हेडलाइंस
Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे - Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-sch... विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल सुबह नाश्ते में पराठे के साथ खाएं टमाटर और खजूर की चटनी, स्वाद के साथ सेहत भी बन जाएगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, ये स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे IndiGo to inform if it can fly 2k flights daily | India News Bihar Saharsa Sadar Hospital Raid Sdm Finds Doctor Absent During Midnight Check Ask Show Cause Notice - Bihar News प्रधानमंत्री आवास योजना:एटा में 2,177 लाभार्थियों का बनेगा घर, खाते में पहली किस्त के आए एक-एक लाख रुपये - Pradhan Mantri Awas Yojana First Installment Credited To The Accounts Of Beneficiaries In Eta... Delhi News: तुर्कमान गेट के सामने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का होगा सौंदर्यीकरण बहुत नखरीला और जिद्दी होता है इन 3 मूलांक की लड़कियों का स्वभाव, नाराज हो जाएं तो मनाना है मुश्किल

Ratlam News:200 चोरियां करने वाला शहजाद उर्फ चीना गिरफ्तार, 12 लाख का माल जब्त – Ratlam News Shahzad Alias Cheena Arrested For 200 Thefts Goods Worth 12 Lakhs Seized


Ratlam News Shahzad alias Cheena arrested for 200 thefts goods worth 12 lakhs seized

आरोपी गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम में 200 चोरियां करने वाला शातिर शहजाद उर्फ चीना सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दो आरोपी अभी भी फरार हैं। दो जुलाई को शहर के टीआईटी रोड पर चोर गिरोह 110 ग्राम स्वर्ण आभूषण तथा पांच लाख रुपये चोरी किए थे। अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने कई जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बड़वानी मजिस्ट्रेट के यहां भी ताला तोड़कर लाखों रुपये चोरी की थी। चोरों के कब्जे से 12 लाख का माल जब्त हुआ है।

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने दी। पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक बहुगुणा ने बताया, दो जुलाई को एचडीएफसी बैंक के पीछे टीआईटी रोड पर श्यामबाबू पिता के इलाज के लिए ताला लगाकर इंदौर गए थे। तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। यह सूचना साडू रामचंद्र लालवानी ने स्टेशन रोड पुलिस को दी। प्रेस वार्ता में एएसपी राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान मौजूद रहे।

ऐसे देते घटना को अंजाम…

आरोपी अपनी कार से किसी भी शहर रात में घुमते तथा जिस भी मकान पर ताला लगा हुआ पाते, वहां दो से तीन लोग ताला तोड़कर मकान में जाते थे। शेष लोग बाहर निगरानी करते थे। सामान कार में रखकर चले जाते थे। शहजाद उर्फ चीना पिता कल्लू खां जाति पठान 42 साल निवासी 349/10 चंदवाला रोड चंदन नगर धोबी मोहल्ला उन्हैल उज्जैन है। उसके अनुसार उसने करीब 200 चोरियां की हैं। चोरी के लिए कार की व्यवस्था यही करता था। ताला तोड़ने का एक्सपर्ट भी है। ताहीर उर्फ साहील पिता नूर मोहम्मद खान जाति पठान 19 साल निवासी आगर नाका एकता नगर गुलमोहर मदरसा उज्जैन, गैग का नया सदस्य है। ताला तोडने में एक्सपर्ट है। अमर पिता बाबूलाल चौहान 26 साल निवासी पोरवाल धर्मशाला दानी गेट उज्जैन, ताला तोड़ने में एक्सपर्ट है। मूल रुप से मेनगांव खरगोन का रहने वाला है। फुरकान निवासी आगर नाका उज्जैन और सोहेल उर्फ पन्नी निवासी आगर नाका उज्जैन आपराधी प्रवृत्ति का है। दोनों फरार हैं, पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

यह सामग्री हुई है चोरों से जब्त…

पुलिस ने बताया कि चोरों के कब्जे से सोने की चेन, पांच अंगूठियां, एक जोड़ी चूड़ी, एक ब्रेसलेट, एक इमिटेशन ब्रेसलेट, 90 हजार नगद चोरी के रुपयों से खरीदी गई वैगनआर कार एमपी-09 एससी 8898, चोरी करने के लिए उपयोग में लाई गई एक रेनाल्ट ट्रिबर कार एमपी 13 सीई 2185 और ताला तोड़ने का औजार टामी जब्त की है। सभी जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 12 लाख है।



Source link

981800cookie-checkRatlam News:200 चोरियां करने वाला शहजाद उर्फ चीना गिरफ्तार, 12 लाख का माल जब्त – Ratlam News Shahzad Alias Cheena Arrested For 200 Thefts Goods Worth 12 Lakhs Seized
Artical

Comments are closed.

Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे – Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-schools     |     विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास     |     ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल     |     सुबह नाश्ते में पराठे के साथ खाएं टमाटर और खजूर की चटनी, स्वाद के साथ सेहत भी बन जाएगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |     घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, ये स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे     |     IndiGo to inform if it can fly 2k flights daily | India News     |     Bihar Saharsa Sadar Hospital Raid Sdm Finds Doctor Absent During Midnight Check Ask Show Cause Notice – Bihar News     |     प्रधानमंत्री आवास योजना:एटा में 2,177 लाभार्थियों का बनेगा घर, खाते में पहली किस्त के आए एक-एक लाख रुपये – Pradhan Mantri Awas Yojana First Installment Credited To The Accounts Of Beneficiaries In Etah     |     Delhi News: तुर्कमान गेट के सामने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का होगा सौंदर्यीकरण     |     बहुत नखरीला और जिद्दी होता है इन 3 मूलांक की लड़कियों का स्वभाव, नाराज हो जाएं तो मनाना है मुश्किल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088