Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Samsung जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर्स हुए लीक


Samsung Galaxy M35 5G- India TV Hindi

Image Source : FILE
Samsung Galaxy M35 5G (Representative Image)

Samsung Galaxy M सीरीज में एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। सैमसंग के इस फोन का रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ है। देखने में यह फोन सैमसंग Galaxy S24 की तरह लगता है। Samsung Galaxy M55 फोन को कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब इस सीरीज में Galaxy M35 5G को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसके प्रोसेसर को भी अपग्रेड किया जाएगा।

मशहूर टिप्स्टर Evan Blass ने सैमसंग के इस फोन का 3D रेंडर वाला वीडियो अपने X अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में फोन के कलर ऑप्शन के साथ-साथ डिजाइन भी देखा जा सकता है। सैमसंग का यह फोन पंच-होल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके कई फीचर्स भी Galaxy A35 5G की तरह हो सकते हैं। लीक हुए वीडियो रेंडर के मुताबिक, सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

वीडियो रेंडर के मुताबिक, फोन के डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स देखे जा सकते हैं, जो दर्शाता है कि सैमसंग ने अपने बजट फोन को भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा लुक देने की कोशिश की है। इस स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देाखा जा चुका है। फोन को मॉडल नंबर SM3568/DS के नाम से लिस्ट किया जा चुका है। फोन में Exynos 1380 चिपसेट मिल सकता है। यही नहीं फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है।

Samsung Galaxy M35 5G के फीचर्स (संभावित)

सैमसंग का यह फोन 6.6 इंच के FHD+ SuperAMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ मिल सकता है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी का यह बजट स्मार्टफोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy M35 5G में 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 25W USB Type C चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.0 के साथ लॉन्च होगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया जा सकता है।

 





Source link

1067050cookie-checkSamsung जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन, फीचर्स हुए लीक
Artical

Comments are closed.

Bihar: Notorious Criminal Injured In Gunfight With Police In Gopalganj, Admitted To Hospital For Treatment – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: विकास दुबे से बड़ा हो सकता है अखिलेश दुबे का गैंग, कुख्यात अपराधी पप्पू स्मार्ट से जुड़े हैं तार     |     Uttarkashi: Jcb Fell Into The River Ahead Of Dabrani, Driver Was Also On Board, Sdrf Engaged In Search – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: घरों में पहुंच रहा गंदा पानी, खतरे में जिंदगानी     |     Indore: Young Man Stabbed To Death In Spitting Dispute, Brother And Friend Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pravasi Rajasthani Cultural Conference Organized In Mumbai, Deputy Chief Minister Diya Kumari Was Chief Guest – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi: Wanted Accused Of Mobile And Cash Robbery Arrested, Incident Revealed After Scanning 50 Cctv Footages – Rajasthan News     |     Freedom Fighter Banwari Lal Bhardwaj From Hisar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bilaspur News 3 Kg 800 Grams Of Hashish Recovered From A Person From Kullu – Amar Ujala Hindi News Live     |     शुभमन गिल को मिल सकता है एक और इनाम, एशिया कप से पहले ही होगा ऐलान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088