Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
जब आईपीएल के इतिहास में हुआ ऐसा.. ऑरेंज कैप के लिए दो खिलाड़ी ने बनाएं बराबर रन, जानिए फिर किसे दी गई Bihar News Sun Idol Of Pala Period Discovered In Dekulidham Historical Heritage Found 10 Feet Below - Amar Ujala Hindi News Live दास्तां: कभी मोटरसाइकिल से बेचते थे माल, आज मर्सिडीज के टॉप मॉडल में करते हैं सफर, यह है प्रवीण मंगला की कहानी Dehradun Security Circle Will Be Equipped With Rapid Communication System For The First Time - Dehradun News Tractors Full Of Sand Used To Pass In Front Of The House, When The Youth Objected - Madhya Pradesh News Jodhpur: We Need To Be Alert After Ceasefire Violation, Said Gajendra Shekhawat While Talking To The Media - Jodhpur News झज्जर के धांधलान में फायरिंग: बाइक सवार युवकों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर पर हमला, एक आरोपी को पकड़ा Demand Raised From Himachal Government Should Ban Apple Import From Turkey - Amar Ujala Hindi News Live अब रोहित शर्मा कब खेलेंगे इंटरनेशनल ​क्रिकेट, ये रही वो तारीख मेजर थे टॉप एक्ट्रेस के पापा, हिज्ब-उल-मुजाहिदीन ने किया किडनैप, फिर उतारा मौत के घाट, 12 साल की बच्ची का था ऐसा हाल

Satwant Atwal Will Go On Deputation, Govt Issued Noc – Amar Ujala Hindi News Live


Satwant Atwal will go on deputation, govt issued NOC

आईएएस अधिकारी मानसी सहाय ठाकुर व आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल ।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश कैडर की आईएएस और श्रमायुक्त मानसी सहाय ठाकुर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगी। केंद्र सरकार ने मानसी सहाय ठाकुर को शहरी विकास मंत्रालय में  नियुक्ति दे दी है।   इसके अलावा विशेष सचिव अरिंदम चौधरी को सरकार की एनओसी का इंतजार है। अरिंदम ने भी केंद्र सरकार में सेवाएं देने के लिए राज्य सरकार के पास आवेदन किया हुआ है। केंद्रीय प्रतिनियुक्तियों पर प्रदेश से जाने वाले अधिकारियों का क्रम लगातार जारी है। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी प्रियतु मंडल को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान (एसपीएम-निवास) कोलकाता के निदेशक और संस्थान (जेएस स्तर) प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।  

आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग और अमनदीप गर्ग भी कुछ माह पूर्व ही दिल्ली चले गए हैं। आशुतोष गर्ग भी नई दिल्ली चले गए हैं।  1999 बैच के आईएएस अधिकारी अमनदीप गर्ग को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस मनीष गर्ग को चुनाव आयोग और आशुतोष गर्ग को प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्ति दी गई है। आईएएस अधिकारियों में के संजय मूर्ति, अनुराधा ठाकुर, भरत खेड़ा, डॉ. रजनीश, सुभाशीष पंडा, पुष्पेंद्र राजपूत, आर सेलवम, रितेश चौहान, ललित जैन, ऋगवेद ठाकुर, देवश्वेता बनिक और पंकज राय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। मीरा मोहंती भी इन दिनों दिल्ली में सेवारत हैं।  

वहीं, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजीपी होमगार्ड सतवंत अटवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें एनओसी जारी कर दिया है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उनकी तैनाती के आदेश जारी होने बाकी हैं। अटवाल ने करीब 20 दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए हिमाचल सरकार के पास आवेदन किया था। वह हिमाचल में कई अहम पदों पर रही हैं। विजिलेंस में एडीजीपी के बाद उन्हें हाल ही में अतिरिक्त महानिदेशक-सह-कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं में नियुक्त दी गई है।

वर्तमान में प्रदेश में आईपीएस के 94 पद सृजित हैं। इनमें 6 आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। एडीजीपी सतवंत ने लंबे समय तक विजिलेंस में सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही इनके पास एडीजीपी सीआईडी का भी अतिरिक्त कार्यभार रहा है। पुलिस विभाग के मुखिया रहे संजय कुंडू के अवकाश पर जाने के दौरान उनके पास महानिदेशक का भी कार्यभार रहा है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जता रही थीं। इसे लेकर वह आलाधिकारियों से भी मुलाकात कर चुकी हैं। अटवाल पुलिस विभाग में तेजतर्रार अफसरों में से एक हैं।



Source link

1877960cookie-checkSatwant Atwal Will Go On Deputation, Govt Issued Noc – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

जब आईपीएल के इतिहास में हुआ ऐसा.. ऑरेंज कैप के लिए दो खिलाड़ी ने बनाएं बराबर रन, जानिए फिर किसे दी गई     |     Bihar News Sun Idol Of Pala Period Discovered In Dekulidham Historical Heritage Found 10 Feet Below – Amar Ujala Hindi News Live     |     दास्तां: कभी मोटरसाइकिल से बेचते थे माल, आज मर्सिडीज के टॉप मॉडल में करते हैं सफर, यह है प्रवीण मंगला की कहानी     |     Dehradun Security Circle Will Be Equipped With Rapid Communication System For The First Time – Dehradun News     |     Tractors Full Of Sand Used To Pass In Front Of The House, When The Youth Objected – Madhya Pradesh News     |     Jodhpur: We Need To Be Alert After Ceasefire Violation, Said Gajendra Shekhawat While Talking To The Media – Jodhpur News     |     झज्जर के धांधलान में फायरिंग: बाइक सवार युवकों ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर पर हमला, एक आरोपी को पकड़ा     |     Demand Raised From Himachal Government Should Ban Apple Import From Turkey – Amar Ujala Hindi News Live     |     अब रोहित शर्मा कब खेलेंगे इंटरनेशनल ​क्रिकेट, ये रही वो तारीख     |     मेजर थे टॉप एक्ट्रेस के पापा, हिज्ब-उल-मुजाहिदीन ने किया किडनैप, फिर उतारा मौत के घाट, 12 साल की बच्ची का था ऐसा हाल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088