की पारी खेली, जबकि आयुष लोहारूका 49 रन बनाकर आउट हुए। बाबुल कुमार ने 38, सरमन निगरोध ने 28 और वीर प्रताप सिंह ने 29 रन जोड़े। हालांकि, पूरी टीम 90.4 ओवर में 236 रन ही बना सकी और इस तरह उत्तर प्रदेश ने एक पारी और 119 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

 

उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। शिवम मावी ने पहली पारी में चार विकेट लिए, जबकि शिवम शर्मा ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाकर बिहार को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका। सौरभ कुमार और विजय कुमार ने भी अपनी टीम के लिए अहम विकेट चटकाए।

 

इस हार के साथ बिहार की टीम एलीट ग्रुप सी की अंक तालिका में एक अंक के साथ निचले पायदान पर पहुंच गई है। अब बिहार का अगला और आखिरी मुकाबला 30 जनवरी 2025 से केरल के खिलाफ खेला जाएगा। टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार कर नई रणनीति के साथ मैदान पर नजर आ सकती है।



Source link

2306850cookie-checkRanji Trophy: Ayush Loharuka Shines On Home Ground, But Bihar Loses Against Uttar Pradesh – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Alwar News: Mla Balak Nath Listened To The Problems Of The People In Alwar – Alwar News     |     IPL 2025: कब और कहां होंगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले, एक क्लिक में देखें RCB का फुल शेड्यूल     |     अंबानी परिवार की लेडीज ही नहीं… अनंत-राधिका की शादी में गऊ माता की भी हीरों से हुई थी साज-सज्जा     |     Video : Nihangs Will Decorate The Mohalla In Sri Anandpur Sahib Today, Preparations Complete – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bodies of 2 J&K brothers found a month after they went missing     |     Darbhanga News: Jdu Mla Aman Bhushan Hazari Seen Thumping Table And Humming Romantic Songs On Holi – Bihar News     |     Kanpur: Crowd Of People Returning After Celebrating Holi At Central, Long Route Trains Were Full – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jhande Ji Mela: देशभर से उमड़ी संगत, भव्य यात्रा के साथ दरबार साहिब में लाया गया ध्वजदंड, 19 को होगा आरोहण     |     Indore: Cases Have Been Registered In Three Police Stations Against Father-son Lawyers Who Had A Dispute With – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jalore News: Son Arrested For Murdering Father In Jalore – Jalore News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088