Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

SBI में सैलरी अकाउंट खोलने के मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, ₹1 करोड़ तक का इंश्योरेंस कवर भी फ्री


एसबीआई सैलरी अकाउंट एक जीरो बैलेंस अकाउंट होता है।

Photo:INDIA TV एसबीआई सैलरी अकाउंट एक जीरो बैलेंस अकाउंट होता है।

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कई स्पेशल बेनिफिट के साथ सैलरी अकाउंट ऑफर करता है। अगर आप नौकरी करते हैं और एसबीआई में अपना सैलरी अकाउंट ओपन कराते हैं तो तमाम तरह की सुविधाएं और फायदे उठा सकते हैं। यह सैलरी अकाउंट केंद्र सरकार, राज्य सरकार, रक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल, कॉर्पोरेट/संस्थान आदि के लिए खासतौर पर उपलब्ध है। इसमें एडवांस और सुरक्षित नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं तक एक्सेस मिलता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या मिलते हैं फायदे।

किसी भी बैंक के एटीएम से अनलिमिटेड लेनदेन फ्री

एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एसबीआई सैलरी अकाउंट एक जीरो बैलेंस अकाउंट है। भारत में किसी भी बैंक के एटीएम से अनलिमिटेड लेनदेन बिल्कुल फ्री है। इस अकाउंट होल्डर को 40 लाख रुपये तक का निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु) कवर मिलता है। साथ ही 1 करोड़ रुपये तक का निःशुल्क हवाई दुर्घटना बीमा (मृत्यु) कवर भी मिलता है। इसके अलावा, आपको आकर्षक दरों पर पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन भी फायदा मिलता है।

ये सेवाएं भी हैं बिल्कुल फ्री

एसबीआई सैलरी अकाउंटहोल्डर को सालाना लॉकर किराये पर 50% तक की छूट मिलती है। ई-एमओडी (मल्टी ऑप्शन डिपॉज़िट) बनाने और उच्च ब्याज अर्जित करने के लिए ऑटो-स्वाइप का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा, ऑन-बोर्डिंग के समय ही डीमैट और ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट का लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं, ड्राफ्ट, मल्टी सिटी चेक, एसएमएस अलर्ट फ्री में जारी रख सकते हैं। आप निःशुल्क ऑनलाइन NEFT/RTGS के जरिये फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। लॉयल्टी प्रोग्राम SBI रिवार्ड्स के जरिये किए गए विभिन्न लेनदेन पर पॉइंट हासिल कर सकते हैं। एसबीआई द्वारा डेबिट कार्ड और योनो ऐप पर रेगुलर ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

ये बात जान लें

अगर लगातार तीन महीने से अधिक समय तक आपके सैलरी अकाउंट में मंथली सैलरी क्रेडिट नहीं होती है, तो अकाउंट को सामान्य बचत खाते में बदल दिया जाएगा और सैलरी पैकेज के तहत दी जाने वाली सभी सुविधाएं वापस ले ली जाएंगी। साथ ही सभी शुल्क सामान्य बचत बैंक खाते के मुताबिक लगाए जाएंगे।

Latest Business News





Source link

2187850cookie-checkSBI में सैलरी अकाउंट खोलने के मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, ₹1 करोड़ तक का इंश्योरेंस कवर भी फ्री
Artical

Comments are closed.

Person tailgating liable for accident if it occurs, says SC | India News     |     Bihar: Nsui Angry Over Deteriorating Law And Order And Rape Of Girls – Amar Ujala Hindi News Live     |     Beaten For Stopping Shopkeeper From Using Toilet Shopkeeper Beaten Badly – Amar Ujala Hindi News Live     |     Liquor Overrating 30 Rupees Extra Charged On A Liquor Bottle Now Seven Thousand Rupees Will Paid – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Woman Fell Face Down From A Motorcycle While Dozing Off And Died – Delhi News     |     Mp Weather: Heavy Rain Alert In 12 Districts Of Madhya Pradesh Today, Up To 4.5 Inches Of Rain Is Possible In – Amar Ujala Hindi News Live     |     Floods In Several Districts – People Shifted From Many Villages In Karauli, Dholpur, Sawai Madhopur – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan News:कई जिलों में बाढ़     |     Himachal Ten Thousand Meritorious Students Will Get Laptops And Tablets Worth 16 Thousand Each – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: ओवल टेस्ट के पहले दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल, बारिश होने के इतने फीसदी चांस     |     फिल्मों में बनी दादी, रियल लाइफ में मां बनने का नहीं मिला सुख, फिर ऐसे भरी एक्ट्रेस की गोद     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088