Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

See In Pictures Havoc Caused By Rain In Delhi Ncr – Amar Ujala Hindi News Live


loader


दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिन भर सूरज ने आसमान से आग बरसाई, लोग गर्मी से बेहाल रहे। लेकिन, रात को अचानक से मौसम ने करवट बदली। तेज आंधी- बारिश के साथ ओले गिरने से लोगों को राहत मिली। ऐसे में लोगों ने जमकर बारिश का आनंद लिया। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व जिला में रात 8 से लेकर 10 बजे तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान व बिजली कड़की और ओलावृष्टि हुई। बारिश ने लोगों को सुकून तो दिया। लेकिन, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 42 फीसदी रहा।




Trending Videos

See in pictures havoc caused by rain in Delhi NCR

2 of 7

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश लाई आफत
– फोटो : अमर उजाला


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग पर 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके अलावा, लोधी रोड में ओलावृष्टि हुई। पालम में 35 किमी प्रति घंटे से लेकर 72 किमी प्रति घंटे की हवा चली। इसके अलावा, पालम में 7:30 बजे 37 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जो 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8:30 बजे 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई। उन्होंने बताया कि हरियाणा के पड़ोस में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र निचले क्षोभमंडल स्तरों में पंजाब से बांग्लादेश तक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका में समाहित है। अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। वहीं, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्व दिल्ली के अधिकांश भागों से दूर दक्षिण की ओर बढ़ते हुए यह तुफान मौजूदा समय में दक्षिण और पूर्वी दिल्ली व नोएडा के ऊपर है। अगले एक घंटे में यह दिल्ली से बाहर जाने की संभावना है। 


See in pictures havoc caused by rain in Delhi NCR

3 of 7

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश लाई आफत
– फोटो : अमर उजाला


23-24 मई के लिए बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 23 मई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और 24 मई को बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ बिजली कड़केगी और तेज हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो अस्थायी रूप से शाम व रात के समय धूल उड़ाने वाली हवाएं 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंचेगी। इस दौरान गर्म और आर्द्र परिस्थितियां बनी रहेगी।


See in pictures havoc caused by rain in Delhi NCR

4 of 7

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश लाई आफत
– फोटो : अमर उजाला


आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा

आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 41.3, रिज में 40.8 और लोधी रोड में 39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 29.0, पालम में 29.3 और आया नगर में 29.8 डिग्री दर्ज हुआ।


मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं

See in pictures havoc caused by rain in Delhi NCR

5 of 7

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश लाई आफत
– फोटो : अमर उजाला


तेज हवा और बारिश के बाद डीएमआरसी ने सेवा अपडेट जारी किया है। अचानक आए तूफान के कारण कुछ स्थानों पर ओएचई या बाहरी वस्तुओं के मेट्रो ट्रैक पर गिरने से कुछ नुकसान हुआ है। परिणामस्वरूप, शहीद नगर, जहांगीरपुरी और निजामुद्दीन स्टेशनों के पास क्रमशः रेड, येलो और पिंक लाइनों पर इन प्रभावित खंडों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं और उन्हें विनियमित किया जा रहा है। सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इन वस्तुओं को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित वीडियो-




Source link

2759410cookie-checkSee In Pictures Havoc Caused By Rain In Delhi Ncr – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar Supaul News: Air Service Will Start Soon From Virpur Airport, Terminal Building Nitish Cabinet News – Bihar News     |     Amar Ujala Premier League: भव्य आगाज, ओजोन टाइटंस ने रसिक इन्फ्रा को हराया, विभांशु बने मैन ऑफ द मैच     |     Kedarnath Helicopter Crash Worker Stopped Devraj From Going In That Flight After A Short While Heli Crashed – Amar Ujala Hindi News Live     |     सीबीएसई : 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम दिन आज     |     Gwalior Police Found The Innocent Child Who Was Kidnapped From The Railway Station – Gwalior News     |     Tonk Vande Ganga Abhiyan Minister Heeralal Nagar Visit – Rajasthan News     |     Himachal Viral Video Stunts From A Moving Suv Car Bilaspur A Solan Biker Hit A Car While Doing Stunt – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: हरभजन सिंह ने किया शुभमन गिल का काम आसान, लीड्स टेस्ट के लिए सुलझाई प्लेइंग XI की गणित     |     TOI Social Impact Summit to honour breakout work in CSR-ESG | India News     |     Tejashwi Yadav Visits Shaheed Ram Babu Family Siwan – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088