Saturn Sun samsaptak yog will increase problem of these zodiacs 30 दिन बाद शनिदेव इन 3 राशियों के जीवन में बढ़ाएंगे हलचल,कार्यों में आएगी रुकावटें,रहना होगा अलर्ट, धर्म न्यूज़
Shani Gochar August 2024 Rashifal : वैदिक ज्योतिष में शनि के राशि परिवर्तन और शनि ग्रह केी अन्य ग्रहों के साथ युति से बनने वाले शुभ योग की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि इसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जुलाई माह में सूर्य और शनि एक-दूसरे से छठवें और आठवें भाव में बैठकर शक्तिशाली षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। आने वाले माह अगस्त में सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे। 16 अगस्त को सूर्य गोचर के बाद सूर्य-शनि दोनों ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव में संचार करते हुए एक-दूसरे पर दृष्टि डालेंगे। जिससे समसप्तक योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में समसप्तक योग को शुभ माना गया है, लेकिन शुभ-अशुभ ग्रहों की युति से इसका जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं अगस्त में सूर्य-शनि की यह स्थिति किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें?
मेष राशि : सूर्य-शनि के इस योग से मेष राशि वालों को संभलकर रहना होगा। इस दौरान शत्रु एक्टिव रहेंगे। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत के बावजूद भी कार्यों के अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। ऑफिस में कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्त रहने की जरुरत है। धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। वाहन सावधानी से चलाएं। इस दौरान किसी को बड़े अमाउंट में पैसे उधार न दें। धन हानि के संकेत हैं।
मकर राशि : सूर्य-शनि का समसप्तक योग मकर राशि वालों के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है। इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों में देरी संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विवाद बढ़ेंगे। मन अशांत रहेगा। रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा वालों को कार्यों में व्यवधान आ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है।
मीन राशि : समसप्तक योग मीन राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस दौरान प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ सकता है। हालांकि, कानूनी मामलों में दूरी बनाएं। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। नौकरी-कारोबार में बाधाएं आएंगी। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें बनी रहेंगी। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। आपके ऊपर शत्रु हावी होंगे। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, थोड़ा सतर्क रहें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.