इस दौरान पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा मुंह मीठा करवाकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति और नीति के साथ चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा व विशाल वैचारिक संस्थान है। आज हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के साक्षी बन रहे हैं।
पढ़ें: बीजेपी स्थापना दिवस पर CM ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, राठौड़ बोले- जो काम न करे, उसके कान मरोड़ें
भाजपा मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। हम उन सभी को याद करते रहे हैं, जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया है। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और तब से लेकर आज तक पार्टी ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।
