Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kanpur: Central Investigation Committee Reached Medical College Without Any Information - Amar Ujala Hindi News Live Dehradun: Six More People Arrested For Betting In Ipl, The Accused Had Come To Dehradun From Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Arunachal Pradesh Is Turning People Towards Ayush Along With Allopathy - Amar Ujala Hindi News Live टैक्सपेयर्स ध्यान दें, मई में इनकम टैक्स से जुड़े ये 12 काम निपटाना जरूरी, खत्म हो जाएगी डेडलाइन, नोट कर लें डेट, देखें खबर  'Apparent betrayal': Turmoil in Bengal BJP as Dilip Ghosh visits Mamata’s temple event | India News She Used To Take Fake Loans In The Name Of Tribals By Trapping Them In The Trap Of Beauty - Madhya Pradesh News Rajsamand Anger Erupted In Case Of Kidnapping Girl People Surrounded Collectorate And Submitted Memorandum - Rajasthan News Bhawana Murder Case: पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, पत्नी बोली लड़की ने किया सुसाइड Himachal News: निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे, प्राथमिक शिक्षक, सरकार को नोटिस; 13 को होगी सुनवाई सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त किया बहुत बड़ा रिकॉर्ड, अब तक आईपीएल में कभी नहीं हुआ ऐसा कारनामा

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय


रोहित शर्मा
Image Source : AP
रोहित शर्मा

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कुल 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। अर्धशतक लगाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट के जीते हुए मैचों में 8000 रन पूरे कर लिए हैं। वह टी20 क्रिकेट के जीते हुए मैचों में 8000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले ऐसा कोई भी नहीं कर पाया था। उन्होंने टी20 क्रिकेट के जीते हुए मैचों में कुल 8056 रन बनाए हैं।

पिछले मैच में भी लगाया था अर्धशतक

मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा ने पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, तब उन्होंने 45 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित को प्लेयर ऑफ द मै अवॉर्ड भी मिला था। अब आईपीएल में 9 साल बाद ऐसा हुआ है कि जब रोहित शर्मा ने लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाए हों। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाए थे। उस सीजन उन्होंने केकेआर के खिलाफ 68 रन और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ 85 रनों की पारी खेली थी।

आईपीएल में रोहित बना चुके 6000 रन

रोहित शर्मा साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 265 मैचों में कुल 6856 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 45 अर्धशतक निकले हैं। वह आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

मुंबई इंडियंस ने जीता मैच

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। सिर्फ हेनरिक क्लासेन ने 71 रनों की पारी खेली और इसी वजह से टीम 100 रनों के पार पहुंच पाई। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 143 रन बनाए। इसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने दमदार अर्धशतक लगाया। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 40 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें:

SRH Playoff Scenario: अभी भी हैदराबाद पहुंच सकती है प्लेऑफ में, जानें क्या है पूरा गणित

‘SRH में रहते हुए MI के लिए वफादारी दिखा रहे ईशान किशन’, ट्रोलर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

Latest Cricket News





Source link

2635650cookie-checkRohit Sharma: रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Kanpur: Central Investigation Committee Reached Medical College Without Any Information – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun: Six More People Arrested For Betting In Ipl, The Accused Had Come To Dehradun From Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Arunachal Pradesh Is Turning People Towards Ayush Along With Allopathy – Amar Ujala Hindi News Live     |     टैक्सपेयर्स ध्यान दें, मई में इनकम टैक्स से जुड़े ये 12 काम निपटाना जरूरी, खत्म हो जाएगी डेडलाइन, नोट कर लें डेट, देखें खबर      |     ‘Apparent betrayal’: Turmoil in Bengal BJP as Dilip Ghosh visits Mamata’s temple event | India News     |     She Used To Take Fake Loans In The Name Of Tribals By Trapping Them In The Trap Of Beauty – Madhya Pradesh News     |     Rajsamand Anger Erupted In Case Of Kidnapping Girl People Surrounded Collectorate And Submitted Memorandum – Rajasthan News     |     Bhawana Murder Case: पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, पत्नी बोली लड़की ने किया सुसाइड     |     Himachal News: निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे, प्राथमिक शिक्षक, सरकार को नोटिस; 13 को होगी सुनवाई     |     सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त किया बहुत बड़ा रिकॉर्ड, अब तक आईपीएल में कभी नहीं हुआ ऐसा कारनामा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088