Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत – Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In Flames Rudraprayag
रुद्रप्रयाग चंद्रापुरी गबनीगांव में कुछ वाहनों और दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान स्वाहा हो गया। रात्रि करीब 12:30 बजे आग की सूचना मिलने पर फायर सर्विस की गाड़ियां आग पर बुझाने पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि सुबह काबू पाया जा सका।
आग गबनीगांव स्थिति निर्माणाधीन हाट पुल के समीप बैशाख सिंह नेगी के तीन मंजिला नेगी जनरल स्टोर में लगी, जो कि चंद्रापुरी से लगभग 3-4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस घटना में दुकान के साथ-साथ दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए।
ये भी पढे़ं…Uttarakahnd Weather: चिंताजनक…आबोहवा पर असर, 172 पहुंचा दून का एक्यूआई, 21 से 24 तक बारिश-बर्फबारी के आसार
अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान रिन्यू जल ऊर्जा कुण्ड के कर्मचारियों द्वारा वाहनों के माध्यम से जल आपूर्ति में सहयोग प्रदान किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने जानकारी दी कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। वहीं किसी प्रकार की जनहानि की कोई नहीं हुई है। वहीं आग लगने के कारणों की अभी जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है।


Comments are closed.