Saughat-e-modi Campaign Will Start From March 28 In Rajasthan Hamid Khan Mewati – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan News:’सौगात-ए
सौगात-ए-मोदी किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा क्षेत्र सांगानेर से किया जाएगा। इसमें जरूरतमंद मुस्लिम बहनों को राशन सामग्री का किट वितरित किया जाएगा। प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में करीब 1 लाख 786 जरूरतमंद बहनों को यह किट वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका कल्याण की अवधारणा पर कार्य किया। इसके चलते ईद जैसे महापर्व पर मुस्लिम समुदाय की जरूरतमंद बहनों के लिए सौगात ए मोदी किट का वितरण करने की घोषणा से समुदाय में खुशी का माहौल है।
