Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Sensation Due To Finding Body Of Laborer Near Patna Aiims, Family Members Accused Colleagues Of Murder - Bihar News Minor Girls Kidnapped And Assaulted On Meerut Bulandshahr Highway While Heading For Job Up Crime News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather: देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट Delhi News: छात्रों को नियमित मिलेंगी आयरन और फोलिक एसिड की गोली Dogs Ate The Dead Body Kept In The Mortuary In The District Hospital, Relatives Created A Ruckus - Madhya Pradesh News Ajmer News: A Youth Who Spread False News On Social Media Was Arrested In Pushkar - Ajmer News Hsgpc Nominated Nine Members - Amar Ujala Hindi News Live Subedar Major Martyred Pawan Kumar Body Reached His Native Village Slogans Of Pakistan Murdabad Were Raised - Amar Ujala Hindi News Live IPS Transfer: बड़ा फेरबदल, राज्य में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 11 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट  भारत ने श्रीलंका को हराकर जीती त्रिकोणीय सीरीज, स्मृति मंधाना ने किया कमाल

Relief From Heat In Haldwani And Light Rain In Nainital – Amar Ujala Hindi News Live


Relief from heat in Haldwani and light rain in Nainital

मौसम अपडेट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हल्द्वानी शहर में हवा चलने और नमी होने के कारण तापमान करीब एक डिग्री नीचे 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और न्यूनतम पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर उमसभरी गर्मी के चलते लोग पसीना-पसीना हो गए। 

गर्मी बढ़ने के साथ बाजारों से रौनक गायब है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मौसम में नमी बढ़ने से पसीना ज्यादा निकल रहा है और ऐसे में गर्मी चार डिग्री ज्यादा महसूस होती है। हालांकि सोमवार को तापमान रविवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

ये पढ़ें- Pithoragarh: आदि कैलाश यात्रा नहीं आसान…शिव भक्तों की हो सकती है परीक्षा, जानें पूरा मामला

उधर, नैनीताल में बीते दो सप्ताह से तेज धूप के चलते उमस महसूस की जा रही थी। इधर, सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। वहीं दोपहर बाद करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को ठंड लगने लगी। बारिश के चलते क्षेत्र के जंगलों में लगी आग भी बुझ गई। वहीं डीएस मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता भी रोकनी पड़ी। इसके अलावा स्थानीय कास्तकारों को भी राहत मिली। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

इधर, सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे भीमताल, भवाली, धानाचूली, धारी और ओखलकांडा क्षेत्र में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। जिससे खेतों में लगी आलू, मटर, टमाटर और शिमला मिर्च की फसलों को नमी मिली है। 

गर्मी में इन बातों रखें ध्यान

  • ओआरएस और घर पर बने पेय पदार्थ का उपयोग करें। 
  • फल और सब्जियां खाएं। 
  • यात्रा के दौरान पानी पीते रहें। 
  • हल्के कपड़े पहनें और सिर ढककर चलें।
  • घर के अंदर या छायादार जगहों पर रहने की कोशिश करें।
  • गर्मी के शीर्ष समय में खाना न पकाएं। 
  • उच्च प्रोटीन वाले आहार कम खाएं और बासी भोजन करने से बचें।
  • धूप में बाहर न निकलें
  • दिन में थकाने वाली बाहरी गतिविधियों से बचें।



Source link

1078530cookie-checkRelief From Heat In Haldwani And Light Rain In Nainital – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: Sensation Due To Finding Body Of Laborer Near Patna Aiims, Family Members Accused Colleagues Of Murder – Bihar News     |     Minor Girls Kidnapped And Assaulted On Meerut Bulandshahr Highway While Heading For Job Up Crime News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather: देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट     |     Delhi News: छात्रों को नियमित मिलेंगी आयरन और फोलिक एसिड की गोली     |     Dogs Ate The Dead Body Kept In The Mortuary In The District Hospital, Relatives Created A Ruckus – Madhya Pradesh News     |     Ajmer News: A Youth Who Spread False News On Social Media Was Arrested In Pushkar – Ajmer News     |     Hsgpc Nominated Nine Members – Amar Ujala Hindi News Live     |     Subedar Major Martyred Pawan Kumar Body Reached His Native Village Slogans Of Pakistan Murdabad Were Raised – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPS Transfer: बड़ा फेरबदल, राज्य में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 11 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट      |     भारत ने श्रीलंका को हराकर जीती त्रिकोणीय सीरीज, स्मृति मंधाना ने किया कमाल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088