हेडलाइंस
वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार 8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025 Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway Bihar News Vaishali Conspiracy To Eliminate Entire Family Jdu Block President Vaishali News Bihar Police - Bihar News चाहत:35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार, परिवार बना बाधक तो दूसरी मंजिल से कूदा, अब होगी हैप्पी एंडिंग - A 20-year-old Man Fell In Love With A 35-year-old Woman चारधाम यात्रा 2026:अब 50 दिन से भी कम समय शेष, 6500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 10-10 किलोमीटर में बंटेंगे सेक्टर - Chardham Yatra 6500 Policemen Will Be Deployed Sectors Will Be Divided Into 10-10 Kilome... Panna News: Lord Jugal Kishore Appears In Sakhi Form On Holi Teej, Rare Once-a-year Divine Adornment - Madhya Pradesh News Mohan Bhagwat Arrives At Sonar Fort Via E-rickshaw, Visits Jain Temple - Jaisalmer News

SECL कर्मियों पर कोयला चोरों ने किया तलवार और पत्थरों से हमला, संसदीय सचिव बैठ गईं थाने में

कोरिया: काेरिया जिले में कोयला चोर और माफिया गैंग की गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया। शनिवार देर SECL के कर्मचारियों पर इन बदमाशों ने हमला कर दिया। कोयला चुराने खदान एरिया में अपना दबदबा बनाने के चक्कर में ये कांड हुआ। जब SECL के गार्ड ने बदमाशों काे रोका तो उसपर हमला कर दिया गया। चरचा इलाके सब एरिया मैनेजर पर भी हमला किए जाने पथराव करने तलवार ने जानलेवा हमला करने की खबर है।देर शाम हुए इस कांड के बाद कोरिया जिले में अफरा-तफरी मच गई। यहां सांसद ज्योत्सना महंत और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में इलाके की विधायक और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव शामिल थीं। उन्होंने कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया और थाने पहुंच गईं। स्थिति का जाजया लिया, घायल कर्मचारियों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के कई घंटे बीत गए मगर पुलिस ने किसी को पकड़ा नहीं।फिर धरने पर बैठींपुलिसिया कार्रवाई न होती देख कुछ देर के लिए संसदिय सचिव अंबिका सिंहदेव थाने में ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा- हम कार्यक्रम छोड़कर आए क्योंकि यहां पर SECL के गार्ड पर और चरचा सब एरिया मैनेजर पर पथराव हुआ है, गार्ड को चोट आई है। हम थाने में आए हैं। पुलिस अपनी तरफ से SECL के कर्मचारियों की सुरक्षा पर क्या कर रही है, जो हमले में शामिल हैं उनको पकड़ने के लिए एक्शन ले रही है हम जवाब ले रहे हैं। दूसरी तरफ किरकिरी होती देख पुलिस ने हाथ-पैर मारना शुरु किया, अफसरों ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही हमलावर पकड़े जाएंगे। तब संसदीय सचिव वापस लौटीं।खबर है कि 20 से ज्यादा कोल माफिया ने सब एरिया मैनेजर समेत अधिकारीयों व कर्मचारियों को तलवार, रॉड और पत्थर लेकर दौड़ाया और मारपीट की। एक सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ। इसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। हमले के बाद अब सब एरिया मैनेजर ने केस दर्ज करवाया है।करते हैं कार्रवाईइस घटना ने साबित किया है कि कोयला चोरों के रास्ते में अगर SECL कर्मी आ जाएं तो उनका बुरा हाल करने से भी नहीं डरते। दूसरी तरफ चरचा इलाके की पुलिस कह रही है कि इस मामले में जांच जारी है हमले में शामिल लोगों को पकड़ा जाएगा। अफसरों ने दावा किया है कि पूर्व में हुई कोयला चाेरी की घटनाओं पर भी एक्शन लिया गया गाड़ियां जब्त की गईं।

887890cookie-checkSECL कर्मियों पर कोयला चोरों ने किया तलवार और पत्थरों से हमला, संसदीय सचिव बैठ गईं थाने में
Artical

Comments are closed.

वकीलों से किए वादे पूरे करे आम आदमी सरकार: एडवोकेट रंजीत कुमार     |     8 वर्षीय बालक के अपहरण के बाद गांव में भारी हंगामा, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी पुलिस हिरासत में     |     Airbnb Highlights How Indian Women Shaped Travel Trends in 2025     |     Signify Introduces Philips UltraShine Range with an Industry Leading Efficiency of 150 Lumens Per Watt     |     Why MRG Group is Doubling Down on High-End Living Along Dwarka Expressway     |     Bihar News Vaishali Conspiracy To Eliminate Entire Family Jdu Block President Vaishali News Bihar Police – Bihar News     |     चाहत:35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार, परिवार बना बाधक तो दूसरी मंजिल से कूदा, अब होगी हैप्पी एंडिंग – A 20-year-old Man Fell In Love With A 35-year-old Woman     |     चारधाम यात्रा 2026:अब 50 दिन से भी कम समय शेष, 6500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात, 10-10 किलोमीटर में बंटेंगे सेक्टर – Chardham Yatra 6500 Policemen Will Be Deployed Sectors Will Be Divided Into 10-10 Kilometer Areas     |     Panna News: Lord Jugal Kishore Appears In Sakhi Form On Holi Teej, Rare Once-a-year Divine Adornment – Madhya Pradesh News     |     Mohan Bhagwat Arrives At Sonar Fort Via E-rickshaw, Visits Jain Temple – Jaisalmer News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088