Roorkee News Bees Attack People Passing Through Railway Gate Retired Soldier Dies, Two Critical – Amar Ujala Hindi News Live

– फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
रुड़की में गुरुवार को मधुमक्खियों के हमले में एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। वहीं, एक युवती समेत दो की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हमले में एक अन्य घायल का भी मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उधर, मधुमक्खियों के हमले में कई बच्चे भी घायल हुए हैं।
बृहस्पवितार की सुबह कई लोग बूचड़ी रेलवे फाटक से गुजर रहे थे। इस बीच मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से लोगों में भगदड़ के साथ ही चीख पुकार मच गई। लोग जमीन पर ही लेट गए, जबकि कई लोग रेलवे फाटक पार कर लोगों के घरों में घुस गए।
इस दौरान मधुमक्खियों के हमले में दुर्गा कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी गोकुल सिंह बिष्ट (55), सतीश चंद्र खंतवाल (65), लाल सिंह (56) और एक युवती की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया।

Comments are closed.