Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: 'प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर...मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं'...हाजीपुर में बरसे तेजस्वी Up: Up Government Minister Nand Gopal Gupta Nandi Said- Sp And Mafia Are Inseparable - Amar Ujala Hindi News Live - Up:यूपी सरकार के मंत्री नंदी बोले Roorkee Crime Villager Murdered With Sharp Weapon Attackers Abscond After Villagers Reached - Amar Ujala Hindi News Live बेटे की क्रूरता: अपराध करने से मां ने रोका तो मारी गोली, पोंछे से पोछा खून; फिर भी मां-बाप ने दिखाया बड़ा दिल Bjp Leader's Shameful Act Created A Ruckus, Even A Female Worker Said - Madhya Pradesh News Banswara 2 Miscreants Arrested In Online Fraud Case In Name Of Providing Call Girls Through Fake Advertisement - Banswara News Himachal News Cm Sukhu Said Recruitment Process Of 700 New Home Guard Personnel Will Start Soon - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले विराट कोहली ने धमाकेदार पारी से की रोहित शर्मा की बराबरी, धोनी को छोड़ दिया पीछे 'बिग बॉस 18 का विजेता करण नहीं', रजत दलाल के बयान ने मचाई खलबली, बताया कौन था ट्रॉफी का हकदार? क्रेडिट कार्ड होल्डर्स ध्यान दें, भूलकर भी न करें ये 5 ट्रांजैक्शन, वरना बढ़ेगी परेशानी, मिल सकता है इनकम टैक्स नोटिस

Sensex 1600 अंक उछला, आखिर शेयर मार्केट में रातों-रात ऐसा क्या हुआ? जानें यू-टर्न मारने की वजह


Share Market jumps

Photo:FILE शेयर मार्केट

Share Market में ‘मंगल ही मंगल है। सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद आज यानी मंगलवार को बाजार में शानदार तेजी लौटी है। सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक उछलकर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 445.45 अंकों की तेजी के साथ 22,607.05 के पार पहुंच गया है। आखिर शेयर मार्केट में रातों-रात ऐसा क्या हुआ कि बाजार ने यू-टर्न ले लिया है। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो इस सवाल का जवाब जरूर ढूंढ रहे होंगे। आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में शानदार तेजी के पीछे की वजह। 

ग्लोबल मार्केट में रिकवरी

सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त रिकवरी आई है। एशियाई बाजार भी उछले है। जापान का निक्केई 5.6% चढ़ा, हांगकांग का हैंग सेंग 1.7% और चीन का ब्लू-चिप इंडेक्स 0.6% चढ़ा है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर आज हुआ है। भारतीय शेयर बाजार में उछाल के पीछे की वजह ग्लोबल के साथ अमेरिका से राहत की उम्मीद है। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिका अपने सख्त टैरिफ रुख में नरमी ला सकता है। 

ब्याज दर घटने की उम्मीद 

भारतीय रिजर्व बैंक की 9 अप्रैल को होने वाली मौद्रिक नीति बैठक से पहले बाजार में उत्साह बना हुआ है। उम्मीद है कि रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती हो सकती है, जिससे ग्रोथ सपोर्ट के लिए नीतिगत रुख नरम हो सकता है। कई जानकार 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की बात कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो होम लोन, कार लोन समेत तमाम लोन की ईएमआई घटेगी। यह बाजार में डिमांड को बढ़ाएगा। इसका भी असर देखने को मिल रहा है। 

गिरावट के बाद खरीदारी 

शेयर बाजार निवेशक हालिया गिरावट का फायदा उठा रहे हैं। निफ्टी अपने उच्चतम स्तर से 14.8% नीचे है, जबकि मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स में क्रमशः 19% और 22% की गिरावट हुई है। इसका फायदा उठाकर निवेशक अच्छी कंपनियों के स्टॉक्स में पैसा ​लगा रहे हैं। इससे बाजार को सपोर्ट मिला है। 

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतें 65 डॉलर के नीचे आ गईं जो अगस्त 2021 के बाद सबसे निचला स्तर है। ब्रेंट क्रूड और WTI में बड़ी गिरावट आई है, जिससे महंगाई पर दबाव कम होने की संभावना है। भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी तेल का आयात करता है। क्रूड ऑयल सस्ता होने से भारत को बड़ा फायदा होगा। इसका असर भी आज बाजार पर दिखाई दे रहा है। बाजार में शानदार तेजी है। 

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट 

अमेरिका की 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 4.14% तक गिर गई है, और डॉलर इंडेक्स 102.92 पर ट्रेड कर रहा। इससे भारतीय शेयरों में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है, जो बाजार में और निवेश बढ़ा सकता है। विदेशी निवेशकों की वापसी से भी बाजार में तेजी लौटी है। 

Latest Business News





Source link

2539750cookie-checkSensex 1600 अंक उछला, आखिर शेयर मार्केट में रातों-रात ऐसा क्या हुआ? जानें यू-टर्न मारने की वजह
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar: 'प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर…मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं'…हाजीपुर में बरसे तेजस्वी     |     Up: Up Government Minister Nand Gopal Gupta Nandi Said- Sp And Mafia Are Inseparable – Amar Ujala Hindi News Live – Up:यूपी सरकार के मंत्री नंदी बोले     |     Roorkee Crime Villager Murdered With Sharp Weapon Attackers Abscond After Villagers Reached – Amar Ujala Hindi News Live     |     बेटे की क्रूरता: अपराध करने से मां ने रोका तो मारी गोली, पोंछे से पोछा खून; फिर भी मां-बाप ने दिखाया बड़ा दिल     |     Bjp Leader’s Shameful Act Created A Ruckus, Even A Female Worker Said – Madhya Pradesh News     |     Banswara 2 Miscreants Arrested In Online Fraud Case In Name Of Providing Call Girls Through Fake Advertisement – Banswara News     |     Himachal News Cm Sukhu Said Recruitment Process Of 700 New Home Guard Personnel Will Start Soon – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले     |     विराट कोहली ने धमाकेदार पारी से की रोहित शर्मा की बराबरी, धोनी को छोड़ दिया पीछे     |     ‘बिग बॉस 18 का विजेता करण नहीं’, रजत दलाल के बयान ने मचाई खलबली, बताया कौन था ट्रॉफी का हकदार?     |     क्रेडिट कार्ड होल्डर्स ध्यान दें, भूलकर भी न करें ये 5 ट्रांजैक्शन, वरना बढ़ेगी परेशानी, मिल सकता है इनकम टैक्स नोटिस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088