Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Cu Vice Chancellor And Registrar Summoned For Not Complying With Orders, Know Other Decisions Of Himachal Hig - Amar Ujala Hindi News Live केएल राहुल शामिल हुए कोहली और रोहित के साथ इस खास क्लब में, टी20 में बने ऐसा करने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी मेट गाला में दिखी शाहरुख की बादशाहत तो प्रिंसेस बनकर पहुंचीं ईशा अंबानी, इन सेलेब्स ने भी जीता दिल चार धाम यात्रा का है प्लान तो इन चीजों को साथ ले जाना न भूलें, निकलने से पहले जरूर चेक कर लें ये जरूरी लिस्ट शेयर बाजार ने की मजबूत ओपनिंग, सेंसेक्स 137 अंक उछला, निफ्टी भी तेज, ये स्टॉक्स चमके अगर नजर में है दम, तो 61 की भीड़ में छुपे 66 और 67 को ढूंढकर दिखाओ Accident News : पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली Kanpur Fire Tragedy Neighborhood Mourns Family Lost In Chaman Ganj Tragedy Full Story In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Badrinath Dham More Than 500 People Were Verified In Badrinath Chardham Yatra 2025 - Amar Ujala Hindi News Live MP News: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, विभागीय विजन डॉक्यूमेंट पर होगी चर्चा

salman khan firing 25 lakh rs contract and 60 people recce him says police सलमान खान को मारने की 25 लाख में थी सुपारी, नाबालिग लड़कों को मिला था काम: चार्जशीट, देश न्यूज़


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने गुरुवार को दावा किया कि सलमान खान को महाराष्ट्र के पनवेल स्थित उनके फार्महाउस के पास मारने की साजिश रची गई थी। इसके लिए 25 लाख रुपये में कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। यह सुपारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी। इस केस में पुलिस ने 5 लोगों के नाम चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए एके-47, एके-92 और एम-16 जैसे खतरनाक हथियार पाकिस्तान से लेने की तैयारी में थे।

इसके अलावा तुर्की मेड जिगना पिस्तौल भी इन लोगों के पास थी, जिसका इस्तेमाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में किया गया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी ने 18 साल से भी कम के कई लड़कों को हायर किया था। ये लोग पुणे, रायगड़, नवी मुंबई, ठाणे और गुजरात में छिपे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि सलमान खान पर 60 से 70 लोग नजर रख रहे थे। बांद्रा हाउस, पनवेल फार्म हाउस से लेकर गोरेगांव फिल्म सिटी तक में उनकी मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। चार्जशीट के अनुसार सलमान खान की हत्या की साजिश अगस्त 2023 से अप्रैल 2024 के दौरान रची गई।

इस केस में गुरुवार को ही पुलिस ने इस केस में सुक्खा को पानीपत से अरेस्ट किया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताया जा रहा है। उसने ही शूटर अजय कश्यप उर्फ एके और 4 अन्य लोगों को सलमान खान को मारने की सुपारी दी थी। इसके बाद कश्यप और उसकी टीम ने सलमान खान की रेकी की थी। इन लोगों ने तय किया था कि सलमान खान की सुरक्षा टाइट रहती है। बुलेटप्रूफ वाहन भी उनके साथ रहते हैं। ऐसे में उनकी हत्या के लिए मारक क्षमता वाले हथियारों की जरूरत होगी। इसके चलते ये लोग हाई रेंज वाली बंदूकों की तलाश में जुट गए थे।

ये भी पढ़े:बिग बॉस 18: सलमान खान पर मंडरा रहा खतरा, वीकेंड का वार नहीं करेंगे शूट?
ये भी पढ़े:बिश्नोई से मिल रही धमकियों के बीच ‘सिकंदर’ की शूटिंग जारी रखेंगे सलमान खान?
ये भी पढ़े:सलमान की एक्स सोमी ने मांगा लॉरेंस का नंबर, बोलीं- आपके फायदे की बात है

पुलिस का कहना है कि इन हथियारों की तलाश में सुक्खा ने पाकिस्तान के हथियार तस्कर डोगर से संपर्क किया था। उससे वीडियो कॉल पर बात की थी। इस दौरान पाकिस्तान के तस्कर ने एके-47 समेत कई हथियार दिखाए थे और डील पर बात की थी। डोगर ने हथियारों की सप्लाई पर सहमति जताई थी। इसके लिए सुक्खा ने 50 पर्सेंट एडवांस देने को कहा था। इसके अलावा बाकी पेमेंट हथियारों की भारत में डिलिवरी होने के बाद देने को कहा था। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी आगे के ऐक्शन के लिए कनाडा में बसे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई से ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे।



Source link

1722610cookie-checksalman khan firing 25 lakh rs contract and 60 people recce him says police सलमान खान को मारने की 25 लाख में थी सुपारी, नाबालिग लड़कों को मिला था काम: चार्जशीट, देश न्यूज़
Artical

Comments are closed.

Cu Vice Chancellor And Registrar Summoned For Not Complying With Orders, Know Other Decisions Of Himachal Hig – Amar Ujala Hindi News Live     |     केएल राहुल शामिल हुए कोहली और रोहित के साथ इस खास क्लब में, टी20 में बने ऐसा करने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी     |     मेट गाला में दिखी शाहरुख की बादशाहत तो प्रिंसेस बनकर पहुंचीं ईशा अंबानी, इन सेलेब्स ने भी जीता दिल     |     चार धाम यात्रा का है प्लान तो इन चीजों को साथ ले जाना न भूलें, निकलने से पहले जरूर चेक कर लें ये जरूरी लिस्ट     |     शेयर बाजार ने की मजबूत ओपनिंग, सेंसेक्स 137 अंक उछला, निफ्टी भी तेज, ये स्टॉक्स चमके     |     अगर नजर में है दम, तो 61 की भीड़ में छुपे 66 और 67 को ढूंढकर दिखाओ     |     Accident News : पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली     |     Kanpur Fire Tragedy Neighborhood Mourns Family Lost In Chaman Ganj Tragedy Full Story In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Badrinath Dham More Than 500 People Were Verified In Badrinath Chardham Yatra 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, विभागीय विजन डॉक्यूमेंट पर होगी चर्चा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088