Jun 04, 2025
7:16 PM (IST)
भगदड़ में 11 लोगों की हुई अब तक मौत
बेंगलुरु में आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं इसमें घायल होने वाले लोगों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है।
Jun 04, 2025
6:56 PM (IST)
मैं भी इस भारी भीड़ को देखकर हैरान हूं
आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड़ के दौरान वहां पर भारी संख्या आए फैंस का हुजूम देखने को मिला जिसमें भगदड़ होने के बाद 8 लोगों जान जाने पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने इंडिया टीवी के साथ हुई बातचीत में कहा कि मैं भी इस भारी भीड़ को देखकर काफी हैरान था। मुझे इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी।
Jun 04, 2025
6:52 PM (IST)
IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि हमें कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी
बेंगलुरु में आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड के दौरान भारी संख्या में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस भीड़ होने की वजह से वहां पर भगदड़ देखने को मिली जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत होने के साथ कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का भी बयान आया है जिसमें उन्होंने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि हमें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी, इस कार्यक्रम में आईपीएल और बीसीसीआई की कोई भूमिका नहीं थी। मैंने घटना का संज्ञान लेने के साथ आरसीबी ऑफीशियल्स से बात की है।
Jun 04, 2025
6:49 PM (IST)
आरसीबी टीम के सम्मान समारोह का हुआ अंत
पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह का अंत हो गया है, जिसमें पूरी स्क्वाड ने ट्रॉफी के स्टेडियम का चक्कर लगाने के साथ फैंस का शुक्रिया अदा किया।
Jun 04, 2025
6:28 PM (IST)
भगदड़ में अब तक हुई 8 लोगों की मौत
RCB टीम की बेंगलुरु में विक्ट्री परेड के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में फैंस पहुंचे हुए थे, जहां पर भगदड़ होने की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
Jun 04, 2025
6:18 PM (IST)
आतिशबाजी के बाद ट्रॉफी के साथ स्टेडियम का चक्कर लगा रहे आरसीबी प्लेयर्स
बेंगलुरु में आरसीबी की टीम के रंगारंग सम्मान समारोह में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शानदार आतिशबाजी होने के साथ अब पूरी स्क्वाड ने ट्रॉफी के साथ स्टेडियम का चक्कर भी लगा रही है।
Jun 04, 2025
6:14 PM (IST)
रजत पाटीदार ने ट्रॉफी फैंस के सामने रखी
आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे रजत पाटीदार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह के लिए आए फैंस के सामने ट्रॉफी को लेकर आने के साथ उसे सभी के सामने पोडियम पर रखा।
Jun 04, 2025
6:12 PM (IST)
ये जीत हमारे फैंस के लिए है
विराट कोहली ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचने के बाद सम्मान समारोह के दौरान कहा कि ये जीत सिर्फ प्लेयर्स के लिए नहीं बल्कि आप सभी की है जिन्होंने हमें पिछले 18 सालों से लगातार इतना प्यार दिया। हमारी ये जीत आपके लिए है।
Jun 04, 2025
6:10 PM (IST)
चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह की हुई शुरुआत
आरसीबी की टीम 18 साल में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद 4 जून को बेंगलुरू पहुंच गई जहां पर उनके स्वागत के लिए फैंस का हुजूम देखने को मिला। वहीं अब टीम का सम्मान समारोह की शुरुआत एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। स्टेडियम में फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
Jun 04, 2025
6:03 PM (IST)
आरसीबी की टीम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची
आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरु पहुंची आरसीबी की टीम विधानसौधा में सम्मान समारोह होने के बाद अब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गई है
Jun 04, 2025
6:01 PM (IST)
भगदड़ में 7 लोगों की मौत की खबर
आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड के लिए विधानसौधा से शुरू होने वाली ओपन बस परेड में खलल पड़ गया है, जिसमें फैंस की अधिक भीड़ जमा होने की वजह से वहां पर भगदड़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं, जिसमें अब तक 7 लोगों की मौत होने की खबर आई सामने आई है।
Jun 04, 2025
5:51 PM (IST)
स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा
बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़ी संख्या में RCB फैंस अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने और उनका स्वागत करने के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एकत्र हुए हैं।कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने सभी आरसीबी खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया है।
Jun 04, 2025
5:42 PM (IST)
स्टेडियम पहुंची RCB की टीम
चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 6 के बाहर भगदड़ मची। RCB की जीत का जश्न मातम में बदल गया है। RCB की टीम फिलहाल बेंगलुरु स्टेडियम में पहुंच चुकी है।
Jun 04, 2025
5:33 PM (IST)
कई लोगों के घायल होने की खबर
बेंगलुरु में स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। 6 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने में जुटी है।
Jun 04, 2025
5:28 PM (IST)
स्टेडियम के बाहर भगदड़
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ है, जिसके चलते भगदड़ की स्थिति बन गई है। स्टेडियम के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। इस बीच कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं, एक की मौत की भी खबर है।
Jun 04, 2025
5:25 PM (IST)
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़। इस भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
Jun 04, 2025
5:14 PM (IST)
बारिश ने डाला सम्मान समारोह में खलल
आरसीबी टीम के विधानसौधा पहुंचने के साथ वहां पर मुख्यमंत्री जब सभी प्लेयर्स का सम्मान कर रहे थे तो उसी समय तेज बारिश शुरू होने की वजह से इसमें खलल पड़ गया, जिसके बाद सभी प्लेयर्स वापस बस की तरफ रवाना हो गए हैं।
Jun 04, 2025
5:06 PM (IST)
विधानसौधा में सम्मान समारोह की हुई शुरुआत
आरसीबी टीम के पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरु में सभी प्लेयर्स का सम्मान विधानसौधा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत हो गई है। इसके बाद टीम विक्ट्री परेड के लिए ओपन बस से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए रवाना होगी।
Jun 04, 2025
4:57 PM (IST)
होटल से विधानसौधा के लिए निकले प्लेयर्स
आरसीबी टीम के विधानसौधा के लिए बस से रवाना हो गई है, जहां पर सभी प्लेयर्स का सम्मान कर्नाटक के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। वहीं इसके बाद टीम ओपन बस में विक्ट्री परेड की शुरुआत करेगी जो चिन्नास्वामी स्टेडियम तक चलेगी।
Jun 04, 2025
4:44 PM (IST)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री विधानसौधा पहुंचे
आरसीबी टीम के पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद सभी प्लेयर्स बेंगलुरु पहुंच गए हैं, जहां पर विधानसौधा में उनका सम्मान समारोह होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधानसौधा पहुंच गए हैं।
Jun 04, 2025
3:59 PM (IST)
आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड 5 बजे होगी शुरू
आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरू पहुंच गई है, जहां कर्नाटक विधानसौधा में सभी प्लेयर्स का स्वागत होगा साथ ही शाम 5 बजे विक्ट्री परेड शुरू होगी जो चिन्नास्वामी स्टेडियम में जाकर खत्म होगी। अभी से विधानसौधा के बाहर हजारों की संख्या में मौजूद हैं।
Jun 04, 2025
3:49 PM (IST)
आरसीबी प्लेयर्स का विधानसौधा में होगा स्वागत
पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी की टीम बेंगलुरु पहुंच गई है, जहां पर प्लेयर्स का स्वागत विधानसौधा में होगा। इस सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए आरसीबी टीम के प्लेयर्स कुछ देर में विधानसौधा पहुंचेंगे।
Jun 04, 2025
3:45 PM (IST)
आरसीबी की टीम होटल पहुंची
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी की टीम बेंगलुरु में होने वाली विक्ट्री परेड के लिए वहां पहुंच गई है, जिसमें अभी सभी खिलाड़ी होटल में हैं। बेंगलुरु पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर प्लेयर्स का स्वागत करने के लिए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया।
Jun 04, 2025
2:57 PM (IST)
बेंगलुरु पहुंची RCB की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेंगलुरु पहुंच चुकी है। टीम अब गार्डन सिटी के ताज होटल पहुंचेगी। फिर शाम 4 बजे विधान सभा में कर्नाटक के सीएम से मिलने के लिए रवाना होगी, जहां उनका सम्मान किया जाएगा।
Jun 04, 2025
2:49 PM (IST)
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने दी बड़ी अपडेट
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने RCB के सम्मान समरोह को लेकर ट्वीट के जरिए बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि RCB की टीम विक्ट्री परेड नहीं करेगी।
Jun 04, 2025
2:19 PM (IST)
डीके शिवकुमार प्लेयर्स को रिसीव करने पहुंचे
आरसीबी की टीम को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रिसीव करने के लिए पहुंचे हैं। आरसीबी के जीतने के बाद शिवकुमार ने ट्वीट करते हुए टीम को बधाई भी दी थी।
Jun 04, 2025
2:06 PM (IST)
अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई RCB की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुकी है
Jun 04, 2025
2:03 PM (IST)
RCB की विक्ट्री परेड हुई कैंसिल
RCB की टीम बेंगलुरु पहुंचने के बाद विधानसभा से लेकर चिन्नास्वामी तक विक्ट्री परेड करने वाली थी। लेकिन वहां की पुलिस ने इसके लिए मना कर दिया है।

Comments are closed.