Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
राशिफल: 25 अप्रैल को बन रहा मालव्य राजयोग, 5 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, नौकरी और बिजनेस में मिलेगी तरक्की Bihar News Absconder Naxalite Big Revealed After Arresting About Naxal School Aurangabad Bihar Police - Bihar News Up Board Class 10th 12th Result 2025 Live Updates Download Upmsp High School Inter Marksheet Direct Link - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand News On The Last Saturday Of Every Month, Children Will Not Have School Bags On Their Shoulders - Amar Ujala Hindi News Live Mp News: Cm Dr. Yadav Said - It Conclave In Indore On 27th April And Agriculture Conclave In Mandsaur On 3rd - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:  सीएम डॉ. यादव बोले Rajasthan News: Hanuman Beniwal's Scathing Attack On Central And State Government - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: सिंधु जल संधि के कारण हिमाचल अपने ही पानी का नहीं कर पा रहा इस्तेमाल, जानें पूरा मामला IPL 2025: इन 3 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय? राजस्थान रॉयल्स के लिए लगभग बंद हो चुके दरवाजे पहलगाम हमले पर संवेदना व्यक्त करते हुए सारा अली खान ने की ऐसी हरकत, लोग बोले- 'डबल मूर्ख हो क्या' FMCG और रियल्टी शेयरों में गिरावट से लुढ़का मार्केट, उधर उछल गए ये स्टॉक्स

Saffron Flowers Could Not Bloom In Harshil Valley Uttarkashi Horticulture Department Had Started Cultivation – Amar Ujala Hindi News Live


Saffron flowers could not bloom in Harshil valley Uttarkashi Horticulture Department had started cultivation

हर्षिल घाटी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


उद्यान विभाग की कश्मीर की तर्ज पर हर्षिल घाटी में केशर की खेती की योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। एक ओर काश्तकारों का कहना है कि इसके उत्पादन के लिए अगर उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है, तो सेब और राजमा के साथ यह आमदनी का स्रोत बन सकता है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि घाटी में केशर की खेती के अनुरूप जलवायु नहीं मिलने के कारण इसका उत्पादन नहीं हो पा रहा है।

Trending Videos

वर्ष 2022 में उद्यान विभाग ने हर्षिल घाटी में पहली बार कश्मीर की तर्ज पर केशर की खेती की योजना शुरू की। इसमें घाटी के आठ गांव मुखबा, धराली, हर्षिल, बगोरी, झाला, पुराली, जसपुर, सुक्की से पहले चरण में चार से पांच काश्तकारों का चयन कर उन्हें कश्मीर से केशर के बीज उपलब्ध करवाए गए।

पहले चरण में हुआ अच्छा उत्पादन

प्रगतिशील किसान संजय पंवार ने बताया कि पहले चरण में इसका अच्छा उत्पादन हुआ, लेकिन दूसरी बार में इसके उत्पादन में 50 प्रतिशत का अंतर आ गया और तीसरे चरण में यह उत्पादित ही नहीं हुआ। उनका कहना है कि जलवायु एक कारण हो सकता है, लेकिन अगर काश्तकारों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता तो केशर का उत्पादन हो सकता था। इसके साथ ही अगर यह हर्षिल घाटी में नहीं किया जा सकता है, तो इसे भटवाड़ी विकासखंड मुख्यालय के आसपास के गांवों में प्रशिक्षण देकर इसका अच्छा उत्पादन एक आर्थिकी के स्रोत के रूप में किया जा सकता है।

इधर, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी का कहना है कि केशर की खेती 5 से 6 हजार की फीट पर होती है, लेकिन हर्षिल घाटी की ऊंचाई करीब नौ हजार फीट है। इसलिए वहां पर जलवायु समस्या के कारण यह खेती सफल नहीं हो पाई। 

तत्कालीन अधिकारी के प्रयास लाए थे रंग

तत्कालीन मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह ने हर्षिल घाटी में कश्मीर के केसर की खेती के लिए प्रयास किए थे। उन्होंने कश्मीर से केसर के बीज मंगवाकर काश्तकारों को उपलब्ध कराए थे। उस दौरान इस काम में कश्मीर की शेर-ए कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी सहयोग दे रहा था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद योजना पर आगे काम नहीं हो सका।

 



Source link

2044160cookie-checkSaffron Flowers Could Not Bloom In Harshil Valley Uttarkashi Horticulture Department Had Started Cultivation – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

राशिफल: 25 अप्रैल को बन रहा मालव्य राजयोग, 5 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, नौकरी और बिजनेस में मिलेगी तरक्की     |     Bihar News Absconder Naxalite Big Revealed After Arresting About Naxal School Aurangabad Bihar Police – Bihar News     |     Up Board Class 10th 12th Result 2025 Live Updates Download Upmsp High School Inter Marksheet Direct Link – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News On The Last Saturday Of Every Month, Children Will Not Have School Bags On Their Shoulders – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Cm Dr. Yadav Said – It Conclave In Indore On 27th April And Agriculture Conclave In Mandsaur On 3rd – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:  सीएम डॉ. यादव बोले     |     Rajasthan News: Hanuman Beniwal’s Scathing Attack On Central And State Government – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: सिंधु जल संधि के कारण हिमाचल अपने ही पानी का नहीं कर पा रहा इस्तेमाल, जानें पूरा मामला     |     IPL 2025: इन 3 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय? राजस्थान रॉयल्स के लिए लगभग बंद हो चुके दरवाजे     |     पहलगाम हमले पर संवेदना व्यक्त करते हुए सारा अली खान ने की ऐसी हरकत, लोग बोले- ‘डबल मूर्ख हो क्या’     |     FMCG और रियल्टी शेयरों में गिरावट से लुढ़का मार्केट, उधर उछल गए ये स्टॉक्स     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088