Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kia ने भारत में लॉन्च किया EV6, एक बार चार्ज होने पर 663 km चलेगी, इतनी चुकानी होगी कीमत जारी हुई SSC MTS फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध, 24 अप्रैल तक करें डाउनलोड, फॉलो करें ये स्टेप्स फगवाड़ा में अवैध नशा मुक्ति केंद्र से छुड़वाए 18 युवक Cash-at-home row: SC refuses urgent mentioning of plea seeking FIR against Yashwant Varma | India News एमएफ मंत्रा: म्यूचुअल फंड के साथ सीखें सफल निवेशक बनने के गुर, एक्सपर्ट कल देंगे जानकारी; इस तरह जुड़े Uttarakhand: Efc Gives Green Signal To Six Proposals Worth Rs 348.43 Crore In The State - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Weather News 26 March Was The Hottest Day In 14 Years - Amar Ujala Hindi News Live Changes In Traffic Rute On Indore Khandwa Road On Bhootni Amavasya - Khandwa News Jalore-sirohi Mp Lumbaram Choudhary Raised Issue Of Falling Underground Water Level - Rajasthan News Himachal News: चिट्टा रखने के दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास, एक लाख जुर्माना; जानें पूरा मामला

Ratan Tata Death Mumbai Hospital Tata Group Chairman Passes Away News Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


Ratan Tata Death Mumbai Hospital Tata Group Chairman Passes away news Updates in Hindi

रतन टाटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश के उद्योग जगत के सबसे नायाब ‘रतन’ यानी रतन टाटा नहीं रहे। उम्र से जुड़ी बीमारी के बाद 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। सोमवार को वे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में उन्होंने ही आईसीयू में भर्ती होने के दावों का खंडन कर दिया था। हालांकि, बुधवार को उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थे, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। रतन टाटा अपनी सादगी और सरल स्वभाव की वजह से जाने जाते थे। उदारीकरण के दौर के बाद टाटा समूह आज जिस ऊंचाइयों पर है, उसे यहां तक पहुंचाने में रतन टाटा बहुत बड़ा योगदान है। टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को हुआ था। वे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पोते नवल टाटा के पुत्र थे।

Trending Videos

खबरों का रतन टाटा ने खुद खंडन किया था

इससे पहले सोमवार को खबरें आई थीं कि टाटा संस के मानद चेयरमैन को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दावा किया गया कि उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी गिर गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में रखा गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद खुद रतन टाटा ने अपने ही सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इन अफवाहों को निराधार करार दिया। 

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से की पढ़ाई

रतन टाटा ने स्कूली पढ़ाई-लिखाई मुंबई से की। इसके बाद वे कॉर्नेल यूनिवर्सिटी चले गए, जहां से उन्होंने आर्किटेक्चर में बीएस किया। रतन टाटा 1961-62 में टाटा ग्रुप जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम से प्रबंधन की पढ़ाई की। 1991 में वे टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने। साल 2012 में रिटायर हुए थे। भारत में पहली बार पूर्ण रूप से बनी कार का उत्पादन शुरू करने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। इस पहली पूर्ण स्वेदश निर्मित कार का नाम था टाटा इंडिका। दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो बनाने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम है। उनके नेतृत्व में ही टाटा समूह ने लैंड रोवर और जगुआर का अधिग्रहण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा दी थी। उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। 



Source link

1670360cookie-checkRatan Tata Death Mumbai Hospital Tata Group Chairman Passes Away News Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Kia ने भारत में लॉन्च किया EV6, एक बार चार्ज होने पर 663 km चलेगी, इतनी चुकानी होगी कीमत     |     जारी हुई SSC MTS फाइनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध, 24 अप्रैल तक करें डाउनलोड, फॉलो करें ये स्टेप्स     |     फगवाड़ा में अवैध नशा मुक्ति केंद्र से छुड़वाए 18 युवक     |     Cash-at-home row: SC refuses urgent mentioning of plea seeking FIR against Yashwant Varma | India News     |     एमएफ मंत्रा: म्यूचुअल फंड के साथ सीखें सफल निवेशक बनने के गुर, एक्सपर्ट कल देंगे जानकारी; इस तरह जुड़े     |     Uttarakhand: Efc Gives Green Signal To Six Proposals Worth Rs 348.43 Crore In The State – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Weather News 26 March Was The Hottest Day In 14 Years – Amar Ujala Hindi News Live     |     Changes In Traffic Rute On Indore Khandwa Road On Bhootni Amavasya – Khandwa News     |     Jalore-sirohi Mp Lumbaram Choudhary Raised Issue Of Falling Underground Water Level – Rajasthan News     |     Himachal News: चिट्टा रखने के दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास, एक लाख जुर्माना; जानें पूरा मामला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088