Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
पाकिस्तान ने रच दिया इतिहास, भारत के बाद ये कारनामा करने वाली दूसरी टीम बनी Bihar Weather: Alert Of Rain And Thunderstorm In Many Districts Including Patna, Flood, Weather News Updates - Amar Ujala Hindi News Live UP News: डाटा अपडेट न होने से फंसा शिक्षामित्रों का समायोजन, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए से जताई नाराजगी Uttarakhand Heli Ambulance Service Proving To Be Life-saving In Remote Areas 60 Patients Airlifted - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: प्रियदर्शिनी उड़ान और प्रियदर्शिनी सिलाई योजना शुरू A Girl And A Cow Died A Painful Death Due To The Collapse Of A Bsnl Wall In Maihar - Madhya Pradesh News Jalore: Review Meeting Concluded Under The Chairmanship Of Governor Haribhau Bagde - Jalore News Haryana CET 2025: सोनीपत में परीक्षार्थियों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे शहरवासी, लोगों को हर मोड़ पर मिलेगा सहयोग Himachal Under 14 State Level Competitions From September 25, Directorate Of Education Released Schedule - Amar Ujala Hindi News Live 35 साल बाद टीम इंडिया ने देखा इतना बुरा दिन, भारतीय गेंदबाजों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा

Roorkee News Masked Men Opened Fire At Khanpur Mla Umesh Camp Office Amid Dispute With Champion – Amar Ujala Hindi News Live


Roorkee News Masked men opened fire at Khanpur MLA Umesh camp office Amid Dispute with champion

खानपुर विधायक के कैंप कार्यालय पर फायरिंग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय के बाहर नकाबपोश बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से कैंप कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई। फायरिंग की घटना कैंप कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos

बता दें कि खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच जनवरी माह में विवाद हुआ था। जिसके बाद चैंपियन ने 26 जनवरी को समर्थकों के साथ रुड़की स्थित उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर उनके समर्थकों से मारपीट कर दी थी। साथ ही कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी थी। जबकि उमेश भी पिस्टल लेकर चैंपियन के कार्यालय की तरफ दौड़े थे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही चैंपियन और उनके समर्थकों को जेल भेज दिया था। तभी से चैंपियन जेल में ही बंद है। इसे लेकर पुलिस की ओर से गंगनहर पटरी किनारे स्थित दोनों के कैंप कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। लेकिन अब एक बार फिर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर पुलिस की चिंता फिर से बढ़ा दी है।

Roorkee: आईआईटी प्रोफेसर और दोस्त ने कांवड़ियों से की अभद्रता और मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

दरसअल, बृहस्पतिवार की अलसुबह बाइक सवार नकाबपोश बदमाश विधायक उमेश के कैंप कार्यालय के बाहर पहुंचे और हवाई फायरिंग कर दी। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने घटना की सूचना विधायक उमेश कुमार और उनके निजी सचिव जुबैर काजमी को दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस में भी खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो नकाबपोश संदिग्ध फायरिंग करते भी दिखे। मामले में निजी सचिव की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बदमाशों और उनकी बाइक की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।






Source link

2499450cookie-checkRoorkee News Masked Men Opened Fire At Khanpur Mla Umesh Camp Office Amid Dispute With Champion – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

पाकिस्तान ने रच दिया इतिहास, भारत के बाद ये कारनामा करने वाली दूसरी टीम बनी     |     Bihar Weather: Alert Of Rain And Thunderstorm In Many Districts Including Patna, Flood, Weather News Updates – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP News: डाटा अपडेट न होने से फंसा शिक्षामित्रों का समायोजन, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए से जताई नाराजगी     |     Uttarakhand Heli Ambulance Service Proving To Be Life-saving In Remote Areas 60 Patients Airlifted – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: प्रियदर्शिनी उड़ान और प्रियदर्शिनी सिलाई योजना शुरू     |     A Girl And A Cow Died A Painful Death Due To The Collapse Of A Bsnl Wall In Maihar – Madhya Pradesh News     |     Jalore: Review Meeting Concluded Under The Chairmanship Of Governor Haribhau Bagde – Jalore News     |     Haryana CET 2025: सोनीपत में परीक्षार्थियों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे शहरवासी, लोगों को हर मोड़ पर मिलेगा सहयोग     |     Himachal Under 14 State Level Competitions From September 25, Directorate Of Education Released Schedule – Amar Ujala Hindi News Live     |     35 साल बाद टीम इंडिया ने देखा इतना बुरा दिन, भारतीय गेंदबाजों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088