Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Saharsa: 2 Accused Arrested For Making Reels In Train By Wrapping Snake On Stick Smoking Ganja From Gun Barrel – Amar Ujala Hindi News Live


Saharsa: 2 accused arrested for making reels in train by wrapping snake on stick smoking ganja from gun barrel

डंडे में प्लास्टिक का सांप लपेटकर रील बनाता युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने के लिए लोग नई-नई तरकीब अपना रहे हैं, जिसके कारण लोगों को परेशानी भी हो रही है और जेल भी जाना पड़ रहा है। बीते दिनों नवहट्टा थाना पुलिस वाहन के सामने रील बनाने का मामला सामने आया था। अब सहरसा से खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक युवक द्वारा एक डंडे पर प्लास्टिक का सांप लेकर रील बनाने और एक युवक का देशी कट्टा के बैरल में गांजा पीने की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में प्लास्टिक के सांप के साथ रील बनाने की घटना बीते 19 जुलाई की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद शुक्रवार को आरपीएफ ने सिमरी बख्तियारपुर निवासी युवक ईश्वर कुमार डेविड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में खगड़िया भेज दिया। बताया जा रहा है कि सात दिन बाद आरपीएफ ने आरोपी को खोज कर खगड़िया स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। घटना 19 जुलाई के मानसी स्टेशन की है, जहां सहरसा-मानसी समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। वहां डेविड पैसेंजर ट्रेन में चढ़कर एक छड़ी में प्लास्टिक का सांप बांधकर यत्रियों को भयभीत कर रील बना रहा था। इसके बाद उसने रील बनाकर फेसबुक और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दी।

इस घटना के बाद यात्रियों ने इसकी शिकायत आरपीएफ से की थी। वहीं, चिरैया थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान खगड़िया जिले के मोरकाही निवासी रामदेव कुमार को पकड़ा। पुलिस ने शक होने पर उसके मोबाइल को खंगाला तो पुलिस को उसके मोबाइल में हथियार के साथ उसके कई फोटो मिले। मोबाइल में एक वीडियो भी मिला जिसमें वह देशी कट्टे के बैरल में गांजा पीते नजर आया। उसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



Source link

1279580cookie-checkSaharsa: 2 Accused Arrested For Making Reels In Train By Wrapping Snake On Stick Smoking Ganja From Gun Barrel – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

ENG-C vs WI-C: वेस्टइंडीज चैंपियंस ने आखिरी ओवर में मारी बाजी, इंग्लैंड को 10 रनों से हराया     |     Bangladesh secure historic T20I series win over Pakistan     |     Five children killed in Swat as monsoon floods ravage Pakistan’s Khyber Pakhtunkhwa     |     Cloudburst in Pakistan’s Gilgit-Baltistan kills 5 tourists, rescue ops underway     |     एयरलाइंस कंपनियों का फोकस सुरक्षा से अधिक प्रचार पर, 64% यात्रियों ने मानी परेशानी की बात     |     White House announces US-Indonesia framework for Reciprocal Trade deal     |     Destruction of CDRs raises serious doubts over integrity of 11/7 probe: HC | India News     |     केशव प्रसाद मौर्य से पहुंचे प्रतीक भूषण, एक दिन पहले बृजभूषण सिंह ने CM योगी से की थी मुलाकात     |     Bihar: A State-of-the-art Fire Testing And Training Center Will Be Built At A Cost Of Rs 18.67 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nia Begins Investigation In Agra Conversion Case Interrogates Mastermind Abdul Rehman – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088