Research:बिना शराब वाले लोगों को भी फैटी लिवर का खतरा, हर 10 में चार वयस्क शिकार; चौंकाने वाले तथ्य – Csir And Aiims Delhi Research Claims Liver Fibrosis In More Than Four Percent Of Patients
देश में फैटी लिवर की बीमारी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। हाल में सीएसआईआर और एम्स दिल्ली की एक रिसर्च में सामने आया है कि देश में हर 10 में से लगभग चार वयस्क फैटी लिवर (एमएएसएलडी) से पीड़ित हैं। शोध के अनुसार इनमें से करीब 4.1 प्रतिशत मरीजों में लिवर फाइब्रोसिस यानी लिवर के सख्त होने के लक्षण भी पाए गए हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो यह बीमारी अब सिर्फ शराब पीने वालों तक सीमित नहीं रही है। शराब न पीने वाले और पूरी तरह शाकाहारी लोग भी खराब खान-पान और गलत जीवनशैली के कारण फैटी लिवर का शिकार हो रहे हैं। जंक फूड, ज्यादा तला-भुना खाना, मीठा, मैदा, बढ़ता वजन और शुगर इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।


Comments are closed.