Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
बच्चों को दें रामायण से प्रेरित नाम, राम-सीता की तरह गुणवान बनेगा व्यक्तित्व CSK के लिए बोझ बना ये धाकड़ बल्लेबाज, हार में बन रहा गुनहगार; बेहद घटिया हैं आंकड़े The Filmy Hustle: कैसे 7 करोड़ की बजट वाली फिल्म पर खर्च हो गए 70 करोड़, मुराद खेतानी ने खोली पोल WhatsApp में भेजी गई फोटो और वीडियो नहीं होंगे सेव, आ रहा है सबसे तगड़ा प्राइवेसी फीचर अमेरिका के टैरिफ हाइक से भारत का यह सेक्टर होगा बुरी तरह प्रभावित, इतने अरब डॉलर का है निर्यात Video : युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है Amid rising cab driver-passenger conflicts, Delhi woman’s ride with female driver turns into unforgettable experience | India News Bihar News Anti-social Elements Conspired To Spread Tension On Ram Navami Muslims Foiled It Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live अयोध्या: रामलला का हुआ सूर्य तिलक, देश-दुनिया में लाखों लोगों ने देखा लाइव, राम नगरी में जन्मोत्सव की धूम Uttarakhand Weather Update First Week Started Getting Hot Like Mid-april Temperatures Crossed 35 Degree - Amar Ujala Hindi News Live

Rohit Sharma: एबी डिविलियर्स को पछाड़ा, अब रिकी पोंटिंग और एमएस धोनी का रिकॉर्ड निशाने पर


rohit sharma

Image Source : AP
रोहित शर्मा

Rohit Sharma Six Record: रोहित शर्मा जब अपनी तय में हों तो ये देखना होता है कि वे कितने सिक्स लगाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा रविवार शाम को देखने को​ मिला, जब कटक में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान 7 आसमानी छक्के लगाए और कई नए नए कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा ने अब साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स को पीछे कर दिया है। अब उनके निशााने पर महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार रिकी पोंटिंग और एमएस धोनी का कीर्तिमान है। जो वे जल्द ही तोड़ सकते हैं। 

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान वनडे में लगा दिए हैं 120 सिक्स 

रोहित शर्मा वैसे तो वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। उन्होंने कटक वनडे में ही क्रिस गेल को पीछे किया है। अब केवल पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी उनसे आगे हैं। लेकिन अगर बतौर कप्तान बात करें तो यहां पर रोहित शर्मा नंबर 4 पर हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान रहे एबी डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका की कप्तानी करते हुए वनडे में 118 सिक्स लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा वनडे में कप्तान के तौर पर अब तक 120 सिक्स लगा चुके हैं। 

रिकी पोंटिंग और एमएस धोनी को पीछे करने का मौका

रोहित शर्मा से आगे जो बल्लेबाज हैं, उनकी बात करें तो सबसे करीब रिकी पोंटिंग हैं। रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम की कप्तानी करते हुए वनडे में 123 सिक्स लगाए हैं। भारत के लिए तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले कप्तान एमएस धोनी ने वनडे में कप्तानी करते हुए 126 सिक्स लगाए हैं। यानी रिकी पोंटिंग को पीछे करने के लिए रोहित शर्मा को 4 और एमएस धोनी को पछाड़ने के लिए 7 सिक्स और चाहिए। हालांकि इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के इयॉन मोर्गन हैं। जिन्होंने कप्तानी करते हुए वनडे में 147 सिक्स लगाए हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ एक और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में कम से कम तीन मौके मिलेंगे

रिकी पोंटिंग और एमएस धोनी को तो रोहित शर्मा अगले ही मैच में पीछे कर सकते हैं, जब अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी वनडे मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन मोर्गन के लिए उन्हें इंतजार करना होगा। हालांकि एक मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के बाद रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना है, जहां लीग के तीन और मैच खेलने के लिए मिलेंगे। उसमें वे ना केवल पोंटिंग और धोनी को पीछे कर सकते हैं, बल्कि उनके रडार पर मोर्गन भी आ जाएंगे। रोहित शर्मा पहले नंबर पर चले जाएंगे, इसमें ज्यादा शक नहीं होना चाहिए, लेकिन दिलचस्प ये होगा कि आखिरी वे इस मुकाम को कब हासिल करेंगे। 

यह भी पढ़ें 

नए मुकाम पर पहुंचने के करीब हैं रोहित शर्मा, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आखिरी मौका

अब तक नहीं चल पा रहा इस खिलाड़ी का बल्ला, अगले मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का खतरा

Latest Cricket News





Source link

2395840cookie-checkRohit Sharma: एबी डिविलियर्स को पछाड़ा, अब रिकी पोंटिंग और एमएस धोनी का रिकॉर्ड निशाने पर
Artical

Comments are closed.

बच्चों को दें रामायण से प्रेरित नाम, राम-सीता की तरह गुणवान बनेगा व्यक्तित्व     |     CSK के लिए बोझ बना ये धाकड़ बल्लेबाज, हार में बन रहा गुनहगार; बेहद घटिया हैं आंकड़े     |     The Filmy Hustle: कैसे 7 करोड़ की बजट वाली फिल्म पर खर्च हो गए 70 करोड़, मुराद खेतानी ने खोली पोल     |     WhatsApp में भेजी गई फोटो और वीडियो नहीं होंगे सेव, आ रहा है सबसे तगड़ा प्राइवेसी फीचर     |     अमेरिका के टैरिफ हाइक से भारत का यह सेक्टर होगा बुरी तरह प्रभावित, इतने अरब डॉलर का है निर्यात     |     Video : युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है     |     Amid rising cab driver-passenger conflicts, Delhi woman’s ride with female driver turns into unforgettable experience | India News     |     Bihar News Anti-social Elements Conspired To Spread Tension On Ram Navami Muslims Foiled It Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     अयोध्या: रामलला का हुआ सूर्य तिलक, देश-दुनिया में लाखों लोगों ने देखा लाइव, राम नगरी में जन्मोत्सव की धूम     |     Uttarakhand Weather Update First Week Started Getting Hot Like Mid-april Temperatures Crossed 35 Degree – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088