Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Man poses as 'excise officer, widower' to dupe three women into marriage, tricks into taking lakhs in loans | India News Bihar Mla Amarjeet Kushwaha Sits On Dharna In Case Of Girls Absconding From Siwan Shelter Home - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News:आश्रय गृह से लड़कियों के फरार मामले में धरने पर बैठे Mla अमरजीत... यूपी: गुमशुदा बच्चों की रिपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब चार महीने बाद स्वतः एएचटी थानों में पहुंच जाएगा मामला Badrinath Highway: परेशानी का सबब बने बिरही चट्टान का सुधारीकरण कार्य शुरू, हाईवे पर पड़े हैं बड़े-बड़े बोल्डर Delhi Government Finalizes Developed Delhi Budget Cm Rekha Gupta - Amar Ujala Hindi News Live - दिल्ली बजट:जनता के 10,000 सुझावों संग 24 मार्च से सत्र शुरू, Cm रेखा गुप्ता बोलीं Indore News: पत्नी का शोषण कर रहा था सीनियर, पति को पता चला तो यह कदम उठा लिया Rajasthan Kota Akshita Thakur Received Best Representative Award In Spain Said This On Ai And Social Media - Amar Ujala Hindi News Live सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर हट गई बाधा: कंक्रीट की दीवार तोड़ी, दिल्ली-पानीपत लेन से अवरोधक हटाए गए Cm Sukhwinder Sukhu Met Union Minister Amit Shah, Sought Compensation For The Losses Caused By The Disaster - Amar Ujala Hindi News Live CSK vs MI: चेन्नई की पिच पर गेंद या बल्ले किसका दिखेगा जादू, यहां जानें Pitch Report की पूरी जानकारी

Sehore Bloody Conflict Between Brother-in-law And Brother-in-law Families Over Land Dispute – Madhya Pradesh News


सीहोर जिले में भैंरुदा तहसील के ग्राम चीच में जीजा-साले के परिवार जमीन के विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते खूनी संघर्ष छिड़ गया। विवाद के उग्र रूप लेते ही एक पक्ष ने बंदूक से गोली चला दी, जिससे एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है। विवाद में लाठी, डंडों का प्रयोग किया जाने से दो अन्य भी घायल हो गए, जिन्हें सीहोर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है।

एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया, भैरुंदा के गांव चींच में सरपंच शिव पंवार व मनोहर पंवार के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। दोनों आपस में जीजा-साले हैं। इनके बीच जमीन का 22 डिसमिल जमीन का मामला अदालत में चल रहा है। अदालत से इस जमीन पर स्टे लगा हुआ है। गुरुवार को दूसरे पक्ष के संदीप द्वारा खेत पर तार फेंसिंग की जा रही थी, इस बात की जानकारी लगते ही शिव पंवार अपने पुत्र मोहित, दीपांशु, भाई कैलाश, भांजा ब्रजमोहन व कमलेश पंवार को लेकर खेत पर जा पहुंचा।

यह भी पढ़ें: जिले की सीमा पर फिर एक हाथी ने दी दस्तक, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट मोड पर

इस दौरान शिव पंवार ने तार फेंसिंग नहीं करने की हिदायत दी, लेकिन संदीप नहीं माना तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। घटना के दौरान कैलाश पंवार ने अपने ही ब्याई मनोहर पंवार पर भाई की लायसेंसी रिवाल्वर से दो फायर कर दिए और मनोहर पंवार के सीने व कंधे पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: युवती की संदेहास्पद मौत से बढ़ा सांप्रदायिक तनाव, गांव में की गई आगजनी और तोड़फोड़, ये रहा मामला

गोलीबारी की घटना के बाद दोनों परिवार आमने-सामने हो गए। इस दौरान दूसरे पक्ष के संदीप, मनोहर, निर्भय, सतीश व कैलाश पंवार ने भी एक दूसरे पर लाठी व डंडों से बार कर दिया। विवाद में गोली लगने से मनोहर पंवार के घायल होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है। इस घटना में शिव व मोहित भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीहोर जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रास केस कायम किया है। 



Source link

2619780cookie-checkSehore Bloody Conflict Between Brother-in-law And Brother-in-law Families Over Land Dispute – Madhya Pradesh News
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Man poses as ‘excise officer, widower’ to dupe three women into marriage, tricks into taking lakhs in loans | India News     |     Bihar Mla Amarjeet Kushwaha Sits On Dharna In Case Of Girls Absconding From Siwan Shelter Home – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:आश्रय गृह से लड़कियों के फरार मामले में धरने पर बैठे Mla अमरजीत कुशवाहा, Dm बोले     |     यूपी: गुमशुदा बच्चों की रिपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब चार महीने बाद स्वतः एएचटी थानों में पहुंच जाएगा मामला     |     Badrinath Highway: परेशानी का सबब बने बिरही चट्टान का सुधारीकरण कार्य शुरू, हाईवे पर पड़े हैं बड़े-बड़े बोल्डर     |     Delhi Government Finalizes Developed Delhi Budget Cm Rekha Gupta – Amar Ujala Hindi News Live – दिल्ली बजट:जनता के 10,000 सुझावों संग 24 मार्च से सत्र शुरू, Cm रेखा गुप्ता बोलीं     |     Indore News: पत्नी का शोषण कर रहा था सीनियर, पति को पता चला तो यह कदम उठा लिया     |     Rajasthan Kota Akshita Thakur Received Best Representative Award In Spain Said This On Ai And Social Media – Amar Ujala Hindi News Live     |     सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर हट गई बाधा: कंक्रीट की दीवार तोड़ी, दिल्ली-पानीपत लेन से अवरोधक हटाए गए     |     Cm Sukhwinder Sukhu Met Union Minister Amit Shah, Sought Compensation For The Losses Caused By The Disaster – Amar Ujala Hindi News Live     |     CSK vs MI: चेन्नई की पिच पर गेंद या बल्ले किसका दिखेगा जादू, यहां जानें Pitch Report की पूरी जानकारी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088