Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Clash Between Kalyan Jewellers Employees And Criminals During Robbery Patna Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: आकाशदीप को दी गई बिना नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी, विवाद के बाद क्रिकेटर और शोरूम को नोटिस Uttarkashi Disaster Number Of Missing People Increases 42 Confirmed 40 Hotels, Homestays And Resorts Damaged - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: फाइनेंसर को फंसाने के लिए बिल्डर ने अपने दफ्तर पर चलवाई गोली MP News: भादौ दूज पर खरगोन में निकला शिवडोला, सिद्धनाथ स्वरूप में नगर भ्रमण, साक्षी बने लाखों लोग Barmer Collectorate Accident, Plaster Of Ceiling Of Revenue Branch Room Collapsed; Advocate Injured - Barmer News Jairam Thakur Said Kidnapping Of Three Students Is A Question On Policing And Law And Order - Amar Ujala Hindi News Live - Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले मोहम्मद यूसुफ भी हो जाएंगे पीछे, बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाने होंगे सिर्फ इतने रन 9 घंटे में शूट किया गाना, 'भीगी साड़ी' में एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से बिखेरा जलवा, सिजलिंग केमिस्ट्री ने जीत दिल Orangutan Gaming crowned champions of first-ever iQOO Battlegrounds Series

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन जंग के बीच भारत से क्या चाहता है अमेरिका, पता चल गया


Vladimir Putin and PM Narendra Modi- India TV Hindi

Image Source : AP
Vladimir Putin and PM Narendra Modi

मिलवाउकी: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच रूस के साथ भारत के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए अमेरिका ने कहा है कि उसने नई दिल्ली से आग्रह किया है कि वह मॉस्को के साथ अपने संबंधों का ‘‘इस्तेमाल कर’’ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के खिलाफ ‘‘अवैध युद्ध’’ को समाप्त करने की अपील करे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत के रूस के साथ बहुत पुराने संबंध हैं। मुझे लगता है कि यह बात सभी को पता है। हमने भारत को प्रोत्साहित किया है कि वह रूस के साथ इन पुराने संबंधों, अपनी अनूठी स्थिति का इस्तेमाल करे और राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध को समाप्त करने, इस संघर्ष में न्यायपूर्ण एवं स्थायी शांति हासिल करने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर, यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता का सम्मान करने का आग्रह करे।’’ 

भारत है अहम

मेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘हम भारत सरकार के समक्ष इस बात पर लगातार जोर देते रहेंगे। भारत रूस के साथ संबंधों के मामले में हमारा एक महत्वपूर्ण साझेदार है।’’ मिलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस से रवाना होने के तुरंत बाद 9 जुलाई को भी इसी तरह की टिप्पणी की थी। मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 8 से 9 जुलाई को दो दिन रूस में थे। यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच उनकी इस यात्रा पर पश्चिमी देशों की भी करीबी नजर रही। यह दो साल से अधिक समय पहले यूक्रेन पर किए गए रूस के आक्रमण के बाद मोदी की पहली रूस यात्रा थी। 

क्या रहा है भारत का रुख

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में युद्ध की पृष्ठभूमि में 9 जुलाई को पुतिन से कहा था कि बम, बंदूकों एवं गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती और किसी संघर्ष का कोई समाधान युद्धक्षेत्र में संभव नहीं है। भारत रूस के साथ अपनी ‘‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’’ का दृढ़ता से बचाव करता रहा है और उसने यूक्रेन में युद्ध के बावजूद रूस के साथ संबंधों में गति बनाए रखी है। भारत ने 2022 में यूक्रेन पर किए गए रूस के आक्रमण की अभी तक निंदा नहीं की है और उसने निरंतर वार्ता एवं कूटनीति के जरिए संघर्ष के समाधान की वकालत की है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

इमरान खान के करीबी ने बताया, शरीफ सरकार ने क्यों किया PTI पर बैन लगाने का फैसला

इमरान खान का ये हाल! जानिए किसने कहा ‘PTI और पाकिस्तान नहीं रह सकते एक साथ’

Latest World News





Source link

1211890cookie-checkRussia Ukraine War: रूस और यूक्रेन जंग के बीच भारत से क्या चाहता है अमेरिका, पता चल गया
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Clash Between Kalyan Jewellers Employees And Criminals During Robbery Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: आकाशदीप को दी गई बिना नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी, विवाद के बाद क्रिकेटर और शोरूम को नोटिस     |     Uttarkashi Disaster Number Of Missing People Increases 42 Confirmed 40 Hotels, Homestays And Resorts Damaged – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: फाइनेंसर को फंसाने के लिए बिल्डर ने अपने दफ्तर पर चलवाई गोली     |     MP News: भादौ दूज पर खरगोन में निकला शिवडोला, सिद्धनाथ स्वरूप में नगर भ्रमण, साक्षी बने लाखों लोग     |     Barmer Collectorate Accident, Plaster Of Ceiling Of Revenue Branch Room Collapsed; Advocate Injured – Barmer News     |     Jairam Thakur Said Kidnapping Of Three Students Is A Question On Policing And Law And Order – Amar Ujala Hindi News Live – Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले     |     मोहम्मद यूसुफ भी हो जाएंगे पीछे, बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाने होंगे सिर्फ इतने रन     |     9 घंटे में शूट किया गाना, ‘भीगी साड़ी’ में एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से बिखेरा जलवा, सिजलिंग केमिस्ट्री ने जीत दिल     |     Orangutan Gaming crowned champions of first-ever iQOO Battlegrounds Series     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088