Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Massive fire breaks out at Dilli Haat, 13 fire engines deployed | India News Suicide Case : डीएलएड की छात्रा ने फंदे लटक कर दे दी जान, एक सप्ताह पहले आई थी गांव से Kanpur: सरकारी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो जिलाध्यक्ष की कार से हाथीपुर गए राहुल गांधी Kedarnath Yatra 2025 Baba Kedar Palanquin Reached The Last Stop Temple Decorated With 108 Quintals Flowers - Amar Ujala Hindi News Live India Is Capable Of Destroying Enemies And Terrorists- Chief Minister Dr Mohan Yadav - Madhya Pradesh News - Shajapur News:शाजापुर में 1247 कन्याओं का विवाह, सीएम बोले खेल में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE गेम्स का हुआ ऐलान, स्कूलों को नोटिस जारी, 10 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू  Bikaner: Kite Flying On Akha Teej Became Fatal, More Than 20 People Injured By Chinese Thread, 7 Critical - Bikaner News Police Arrested 2 Accused In Fraud Case At Rewari - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में वीरवार से बदलेगा मौसम कई क्षेत्रों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट, जानें अपडेट RR के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर ट्रेंट बोल्ट ने दिया बड़ा बयान, गेल और डिविलियर्स का भी किया जिक्र

RCB को जीत के साथ लगा तगड़ा झटका, कप्तान रजत पाटीदार को हुआ भारी नुकसान


Rajat Patidar
Image Source : INDIA TV
रजत पाटीदार

Rajat Patidar: IPL 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई के घर में धमाकेदार जीत दर्ज की। आरसीबी ने विराट कोहली और रजत पाटीदार के अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में शिकस्त दी। इस तरह आरसीबी की टीम मुंबई के किले को 10 साल बाद भेदने में सफल रही। आरसीबी की इस सीजन की ये तीसरी जीत है। RCB ने IPL 2025 में अब तक 4 मैच खेले हैं और सिर्फ एक मैच हारा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में शानदार फॉर्म में हैं।

मुंबई के खिलाफ विराट कोहली ने 67 रन बनाए जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 5 चौके और 4 छक्कों के दम पर 64 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए कप्तान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, इस शानदार जीत के साथ ही कप्तान पाटीदार के लिए एक बुरी खबर भी आई। रजत पाटीदार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया। उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

रजत को हुआ भारी नुकसान 

IPL की मीडिया रिलीज में कहा गया कि IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के स्लो ओवर रेट से संबंधित अनुच्छेद 2.2 के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था और इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग पर भी स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लग चुका है। रजत IPL में जुर्माना का सामना करने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं।

पाइंट्स टेबल में RCB तीसरे स्थान पर 

गौरतलब है कि IPL 2025 की पाइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम अभी 6 पाइंट के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम का अगला मैच 10 अप्रैल को बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होगा। इस मैच में मेजबान टीम की नजरें लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर लगी होंगी। पाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर है जबकि गुजरात टाइटन्स दूसरे पायदान पर है। दोनों के बराबर 6 पाइंट हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते दोनों टीमें आरसीबी से ऊपर हैं। 

यह भी पढ़ें:

MI के पूर्व फील्डिंग कोच बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़े, 2027 वर्ल्ड कप तक संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB कर रही है कमाल, आज तक कोई भी टीम नहीं कर पाई थी ऐसा

Latest Cricket News





Source link

2541910cookie-checkRCB को जीत के साथ लगा तगड़ा झटका, कप्तान रजत पाटीदार को हुआ भारी नुकसान
Artical

Comments are closed.

Massive fire breaks out at Dilli Haat, 13 fire engines deployed | India News     |     Suicide Case : डीएलएड की छात्रा ने फंदे लटक कर दे दी जान, एक सप्ताह पहले आई थी गांव से     |     Kanpur: सरकारी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो जिलाध्यक्ष की कार से हाथीपुर गए राहुल गांधी     |     Kedarnath Yatra 2025 Baba Kedar Palanquin Reached The Last Stop Temple Decorated With 108 Quintals Flowers – Amar Ujala Hindi News Live     |     India Is Capable Of Destroying Enemies And Terrorists- Chief Minister Dr Mohan Yadav – Madhya Pradesh News – Shajapur News:शाजापुर में 1247 कन्याओं का विवाह, सीएम बोले     |     खेल में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, CBSE गेम्स का हुआ ऐलान, स्कूलों को नोटिस जारी, 10 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू      |     Bikaner: Kite Flying On Akha Teej Became Fatal, More Than 20 People Injured By Chinese Thread, 7 Critical – Bikaner News     |     Police Arrested 2 Accused In Fraud Case At Rewari – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में वीरवार से बदलेगा मौसम कई क्षेत्रों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट, जानें अपडेट     |     RR के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर ट्रेंट बोल्ट ने दिया बड़ा बयान, गेल और डिविलियर्स का भी किया जिक्र     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088