Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
India-pakistan Tension Doubt Over Pushkar Kumbh Event In Uttarakhand Mana Village Many People Cancel Bookings - Amar Ujala Hindi News Live Tractor Overturned, Two Dead, Three Injured: Bina Was Coming For Wedding Preparations - Madhya Pradesh News Jhunjhunu News: तिरंगे में लिपटकर पहुंची वीर सपूत की पार्थिव देह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार Leave Of Doctors And Employees In The Health Department Will Be Cancelled In Haryana - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Pradesh: व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, शिमला में गैस सप्लाई का करता है काम; मामला दर्ज पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका, ये टीम कर सकती है दौरे से इन्कार कौन थे विक्रम गायकवाड़, जिनकी मौत पर फूटे बॉलीवुड के आंसू, आमिर से लेकर रणवीर सिंह हुए भावुक अवैध SIM कार्ड बेचने वालों पर CBI का बड़ा एक्शन, डिजिटल अरेस्ट समेत कई स्कैम से जुड़ा लिंक FY2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था किस रफ्तार से बढ़ेगी, CII ने लगाया ये ताजा अनुमान Bihar News Teacher Brutally Beats Student For Not Doing Homework Eardrum Ruptured - Amar Ujala Hindi News Live

Ri And Patwari Who Came To Demarcate Were Beaten Up, Angry Over Non-arrest – Katni News


RI and Patwari who came to demarcate were beaten up, angry over non-arrest

पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्यप्रदेश के कटनी जिले में स्कूल का सीमांकन करने पहुंचे राजस्व विभाग के आरआई और पटवारियों के दल पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। मामले में एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज पटवारी संघ ने बुधवार का पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

पूरा मामला ढीमरखेड़ा तहसील के गुड़ा ग्राम का है। बताया गया कि 29 नवंबर की दोपहर शासकीय स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तहसीलदार के निर्देश पर गुड़ा प्राथमिक शाला पहुंचे आरआई और 5 पटवारियों के दल पर गांव के महेंद्र लोनी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने आरआई को लात मारकर घायल कर दिया और पटवारियों के साथ भी जमकर मारपीट की। घटना की शिकायत ढीमरखेड़ा थाने में की गई और एफआईआर दर्ज कराई गई। 

पटवारी मोहनलाल साहू ने बताया कि गुड़ा प्राथमिक शाला में बाउंड्री वॉल बनाने और पानी की टंकी निर्माण के लिए तहसीलदार के निर्देश पर 5 पटवारियों की टीम सीमांकन कार्य के लिए गई थी। इस दौरान दान भूमि पर कब्जा कर रहे महेंद्र लोनी ने बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

घटना के 5 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी कारण पटवारी संघ ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष डेहरिया से मुलाकात की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

राजस्व अधिकारियों पर हुए इस हमले के बाद पटवारियों में भय का माहौल है। वहीं, घटना से आक्रोशित ढीमरखेड़ा पटवारी संघ ने 3 दिवसीय सामूहिक बंद का आव्हान किया है। फिलहाल, कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को आरोपी महेंद्र लोनी की गिरफ्तारी के सख्त आदेश दिए हैं।



Source link

2002460cookie-checkRi And Patwari Who Came To Demarcate Were Beaten Up, Angry Over Non-arrest – Katni News
Artical

Comments are closed.

India-pakistan Tension Doubt Over Pushkar Kumbh Event In Uttarakhand Mana Village Many People Cancel Bookings – Amar Ujala Hindi News Live     |     Tractor Overturned, Two Dead, Three Injured: Bina Was Coming For Wedding Preparations – Madhya Pradesh News     |     Jhunjhunu News: तिरंगे में लिपटकर पहुंची वीर सपूत की पार्थिव देह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार     |     Leave Of Doctors And Employees In The Health Department Will Be Cancelled In Haryana – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Pradesh: व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, शिमला में गैस सप्लाई का करता है काम; मामला दर्ज     |     पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका, ये टीम कर सकती है दौरे से इन्कार     |     कौन थे विक्रम गायकवाड़, जिनकी मौत पर फूटे बॉलीवुड के आंसू, आमिर से लेकर रणवीर सिंह हुए भावुक     |     अवैध SIM कार्ड बेचने वालों पर CBI का बड़ा एक्शन, डिजिटल अरेस्ट समेत कई स्कैम से जुड़ा लिंक     |     FY2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था किस रफ्तार से बढ़ेगी, CII ने लगाया ये ताजा अनुमान     |     Bihar News Teacher Brutally Beats Student For Not Doing Homework Eardrum Ruptured – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088