50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Share Market Holiday : क्या गुड फ्राइडे पर शेयर मार्केट और बैंकों की रहेगी छुट्टी? बठिंडा में आप विधायक का विरोध, पुलिस से धक्का-मुक्की 'Real double engine in Bihar is - crime, corruption': RJD leader Tejashwi Yadav slams PM Modi, Amit Shah after Mahagathbandhan meet | India News IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, एक को मिला प्रमोशन, आदेश जारी Bihar Election 2025: Work Of The Coordination Committee Of India Mahagathbandhan Tejashwi Yadav, Congress, Rjd - Amar Ujala Hindi News Live Lucknow: शेयर में निवेश के नाम पर कारोबारी से 36 लाख ठगे, तीन दिन में 18 बार में रुपये कराए ट्रांसफर Dgca Team Inspect State First Drone Pilot Training Institute In Dehradun Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Mp News: Amit Shah Will Pay Tribute To The Martyrs At The Crpf Foundation Day Celebrations In Neemuch - Madhya Pradesh News Cm Fadnavis Amravati Airport Inaugurated; South East Asia's 'biggest' Pilot Training School To Come Up Nearby - Amar Ujala Hindi News Live - महाराष्ट्र:अमरावती में एयरपोर्ट का उद्घाटन, फडणवीस बोले Barmer: चौहटन में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SAGE करियर डे 2022 का आयोजन: CM शिवराज बोले- युवा इनोवेटिव आइडिया और स्टार्टअप पर करें काम, सरकार देगी वित्तीय सहायता

भोपाल। शिक्षा के क्षेत्र में देश के शीर्ष संस्थानों में अपनी जगह बना चुके सेज ग्रुप की भोपाल स्थित (SAGE) सेज यूनिवर्सिटी में सेज करियर डे 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले दो शैक्षणिक सत्र में कैंपस प्लेसमेंट से चयनित हुए छात्रों का सम्मान हुआ। इस दौरान छात्रों ने अपने प्लेसमेंट आर्डर साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजी। संजीव अग्रवाल और सेज समूह की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिवानी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थी। चांसलर इंजी। संजीव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। डायरेक्टर शिवानी ने कार्यक्रम का उदबोधन दिया और सेज ग्रुप के ट्रेनिंग प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के अब तक किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया।

वहीं सीएम शिवराज सिंह ने सेज ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सीएम ने सभी छात्रों को उनके चयन और उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही सीएम ने छात्रों को इनोवेटिव आइडियाज पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि, आप आइडियाज पर काम करें। सरकार अच्छे आइडियाज को वित्तीय सहयोग देगी। उन्होंने छात्रों को देश में रह कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भी छात्रों को बधाई दी और शासन द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर इंजीनियर संजीव अग्रवाल ने सेज ग्रुप के शिक्षा क्षेत्र में 2003 में पदार्पण से लेकर आज तक के सफल सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेज ग्रुप द्वारा स्टूडेंट्स के बेहतर करियर के लिए किए जा रहे प्रयास के बारे में बताया। चांसलर अग्रवाल ने कहा, आज सेज ग्रुप के स्टूडेंट्स कई शीर्ष कंपनी में कार्यरत है और अपने शहर और प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश शासन का सेज ग्रुप के कार्यों में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सेज ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी, फैकल्टी मेंबर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और स्टूडेंट्स उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में चयनित स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया। इंजी संजीव अग्रवाल जो कि पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स मध्य प्रदेश इकाई के चेयरमैन भी है, चैम्बर की तरफ से उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया।

सेज ग्रुप में 370+ कंपनियों ने किया विजिट

सेज समूह में पिछले दो सत्र में 370+ कंपनियों ने विजिट किया। लगभग 2200 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला है। उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने ले लिए सेज ग्रुप ने 150 से भी अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इंस्टीट्यूट से अनुबद्ध किया हुआ है। सेज ग्रुप के स्टूडेंट्स आज कई टॉप कम्पनीज में सीनियर पोसिशन्स पर कार्यरत हैं। इंजी अग्रवाल ने बताया कि सेज ग्रुप के स्टूडेंट्स गूगल, टाटा, वालमार्ट, रिलायंस, इनफोसिस, विप्रो, अडानी जैसी टॉप कंपनी में जॉब कर रहे हैं । सेज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को देश के प्रतिष्ठित संस्थान में इंटर्नशिप मिली है।

516200cookie-checkSAGE करियर डे 2022 का आयोजन: CM शिवराज बोले- युवा इनोवेटिव आइडिया और स्टार्टअप पर करें काम, सरकार देगी वित्तीय सहायता
Artical

Comments are closed.

Share Market Holiday : क्या गुड फ्राइडे पर शेयर मार्केट और बैंकों की रहेगी छुट्टी?     |     बठिंडा में आप विधायक का विरोध, पुलिस से धक्का-मुक्की     |     ‘Real double engine in Bihar is – crime, corruption’: RJD leader Tejashwi Yadav slams PM Modi, Amit Shah after Mahagathbandhan meet | India News     |     IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, एक को मिला प्रमोशन, आदेश जारी     |     Bihar Election 2025: Work Of The Coordination Committee Of India Mahagathbandhan Tejashwi Yadav, Congress, Rjd – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lucknow: शेयर में निवेश के नाम पर कारोबारी से 36 लाख ठगे, तीन दिन में 18 बार में रुपये कराए ट्रांसफर     |     Dgca Team Inspect State First Drone Pilot Training Institute In Dehradun Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Amit Shah Will Pay Tribute To The Martyrs At The Crpf Foundation Day Celebrations In Neemuch – Madhya Pradesh News     |     Cm Fadnavis Amravati Airport Inaugurated; South East Asia’s ‘biggest’ Pilot Training School To Come Up Nearby – Amar Ujala Hindi News Live – महाराष्ट्र:अमरावती में एयरपोर्ट का उद्घाटन, फडणवीस बोले     |     Barmer: चौहटन में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088