ऐप पर पढ़ें
Shani Vakri 2024 : ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय शनिदेव मार्गी अवस्था में चल रहे हैं। शनिदेव 28 जून तक मार्गी हो रहेंगे। 29 जून को शनिदेव मार्गी से वक्री हो जाएंगे। शनिदेव 29 जून से 135 दिनों तक वक्री यानी उलटी चाल चलेंगे। शनिदेव के वक्री होने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल का प्राप्ति होगी। शनिदेव के अशुभ होने पर जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शुभ होने व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। आइए जानते हैं, शनिदेव के वक्री होने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-
मेष राशि-
- कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
- मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि-
- लेन- देन के लिए समय शुभ है।
- इस समय निवेश करने से फायदा होगा।
- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
- यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
सिंह राशि-
- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है।
- मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
- कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
कन्या राशि-
- जीवन खुशियों से भर जाएगा।
- सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है।
- इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे।
धनु राशि-
- इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
- मेहनत करने से कार्यों में सफलता जरूर हासिल करेंगे।
- धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Comments are closed.