
सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को फरवरी में तीन महीने के सरसों तेल का कोटा एक साथ मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टेंडर फाइनल कर कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। एपीएल और गरीब परिवारों को सरसों तेल 146 और आय करदाताओं को 153 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से बजट सत्र में उपभोक्ताओं को जरूरत के मुताबिक तेल देने की घोषणा को भी इसमें शामिल किया गया है। डिमांड के मुताबिक उपभोक्ताओं को तेल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को शादी और अन्य समारोह का कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए डिपो होल्डर पहले लोगों से डिमांड लेगा। सरसों तेल के बाद अब खाद्य आपूर्ति निगम रिफाइंड तेल के टेंडर करने जा रहा है।

Comments are closed.