Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Sagar to Mahasagar: India upgrades Mauritius ties | India News भिवानी में नशा बिक्री की शिकायत:पुलिस गलती से दूसरे घर में घुसी, सदमे से मकान मालिक की मौत; बेटी ने लगाए आरोप Himachal Weather: Snowfall In The High Altitude Areas Of Pangi And Bharmour Of Chamba, Rain In The Lower Areas - Amar Ujala Hindi News Live सेमीफाइनल में इंडिया मास्टर्स का कब, किससे होगा मुकाबला; जानें स्क्वाड से लेकर समय तक की पूरी जानकारी ऋषभ पंत की बहन की शादी में महेंद्र सिंह धोनी ने लगाए चार चांद, डांस के बाद सुरों से बांधा समा Chrome यूजर्स के लिए जारी हुई बड़ी वॉर्निंग, खतरे में है पर्सनल डेटा और प्राइवेसी होली के रंग नहीं बिगाड़ेंगे बाल, बस पहले और बाद में करें ये 4 काम, अब खेलो बेफिक्र Want To Boost Your Credit Score Easily Here's How OneScore Can Help Gold Price Today : ट्रेड वॉर की चिंताओं के बीच ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी 1 लाख के करीब, जानिए भाव Kapurthala: कबड्डी टूर्नामेंट का सपोर्ट करने वाले को धमकी, गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम पर मांगे 25 लाख रुपये

Severe Cold-fog In Haryana Till January 3, After Rain And Hailstorm, Effect Of Western Disturbance Over Now – Amar Ujala Hindi News Live


severe cold-fog in Haryana till January 3, after rain and hailstorm, effect of western disturbance over now

कोहरे से गुजरते वाहन
– फोटो : संवाद

विस्तार


प्रदेश में दो दिन बारिश-ओलावृष्टि के बाद अब पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। रविवार से प्रदेश में ठंड प्रचंड तेवर दिखाना शुरू करेगी। 3 जनवरी 2025 तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान भी नए रिकॉर्ड बना सकता है। रविवार से लोगों को बर्फीली हवाओं के साथ हाड़कंपकपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। पश्विम विक्षोभ के कारण शुक्रवार को 6 जिलों में ओलावृष्टि हुई थी। अधिकतर जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई थी। शनिवार को भी कुछ जिलों में बारिश हुई।

Trending Videos

शनिवार शाम के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव कम हो गया है। रविवार सुबह तक यह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होगा, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में एक बार फिर से और गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को बादलवाही का प्रभाव बना रहा। प्रदेश में आने वाले सप्ताह में 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी उत्तरी हवाएं चलेंगी। दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। बादलों के कारण तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

चरखी दादरी जिले के 15 गांवों में ओलावृष्टि, 72 पेड़ गिरे

हिसार सहित कई जिलों में शुक्रवार की रात बारिश होने से तापमान गिर गया है। वहीं, चरखी दादरी जिले के 15 गांवों में बारिश और करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार ने ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान के संबंध में कृषि विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

हिसार में शुक्रवार की रात 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले के 50 गांवों में ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं को नुकसान पहुंचा है। चरखी दादरी जिले में शुक्रवार रात हुई 20 मिनट की ओलावृष्टि ने खेतों में जमकर तबाही मचाई। करीब 15 गांवों में ओलावृष्टि हुई और इससे करीब छह हजार एकड़ में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

सरसों और गेहूं की अगेती फसल समेत सब्जियों पर ओलावृष्टि की मार अधिक रही। आलम यह रहा कि शनिवार दोपहर तक खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछी रही। इसके अलावा जिले के विभिन्न मुख्यमार्गों पर करीब 72 पेड़ गिर गए। फतेहाबाद जिले के 13 गांवों में ओलावृष्टि से सरसों व बागवानी की फसलें चौपट हो गई है। सरसों की फसल बिछ गई है। राजस्व विभाग व कृषि विभाग अब प्रदेश सरकार के निर्देश पर विशेष गिरदावरी करेंगे।



Source link

2144770cookie-checkSevere Cold-fog In Haryana Till January 3, After Rain And Hailstorm, Effect Of Western Disturbance Over Now – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Sagar to Mahasagar: India upgrades Mauritius ties | India News     |     भिवानी में नशा बिक्री की शिकायत:पुलिस गलती से दूसरे घर में घुसी, सदमे से मकान मालिक की मौत; बेटी ने लगाए आरोप     |     Himachal Weather: Snowfall In The High Altitude Areas Of Pangi And Bharmour Of Chamba, Rain In The Lower Areas – Amar Ujala Hindi News Live     |     सेमीफाइनल में इंडिया मास्टर्स का कब, किससे होगा मुकाबला; जानें स्क्वाड से लेकर समय तक की पूरी जानकारी     |     ऋषभ पंत की बहन की शादी में महेंद्र सिंह धोनी ने लगाए चार चांद, डांस के बाद सुरों से बांधा समा     |     Chrome यूजर्स के लिए जारी हुई बड़ी वॉर्निंग, खतरे में है पर्सनल डेटा और प्राइवेसी     |     होली के रंग नहीं बिगाड़ेंगे बाल, बस पहले और बाद में करें ये 4 काम, अब खेलो बेफिक्र     |     Want To Boost Your Credit Score Easily Here’s How OneScore Can Help     |     Gold Price Today : ट्रेड वॉर की चिंताओं के बीच ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी 1 लाख के करीब, जानिए भाव     |     Kapurthala: कबड्डी टूर्नामेंट का सपोर्ट करने वाले को धमकी, गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम पर मांगे 25 लाख रुपये     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088