Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
15 या 16 अगस्त कब है कृष्ण जन्माष्टमी? नोट कर लें शुभ तिथि और पूजन विधि Solo-Dex and Polymedicure Partner to Bring Opioid-Free Acute Pain Management to India and Major Asian Markets PM Modi likely to visit New York: UNGA address on cards; trip amid Trump tariff row | India News Bihar Kaimur News family Coming From Varanasi Met With Accident On Nh 2 Woman Died - Amar Ujala Hindi News Live Varanasi News Today Four Killed Five Injured In Accident Pressure Created Marriage After Changing Religion Fir - Amar Ujala Hindi News Live धराली आपदा: मलबे में दब गए शहीद के परिवार के सपने, मां की मेहनत और बेटे की लगन को पलभर में उजाड़ दिया Cbi Should File Fir On Allegations Of Extortion Racket In Tihar Jail- High Court - Delhi News - Delhi News:तिहाड़ जेल में वसूली रैकेट के आरोपों पर सीबीआई दर्ज करे एफआईआर Mp News: Cm Dr. Yadav Will Transfer 17,500 Crores Of Kisan Kalyan Yojana From Mandla On Balram Jayanti - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan News: Over 19 Lakh People Were Born In The State Last Year, While More Than Four Lakh People Died - Amar Ujala Hindi News Live World Organ Donation Day 373 Lives Changed By Organ Donation In Himachal 350 Got Eyesight 23 Got New Life - Amar Ujala Hindi News Live

Rohit Negi Murder Case: Angry Youth Reached The Spot, Demanded Encounter – Dehradun News


रोहित नेगी हत्याकांड से युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम को आसपास के कई गांवों के युवा बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने आरोपी की गिरफ्तारी और उसके एनकाउंटर की मांग उठाई। सूचना पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने युवाओं को हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद युवा शांत हुए।

Trending Videos

बुधवार शाम डीबीआईटी कॉलेज चौक पर झाझरा, सुद्धोवाला, भाऊवाला, तिलवाड़ी, डूंगा से बड़ी संख्या में युवक पहुंच गए। युवाओं में घटना के प्रति रोष था और रोहित नेगी के हत्यारों को मौके पर लाकर सजा देने की मांग कर रहे थे। बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ एकत्र होने की सूचना पुलिस को मिली तो कप्तान अजय सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के प्रति संवेदना जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। युवाओं ने मांग की कि रोहित नेगी को गोली मरने वाले का एनकाउंटर किया जाए। इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौके पर पहुंच गए और एसएसपी से घटना के संबंध में बात की। मौके पर राहुल पुंडीर, सावन पुंडीर, मांडूवाला प्रधान, रोहित कश्यप, बृजेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

BJP नेता की हत्या: न युवती से दोस्ती और न अजहर से दुश्मनी, फिर भी मारा गया रोहित, चंद मिनट में ऐसे बिगड़ी बात

उक्रांद ने भी की कड़ी कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड क्रांति दल ने एसएसपी अजय सिंह मिलकर रोहित नेगी हत्याकांड में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ने कहा कि देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में छात्र स्थानीय निवासियों को डराने धमकाने के साथ नशे का व्यापार भी कर रहे हैं। महामंत्री किरन रावत ने कहा कि यदि रोहित हत्याकांड को आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो उक्रांद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता संजीव भट्ट, डिमेश्वर रनाकोटि, प्रमिला रावत, परवीन चंद रमोला आदि मौजूद रहे।

एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे परिजनों ने की मांग कार्रवाई की मांग

रोहित नेगी के परिजनों ने एसएसपी अजय सिंह से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। उन्होंने हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान रोहित नेगी, हिमांशु चमोली के नेतृत्व में श्याम पंत, आशी, संजय रावत, जीतू रावत आदि मौजूद रहे।

परिवार से मिले एसएसपी, दी सांत्वना

एसएसपी अजय सिंह बुधवार शाम मृतक रोहित नेगी के परिजनों से मिले। उन्होंने परिवार को ढांढ़स बंधाया और वारदात में शामिल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि वारदात में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

रात में छात्रों की आवाजाही पर रहेगी रोक : एसएसपी

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई हत्या के बाद एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही क्षेत्र में भ्रमण किया। एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ प्रेमनगर को क्षेत्र में स्थित हॉस्टलों सहित अन्य निवास के स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि रात 10.30 बजे तक सभी दुकानें बंद कराई जाएं। इसके साथ ही रात में छात्रों के वाहनों की अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए।



Source link

2841550cookie-checkRohit Negi Murder Case: Angry Youth Reached The Spot, Demanded Encounter – Dehradun News
Artical

Comments are closed.

15 या 16 अगस्त कब है कृष्ण जन्माष्टमी? नोट कर लें शुभ तिथि और पूजन विधि     |     Solo-Dex and Polymedicure Partner to Bring Opioid-Free Acute Pain Management to India and Major Asian Markets     |     PM Modi likely to visit New York: UNGA address on cards; trip amid Trump tariff row | India News     |     Bihar Kaimur News family Coming From Varanasi Met With Accident On Nh 2 Woman Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     Varanasi News Today Four Killed Five Injured In Accident Pressure Created Marriage After Changing Religion Fir – Amar Ujala Hindi News Live     |     धराली आपदा: मलबे में दब गए शहीद के परिवार के सपने, मां की मेहनत और बेटे की लगन को पलभर में उजाड़ दिया     |     Cbi Should File Fir On Allegations Of Extortion Racket In Tihar Jail- High Court – Delhi News – Delhi News:तिहाड़ जेल में वसूली रैकेट के आरोपों पर सीबीआई दर्ज करे एफआईआर     |     Mp News: Cm Dr. Yadav Will Transfer 17,500 Crores Of Kisan Kalyan Yojana From Mandla On Balram Jayanti – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: Over 19 Lakh People Were Born In The State Last Year, While More Than Four Lakh People Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     World Organ Donation Day 373 Lives Changed By Organ Donation In Himachal 350 Got Eyesight 23 Got New Life – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088