Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Entire nation awaits justice': Rahul Gandhi meets family of Navy officer killed in Pahalgam terror attack | India News Bihar Darbhanga Family Members Of Rambabu Arrested During Neet Exam Suspect Deep Conspiracy Allege Framing - Amar Ujala Hindi News Live Dgca Aaib Team Arrived To Investigate Trainee Aircraft Accident - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand State Employees And Pensioners Dearness Allowance Increase Order Issued - Amar Ujala Hindi News Live Mp Board Result 10th 12th Toppers List Website - Amar Ujala Hindi News Live Jaisalmer News: Female Tourist Made Porn Video Of An Elderly Person And Uploaded It On Site, Case Registered - Jaisalmer News Haryana: यमुनानगर के साढौरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस Passenger Train Started After Five Years On The World Heritage Kalka-shimla Track, This Much Will Be The Fare - Amar Ujala Hindi News Live CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट पर नई अपडेट, डिजिलॉकर एक्सेस कोड घोषित, छात्र जरूर जान लें, ऐसे चेक करें स्कोर  रियान पराग ने तो कमाल ही कर दिया, टीम भले बाहर हुई, लेकिन पहली बार करने जा रहे ये काम

Rekha Birthday Special: वो 5 फिल्में जिन्होंने बना दिया समय के पार का स्टार, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक किया राज


Rekha - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
रेखा

अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस रेखा आज 70 साल की हो गई हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों समेत तमाम फैन्स ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। रेखा बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं जो साउथ सिनेमा में राज कर हिंदी फिल्में करने आईं थीं। रेखा ने यहां अपने टैलेंट से बॉलीवुड पर भी राज किया है। 3 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी रेखा बॉलीवुड की ऑल टाइम फेवरिट हीरोइन्स में एक हैं। आज ही के दिन 1954 को रेखा का जन्म तमिल परिवार में हुआ था। रेखा के पिता गणेशन एक एक्टर थे और मां जिमनी भी तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं।

रेखा ने भी अपने पेरेंट्स के रास्ते पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया चुनी और 1966 में पहली बार बतौर बाल कलाकार ‘रंगुला रत्नम’ नाम की फिल्म में काम किया। यहीं से शुरू हुआ ये सफर आज भी धड़ल्ले से जारी है। रेखा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की और चंद फिल्मों के बाद ही स्टार बन गईं। इसके बाद रेखा ने बॉलीवुड का सफर तय किया और मुंबई आ गईं। साल 1970 में आई फिल्म ‘सावन भादौं’ से हिंदी फिल्मों में काम शुरू किया। इसके बाद रेखा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हम आपको बताते हैं रेखा की वो 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें समय से परे का स्टार बना दिया। 

1-‘खूबसूरत’: साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘खूबसूरत’ को ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। मुखर्जी अपने समय से सबसे बड़े दिग्गज डायरेक्टर्स में गिने जाते थे। रेखा ने इस फिल्म में मंजू दयाल नाम का रोल निभाया था। रेखा ने इस फिल्म के किरदार में एक्टिंग की ऐसी जान फूंकी कि उनका किरदार अमर हो गया। ये रेखा की उन चंद फिल्मों में से है जिन्हें हमेशा याद किया जाता है। इस फिल्म के लिए रेखा को फिल्म फेयर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। 

2-‘खून भरी मांग’: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने साल 1988 में फिल्म खून भरी मांग बनाई थी। फिल्म में रेखा ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में रेखा के किरदार का नाम आरती सक्सेना था। रेखा के साथ फिल्म में कबीर बेदी, कादर खान, एके हंगल, सोनू वालिया और विकास आनंद अहम किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म में भी रेखा ने दमदार एक्टिंग दिखाई और अपने अभिनय को समय के पार पहुंचा दिया। इस फिल्म के लिए भी रेखा को फिल्म फेयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

3-‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’: साल 1996 में डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ रिलीज हुई थी। फिल्म में रेखा के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। इसके साथ ही रवीना टंडन, टीकू तसलानिया, अंजना मुमताज, देवन वर्मा और दिनेश आनंद जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म में भी रेखा ने दमदार एक्टिंग कर सभी का दिल जीता था। इस फिल्म के लिए भी रेखा को फिल्म फेयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 

4-‘उमराव जान’: डायरेक्टर मुजफ्फर अली की फिल्म ‘उमराव जान’ 1981 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म रेखा के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रेखा ने अमीरन का किरदार निभाया। ये फिल्म ही रेखा की पहचान बन गई। इस फिल्म के नाम पर ही रेखा का असल किरदार आज तक फेमस है। इस फिल्म में रेखा ने एक कव्वाली पर डांस किया और खूब तालियां बटोरीं। 40 साल बाद भी इस फिल्म और उसके किरदारों केनाम लोगों के जुबान रहते हैं। इस फिल्म में एक्टिंग का तर्ज ऐसा था कि रेखा को नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

5-‘कोई मिल गया’: रेखा ने अपने करियर में कई लीड किरदारों को अलग ऊंचाइयों पर पहुंचाया। लेकिन दादी के किरदार में भी रेखा ने कमाल कर दिया था। साल 2003 में आई फिल्म ‘कोई मिल गया’ में रेखा ने ऋतिक रोशन की दादी का किरदार निभाया और लोग देखते रह गए। रेखा के इस किरदार को भी खूब तारीफ मिली। रेखा के करियर में ये किरदार भी काफी खास है।

Latest Bollywood News





Source link

1670220cookie-checkRekha Birthday Special: वो 5 फिल्में जिन्होंने बना दिया समय के पार का स्टार, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक किया राज
Artical

Comments are closed.

‘Entire nation awaits justice’: Rahul Gandhi meets family of Navy officer killed in Pahalgam terror attack | India News     |     Bihar Darbhanga Family Members Of Rambabu Arrested During Neet Exam Suspect Deep Conspiracy Allege Framing – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dgca Aaib Team Arrived To Investigate Trainee Aircraft Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand State Employees And Pensioners Dearness Allowance Increase Order Issued – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Board Result 10th 12th Toppers List Website – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaisalmer News: Female Tourist Made Porn Video Of An Elderly Person And Uploaded It On Site, Case Registered – Jaisalmer News     |     Haryana: यमुनानगर के साढौरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस     |     Passenger Train Started After Five Years On The World Heritage Kalka-shimla Track, This Much Will Be The Fare – Amar Ujala Hindi News Live     |     CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट पर नई अपडेट, डिजिलॉकर एक्सेस कोड घोषित, छात्र जरूर जान लें, ऐसे चेक करें स्कोर      |     रियान पराग ने तो कमाल ही कर दिया, टीम भले बाहर हुई, लेकिन पहली बार करने जा रहे ये काम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088